शिक्षिका ने अपनी गलती स्वीकारी

संतोषगढ़ (ऊना)। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला से संबद्ध एक निजी स्कूल में छात्रों की टाई और छात्राओं की चोटी से जूते लटकाए जाने के मामले में जांच बिठाई गई है। शिक्षा निदेशालय के निर्देशों पर शिक्षा उपनिदेशक एलीमेंटरी निर्मल रानी ने स्कूल पहुंचकर जांच की। इस दौरान उन्होंने छात्र छात्राओं को इस तरह की सजा देने वाली अध्यापिका और सजा भुगतने वाले बच्चों के बयान दर्ज किए। उपनिदेशक निर्मल रानी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अध्यापिका ने अपनी गलती स्वीकार की है। निजी स्कूल में चार…

Read More

सूखे खेतों में राहत की फुहार

ऊना। जिले के क्षेत्रों में भारी बारिश होने से किसानों ने राहत की सांस ली है। जिला ऊना में पूरी रात बारिश होती रही, जिससे किसानों ने राहत की सांस ली है। गेहूं की फसल को संजीवनी मिली है। बारिश होेने से पूरे जिले में पड़ने वाली धुंध के छंटने के आसार बन गए हैं और शुष्क ठंड से भी लोगों को काफी राहत मिली है। खासकर फसलों के लिए बारिश संजीवनी साबित हुई है। हरोली क्षेत्र के किसान चरणजीत सिंह, प्रेम चंद, भूपिंद्र कुमार, जगतार सिंह, रामजी, विनोद कुमार,…

Read More

गिरी बर्फ, बढ़ी ठंड और सड़कें हुई बंद

रामपुर बुशहर/ सांगला/आनी। शनिवार रात और रविवार को कई क्षेत्रों में सीजन का पहला हिमपात हुआ। इसके साथ ही पहाड़ियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली। ताजा हिमपात और बारिश से किसान और बागवानों को राहत मिली है। लेकिन हिमपात के चलते बढ़ी ठंड ने लोगों को घरों में दुबके रहने के लिए मजबूर किया है। रविवार को सुबह से मौसम खराब रहा। लोगों ने सर्दी भगाने के लिए हीटरों, अंगीठियों का सहारा लिया। किन्नौर के कल्पा में रविवार को न्यूनतम तापमान माइनस 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।…

Read More

हुड़दंग मचाते दो धरे

हमीरपुर। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से शराब के नशे में हुड़दंग मचा रहे दो लोगाें को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार रजनीश कुमार पुत्र प्रीतम चंद निवासी गांव जीहड़ शराब पीकर मनरेगा के मजदूरों के साथ लड़ाई झगड़ा कर रहा था, तो वहीं देवेंद्र सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी गांव बालू शराब पीकर घर में हुड़दंग मचा रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

Read More

बोर्ड गलत नीतियों के कारण घाटे में गया

नादौन (हमीरपुर)। जेई, एएई संघ विद्युत बोर्ड की क्षेत्रीय इकाई का सम्मेलन गीता भवन नादौन में आयोजित किया गया जिसमें कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक ठाकुर सुखविंदर सिंह ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। प्रदेशाध्यक्ष ने वर्ग से जुडे़ कर्मचारियों को विद्युत बोर्ड की रीढ़ की हड्डी बताया। उन्होंने कहा कि बोर्ड से जुड़ा प्रत्येक कर्मचारी, अधिकारी विषम परिस्थितियों में भी बेहतर कार्य कर रहा है, उन्हीं की बदौलत प्रदेश में विद्युत व्यवस्था सुचारु रूप से चल रही है। सुखविंद्र सिंह ने संघ द्वारा रखी जायज मांगों पर सहमति…

Read More

गारली में पलटी कार, कोई हताहत नहीं

बड़सर (हमीरपुर)। गारली के नजदीक सरला बड्डू मार्ग के पास मारुति सुजुकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई लेकिन किसी को चोट नहीं आई है। जानकारी के मुताबिक शाम सवा पांच बजे अप्लयाड फार मारुति कार गारली से बिझड़ी की ओर जा रही थी। सामने से आ रही गाड़ी को पास देते समय मारुति कार अनियंत्रित होकर पलट गई लेकिन किसी को चोट नहीं आई है। चालक को गाड़ी से सुरक्षित निकाल लिया गया लेकिन मारुति गाड़ी का काफी नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगाें की मदद से मारुति कार को सीधा…

Read More

सोलन में पारा जमाव बिंदु के करीब

सोलन। ठंड का प्रकोप ने शहर को पूरी तरह से जकड़ लिया है। सोलन का न्यूनतम पारा जमाव बिंदु तक जा पहुंचा। बुधवार को न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि 17 दिसंबर को 0.8 डिग्री तक तापमान में गिरावट आ चुकी है। इसके अतिरिक्त अधिकतम तापमान भी 18.5 डिग्री तक गिर गया। बुधवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। मौसम में आई गिरावट से शीतलहर का प्रकोप भी काफी बढ़ गया। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार अभी बारिश के आसार नहीं है। वहीं आसमान में बादल छाए रहेंगे।…

Read More

अवैध निर्माण के मामलों को जल्दी निपटाओ

शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने आयुक्त नगर निगम शिमला को आदेश दिए हैं कि अवैध निर्माण संबंधी लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करें और अदालत के समक्ष रिपोर्ट पेश करें। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मंसूर अहमद मीर और न्यायाधीश कुलदीप सिंह की खंडपीठ ने प्रार्थी नीलम शर्मा द्वारा जनहित में दायर याचिका का निपटारा करते हुए अपने आदेशों में स्पष्ट किया है कि आयुक्त अगर आदेशों की अनुपालना में कोताही बरतते हैं तो उनके खिलाफ अवमानना का मामला चलाया जाएगा। नगर निगम शिमला की ओर से अदालत को बताया गया कि…

Read More

अगले सेमेस्टर में 31 तक लेना होगा दाखिला

शिमला। रूसा के तहत प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में बैठे तीनों संकाय के छात्रों के लिए कॉलेजों में रोल ऑन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सभी छात्रों को 31 दिसंबर तक मेजर विषय के शिक्षकों के पास नाम दर्ज करवाकर रोल ऑन एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके लिए कॉलेज स्तर पर तिथि निर्धारित की गई है। कन्या महाविद्यालय में रोल ऑन के लिए 23, 24 और 26 दिसंबर की तिथि तय की गई है। प्राचार्य प्रो. मीरा वालिया ने कहा कि इसके लिए फार्म तैयार…

Read More

योल छावनी के सैनिटरी इंस्पेक्टर को तीन साल की कैद

शिमला। धर्मशाला स्थित योल छावनी के सैनिटरी इंस्पेक्टर दीपक कुमार को फर्जी डिप्लोमा के आधार पर नौकरी पाने का दोषी करार देते हुए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शिमला ने तीन साल की कैद और जुर्माने की सजा सुनाई है। वर्ष 2010 में सीबीआई की शिमला शाखा ने दीपक कुमार के खिलाफ धारा 420, 468 और 471 के तहत मामला दर्ज किया था। इसके बाद सीबीआई के अधिकारियों ने मामले की जांच की। सीबीआई के अनुसार जांच में पाया गया कि दीपक कुमार ने फर्जी डिप्लोमा सर्टिफिकेट के आधार पर सैनिटरी इंस्पेक्टर…

Read More