यातायात की वैकल्पिक संभावनाएं तलाशी जाएंगी

धर्मशाला। प्रदेश के धर्मशाला और शिमला शहरों में बढ़ती वाहनों की भीड़ को कम करने के लिए यातायात की वैकल्पिक संभावनाएं तलाशी जाएंगी। शहरी विकास एवं आवास मंत्री सुधीर शर्मा ने इस उद्देश्य के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश के विभिन्न शहरों में बढ़ती वाहनों की संख्या के दृष्टिगत वैकल्पिक यातायात की संभावनाओं को तलाशने की आवश्यकता महसूस की जा रही है। बैठक में अर्बन मास ट्रांजिट कंपनी लिमिटेड की ओर से मेट्रो केबल तथा मोनो रेल जैसे वैकल्पिक साधन उपलब्ध करवाने के बारे में…

Read More

सीएम दिल्ली, नहीं पहुंचे फरियादी

धर्मशाला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के दिल्ली में बैठक में भाग लेने के चलते विस सदन के दौरान अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचने वाले लोग शुक्रवार को विस भवन नहीं पहुंचे। प्रदेश अनुबंधित कर्मचारी महासंघ ने भी अपनी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिलना था, मगर सीएम के दिल्ली में व्यस्त होने के चलते महासंघ के सदस्य जोरावर स्टेडियम नहीं पहुंचे। महासंघ को सीएम से मिलने के लिए शुक्रवार दोपहर बाद का समय मिला था। अब महासंघ के सदस्य शनिवार को भी सीएम के समक्ष अपनी समस्याएं रख सकेंगे।…

Read More

लिपिकों के 7 हजार पद भरने की मांग

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ अपने वरिष्ठ उपाध्यक्ष बालकृष्ण कपूर की अध्यक्षता में शुक्रवार को धर्मशाला में सीपीएस जगजीवन पाल से मिला और अपनी मांगों से अवगत करवाया। सीएम की गैर मौजूदगी में महासंघ ने पाल से मिलकर अपनी समस्याएं रखीं। वहीं जगजीवन पाल ने भी मुख्यमंत्री को उनकी मांगों के बारे में अवगत करवाने का आश्वासन दिया। महासंघ ने धर्मशाला स्थित उपनिदेशक कार्यालय में जगजीवन पाल व शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ. दिनकर बुराथॉकी व अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में बैठक की। जिसमें विस्तार से अपनी मांगों…

Read More

तिब्बत में बौद्ध लामा ने किया आत्मदाह

मैकलोेडगंज। तिब्बत में चीन की दमनकारी नीतियों से त्रस्त तिब्बती बौद्ध लामा ने आत्मदाह कर लिया है। तिब्बत मसले पर संघर्ष कर रहे तिब्बतियन एक्टिविस्ट तेंजिन छुंडू ने बताया कि तिब्बत के उत्तर पूर्वी भू-भाग के आचोक बौद्ध मठ के पास तिब्बती लामा छुल्ट्रिम ग्यॉत्सो (44) ने तिब्बत में धर्मगुरु दलाईलामा की तिब्बत वापसी एवं तिब्बत की आजादी को लेकर प्रदर्शन के दौरान आत्मदाह किया है। बौद्ध लामा की मौके पर ही मौत हो गई है। बौद्ध गुरु छुल्ट्रिम ग्यॉत्सो के मृत शरीर को आचोक बौद्ध मठ में लाया गया।…

Read More

बंदला में दो बाइकों में टक्कर, एक की मौत

पालमपुर (कांगड़ा)। बंदला गांव के पास दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई है और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक को टांडा मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को बंदला गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार युवक नीचे गिरते ही बेहोश हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बाइक सवारों को बेहोशी की हालत में…

