अपने लोगों में बांटा जा रहा पानी सोलन। भाजयुमो की तरफ से टैंकरों के माध्यम से शहर में पेयजल सप्लाई पर कांग्रेस पार्षदों ने भी सवाल उठाना शुरू कर दिए हैं। कांग्रेस पार्षदों ने नगर परिषद कर्मचारी संघ और आईपीएच विभाग के समर्थन उतरते हुए भाजयुमो पर बिना टेस्टिंग के पानी लोगों तक पहुंचाने के आरोप लगाए हैं। कांग्रेस पार्षदों ने पत्रकार वार्ता में भाजयुमो पर आरोप लगाए। नगर परिषद के पार्षद राजीव ठाकुर ने कहा कि वार्ड में एक लाख लीटर पानी की आवश्यकता होती है। वहीं भाजयुमो कार्यकर्ता…
Read MoreCategory: Himachal News
रेणुकाजी क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से होगा विकसित
ददाहू (सिरमौर)। जिला के पिछडे़ क्षेत्रों के विकास को वर्तमान सरकार द्वारा विशेष प्राथमिकता दी जा रही है तथा चालू वित्त वर्ष के दौरान पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि योजना के तहत सिरमौर जिला में 17 करोड़ रुपये की राशि व्यय की जा रही है। यह जानकारी मुख्य संसदीय सचिव विनय कुमार ने शनिवार शाम को जिला के दूरदराज गांव बड़ोल में लोगाे की समस्याओं के निदान के लिए आयोजित खुला दरबार के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने विकास का मुख गांव…
Read Moreसौ मीटर में सुशीला, जनक प्रथम
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दत्तनगर में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता के समापन समारोह में स्कूल के प्रधानाचार्य कृष्ण सिंह नेगी बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए और उन्होंने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। 100 मीटर दौड़ के जूनियर वर्ग (छात्रा) में सुशीला प्रथम, सुमन द्वितीय और मनीषा तृतीय रही। छात्रों में जनक प्रथम, अश्वनी द्वितीय और मंगलेश तृतीय रहे। 200 मीटर के छात्रा वर्ग में काजल प्रथम, दिव्या द्वितीय और संजीता तृतीय रही। छात्र वर्ग में जनक, अश्वनी, नागेश क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। वरिष्ठ…
Read Moreनब्बे हजार परिवारों की सब्सिडी बंद
शिमला। शिमला जिले के करीब नब्बे हजार रसोई गैस उपभोक्ताओं ने अपनी गैस एजेंसियों और संबंधित बैंकों में आधार कार्ड नंबर को लिंक नहीं करवाया है। पहली जनवरी से इन परिवारों को 462 रुपये में गैस सिलेंडर नहीं मिलेगा। इन्हें गैस सिलेंडर लेेने के लिए 1357 रुपये चुकाने होंगे। लापरवाही बरतने वाले इन उपभोक्ताओं को केंद्र सरकार सब्सिडी की राशि भी नहीं लौटाएगी। इन उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर लेने के लिए करीब 900 रुपये अधिक चुकाने होंगे। जिला में करीब दो लाख रसोई गैस उपभोक्ता हैं। गैस कंपनियों इंडियन आयॅल,…
Read Moreजेल में ब्रेड-बिस्कुट बनाएंगे कैदी
शिमला। दिल्ली की तिहाड़ और हरियाणा की करनाल जेल की तर्ज पर नाहन जेल के कैदी भी जेल के अंदर बेकरी तैयार करेंगे। डिप्टी सुपरिंटेंडेंट जेल विकास भटनागर और उनकी टीम दोनों जेलों का दौरा कर बेकरी प्लांट के बारे में जानकारी ले चुके हैं। जेल प्रबंधन ने मुजफ्फरनगर की एक कंपनी को बेकरी ओवन लगाने का कार्य सौंपा है। यह एक-दो दिन में पूरा हो जाएगा। एक सप्ताह के भीतर बेकरी में बिस्कुट, ब्रेड और बंद आदि बनने शुरू होंगे। इसके बाद मोबाइल वैन से इन्हें बाजार में बेचा…
Read Moreफरवरी से प्रॉपर्टी टैक्स वसूलेगा एमसी
शिमला। नगर निगम प्रशासन ने नई टैक्स पद्धति यूनिट एरिया मेथड का प्रारूप तैयार कर लिया है। किस इलाके से कितना टैक्स लेना है और उन इलाकों में निगम की ओर से क्या-क्या सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं इसका पूरा विवरण है। तीन जनवरी को नगर निगम का विशेष सदन बुलाया गया है। इस विशेष सदन में टैक्स की दरें लागू करने के लिए जोन और फैक्टर तय किए जाएंगे। विशेष सदन में मंजूरी के बाद टैक्स के प्रारूप पर शहरवासियों से सुझाव और आपत्तियां मांगी जाएंगी। सभी औपचारिकताएं…
Read Moreदैनिक भत्ता न मिलने एसएमसी सदस्य खफा
बालीचौकी (मंडी)। आरएमएसए कार्यक्रम के तहत बालीचौकी के थाची कलस्टर में स्कूल प्रबंधन समिति के 39 सदस्यों को प्रशिक्षण के दौरान दैनिक भत्ता न मिलने से एसएमसी सदस्य भड़क उठे हैं। वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल थाची के एसएमसी प्रधान शेर सिंह और अन्य सदस्यों शेषराम, गीतानंद, तुले राम, चंद्रमणी तथा वीर सिंह ने इस बारे डाइट मंडी के खिलाफ मुख्यमंत्री से शिकायत की है। प्रशिक्षणार्थियों का कहना है कि शीत लहर और बर्फबारी में विभागीय कर्मियों ने उन्हें प्रशिक्षण दिया था। प्रशिक्षण के दौरान 120 रुपये के हिसाब से दैनिक भत्ता…
Read Moreदेवदार की लकड़ी की तस्करी में तीन को कैद
मंडी। देवदार के 180 नग चोरी करने के मामले के तीन आरोपियों को अदालत ने एक-एक साल के साधारण कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा आरोपियों को जुर्माना राशि भी अदा करने के आदेश दिए हैं। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अजय मेहता के न्यायालय ने आरोपी पंकज कुमार, रामपाल और हरी सिंह के खिलाफ अभियोग साबित होने पर क्रमश: एक साल और 6 महीने के साधारण कारावास और क्रमश: 5000 रुपये और 500 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना अदा न करने की सूरत में आरोपियों को क्रमश: तीन माह…
Read Moreबल्ह के हजारों किसानों को मिलेगी बड़ी राहत
मंडी। मिनी पंजाब के नाम से मशहूर बल्ह घाटी के किसानों की लंबे समय से चली आ रही समस्या का जल्द हल होगा। सुकेती खड्ड के तेज बहाव और सिल्ट से होने वाली समस्या से किसानों को निजात मिलेगी। सुकेती खड्ड के तटीयकरण की कवायद तेज हो गई है। स्वां नदी की तर्ज पर सुकेती खड्ड के तटीयकरण का मॉडल तैयार करने को एकमात्र रिसर्च सेंटर पुणे सेंटर वाटर पावर रिसर्च सेंटर में अध्ययन के लिए भेज दिया है। करीब दो-तीन माह में मॉडल तैयार होने के आसार हैं। आईपीएच विभाग उपमंडल…
Read Moreबिजली गुल, सड़कें बंद
तेलका (चंबा)। बर्फबारी के बाद से तेलका क्षेत्र की पंचायतों में अस्त-व्यस्त हुआ जनजीवन सामान्य नहीं हो पाया है। बाड़का, भजोत्रा और सेरी पंचायतों के एक दर्जन गांवों में दो दिनों से बिजली गुल है। सोमवार देर रात बर्फबारी के कारण चंबा-झोड़ा-सुंडला मार्ग बंद हो गया था। इस मार्ग अभी तक वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं हो पाई है। मार्ग पर वाहन ने चलने से तेलका क्षेत्र की सालवां, मोड़ा, बाड़का, भजोत्रा, सेरी पंचायतों का संपर्क का पूरा तरह कट हो गया है। बसों की आवाजाही थमने से लोगों को…
Read More