Read More

कोर्ट के आदेश पर युवती के अपहरण पर मुकदमा

ज्वाली (कांगड़ा)। पुलिस थाना ज्वाली में कोर्ट के आदेश पर युवती के अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। विनोद कुमारी पत्नी सुरेश कुमार निवासी भरमाड़ ने शिकायत दर्ज की है कि उसकी बेटी बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा है तथा वह 14 दिसंबर को कॉलेज के लिए गई परंतु वापस नहीं लौटी। समस्त परिजनों के घर फोन करके पूछा गया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। विनोद कुमारी ने अनूप सिंह पुत्र अजीत, सरूप सिंह पुत्र अजीत, मीना कुमारी पुत्री अजीत, लाजो देवी पत्नी अजीत निवासी भरमाड़ के खिलाफ…

Read More

पैट को दोबारा प्रशिक्षण करवाने का विरोध

कुल्लू। प्राथमिक सहायक अध्यापक संघ शिक्षा खंड कुल्लू-1 ने बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता खंड प्रधान हरमेश लाल ने की। इसमें सर्वसम्मति से ईजीएस, जीवीयू का प्रशिक्षण करवाने पर सरकार का धन्यवाद किया गया। इसके साथ ही प्राथमिक सहायक अध्यापकों के दोबारा किए जा रहे प्रशिक्षण का विरोध किया है। पहले किए गए प्रशिक्षण को अमान्य करार देते हुए पुन: प्रशिक्षण करवाने के लिए संघ ने रोष प्रकट किया है। प्रधान हरमेश लाल ने कहा कि संघ ने सरकार से इस फैसले पर सहानुभूति से विचार करते हुए…

Read More

रोहतांग दर्रे पर अब नहीं दौड़ेंगी बसें

केलांग। रोहतांग दर्रा होकर बस में सफर आगामी छह महीनों के लिए बंद हो गया है। रोहतांग दर्रे में वीरवार को हुए हल्के हिमपात के बाद एचआरटीसी केलांग डिपो ने अपनी बस सेवा बंद कर दी है। निगम अभी तक रोहतांग दर्रा होकर अपनी बस सेवा जनता को मुहैया करवा रहा था, लेकिन ताजा बर्फबारी के बाद रोहतांग के आसपास सड़क फिसलन भरी हो जाने से निगम ने कुल्लू-रोहतांग और केलांग-रोहतांग रूट पर चलने वाली दोनों बस सेवाएं बद कर दी हैं। केलांग डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक गोपाल शर्मा ने…

Read More

शीतकालीन ओलंपिक में तीन हिमाचली

पलचान (कुल्लू)। वर्ष 2014 में होने वाले शीतकालीन ओलंपिक के लिए मनाली के तीन खिलाड़ियों ने क्वालीफाई किया है। क्रास कंट्री में एक सेना के खिलाड़ी ने एंट्री मारी है। शीतकालीन ओलंपिक को अभी तक भारतीय दल के चार खिलाड़ी क्वालीफाई कर चुके हैं। मनाली के स्कीयर हीरालाल ठाकुर तथा हिमांशु ठाकुर सलालम, जबकि ल्यूज स्पर्धा में मनाली के शिवा केशवन दावेदारी पेश करेंगे। क्रास कंट्री में सेना के नदीम इकबाल अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। शीतकालीन ओलंपिक के लिए इन दिनों तुर्की में क्वालीफाई मुकाबले चल रहे हैं। विंटर गेम्स फेडरेशन…

Read More

बंजार के 75 रूट दस बसों के सहारे

बंजार (कुल्लू)। जिला की बंजार घाटी के लोगों को बसों में सफर करना जोखिम भरा हो गया है। घाटी के 75 रूटों पर केवल दस बसों को ही दौड़ाया जा रहा है। ये बसें भी अपने समय अवधि को पूरा कर चुकी हैं। घाटी के अति दुर्गम बंजार-बठाहड़, बंजार-सुधराणी, बंजार-गुल्वाहधार, बंजार-थाटीबीड-जौरी, बंजार-गाड़ागुशैणी-खौली आदि रूटों पर इन खटारा बसों की सेवाएं ली जा रही हैं। कई बार अपने गंतव्य तक पहुंचने से पहले ही ये बसें आधे रास्ते में ही हांफ जाती हैं। घाटी निवासी शेर सिंह, पदम देव, मोहर सिंह,…

Read More