डलहौजी(चंबा)। नगर परिषद के अंतर्गत आने वाले मोती टिब्बा में बिना अनुमति ओक के हरे भरे पेड़ काटने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में सोमवार को नगर परिषद ने आगामी कार्रवाई के लिए न्यायालय की शरण ली है। नगर परिषद के अनुसार न तो पुलिस विभाग ने उनकी सुनी और न ही वन विभाग को बताए जाने पर कोई कार्रवाई की गई है। गौरतलब है कि मोती टिब्बा में बिना अनुमति के पांच संरक्षित प्रजाति के हरे भरे ओक के पेड़ों को भू मालिकों ने बिना…
Read MoreCategory: Himachal News
सीएम प्रवास से नूरपुर को आस
नूरपुर (कांगड़ा)। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के 8 जनवरी को प्रस्तावित नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास को लेकर जोरशोर से तैयारियां चल रही हैं। नूरपुर ब्लॉक कांग्रेस सहित तमाम सरकारी अमला सीएम के नूरपुर प्रवास की तैयारियों को दिन-रात पूरा करने में जुट गया है। उपमंडल मुख्यालय नूरपुर स्थित नवनिर्मित संयुक्त कार्यालय भवन (मिनी सचिवालय) और सिविल अस्पताल नूरपुर में चल रहे निर्माण कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री नूरपुर में 4.73 करोड़ की लागत से नवनिर्मित मिनी सचिवालय भवन और नूरपुर अस्पताल में करीब डेढ़…
Read Moreआरोपी पटवारी की बिगड़ी तबीयत
धर्मशाला। रिश्वत लेने के आरोपी पटवारी को मंगलवार को सेशन कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले पटवारी को 5 जनवरी को कोर्ट पेश पेश किया गया था। इस दौरान तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला था। इस दौरान विजिलेंस ने पटवारी से रिश्वत को लेकर पूछताछ की है। अब सेशन कोर्ट में पटवारी अपना पक्ष रखेगा। रविवार रात को पटवारी को अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। इस दौरान उसे धर्मशाला अस्पताल भी लाया गया था। चेकअप और इलाज के बाद पटवारी की तबीयत ठीक होने के बाद दोबारा सोमवार…
Read Moreपूर्व एसआई ने वार्ड पंच को जड़ा थप्पड़
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। ब्लॉक देहरा की पंचायत कनोल में भरी सभा के दौरान एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी ने वार्ड पंच पर थप्पड़ जड़ दिया। इससे माहौल काफी गरमा गया। रविवार देर शाम इस घटना की शिकायत पंचायत प्रधान ने पुलिस थाना देहरा में दर्ज करवा दी। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार ग्राम पंचायत कनोल के प्रधान बाबू राम ने शिकायत दर्ज करके आरोप लगाया है कि पंचायत कनोल में रविवार को ग्राम सभा चल रही थी। इसी दौरान…
Read Moreधूमल, अनुराग, जेटली के पुतले फूंके
पालमपुर/सुलह/जयसिंहपुर (कांगड़ा)। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ भाजपा की ओर से लगाए जा रहे आरोपों से सुलह युकां भड़क गई है। युकांइयों ने युकां अध्यक्ष अरविंद समकड़िया की अध्यक्षता में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और भाजपा नेता अरुण जेटली के पुतले नाल्टी पुल के चौक में फूंके। समकड़िया ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर लगाए जा रहे आरोप झूठे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल व अरुण जेटली उन पर गलत आरोप लगा रहे हैं। सुलह युकां मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के साथ मजबूती के साथ खड़ी है। प्रदर्शन…
Read Moreयुकां ने जलाए भाजपा नेताओं के पुतले
कुल्लू। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर लगाए गए आरोपों के विरोध में सोमवार को कुल्लू यूथ कांग्रेस ने ढालपुर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान युकां कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और सांसद अनुराग ठाकुर का पुतला जलाया। इस दौरान एनएसयूआई की बैठक भी हुई। इसमें पूर्व भाजपा सरकार की गलत नीतियों पर चर्चा की गई। इस दौरान कुल्लू युवा कांग्रेस अध्यक्ष हीरा लाल पुजारी ने कहा कि भाजपा नेताओं के खिलाफ चल रही जांच से ध्यान हटाने के लिए भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर झूठे आरोप…
Read Moreविंटर कार्निवाल में ‘मेरा पिया घर आया’
मनाली। तीसरे राष्ट्रीय शरदोत्सव के अंतिम दिन दिल्ली से आए जश्न रॉक बैंड के कलाकारों ने खूब धमाल मचाया। कलाकारों के मंच संभालते ही सैलानी और मनालीवासी झूम उठे। कलाकारों ने मेरा पिया घर आया हो राम जी तथा जीने के हैं चार दिन सहित कई नई फिल्मों के गाने गाकर खूब तालियां बटोरीं। उत्सव के अंतिम दिन भी माल से लेकर मनुरंगशाला तक कुल्लवी, हिमाचली तथा देश-विदेश की समृद्ध संस्कृति के दीदार हुए। कार्यक्रम प्रस्तुत करने पहुंचे पड़ोसी देश श्रीलंका के दल ने जहां अपने देश की संस्कृति को…
Read Moreमुख्यमंत्री के पद से त्यागपत्र दें वीरभद्र : गोविंद
पतलीकूहल (कुल्लू)। जिला भाजपा अध्यक्ष एवं मनाली के विधायक गोविंद सिंह ठाकुर ने भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते सीएम वीरभद्र सिंह के इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने मीडिया को जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री पर लगे आरोप बहुत गंभीर प्रतीत हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह के खाते में दस करोड़ रुपये होने के बावजूद उन्हें बिजली प्रोजेक्ट लगाने वाली कंपनी से उधार लेने की आखिर क्या जरूरत पड़ गई। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि इस तथाकथित लोन की बात का उल्लेख आखिर चुनाव आयोग…
Read Moreभुंतर में फूंका धूमल, अनुराग का पुतला
कोकसर (लाहौल-स्पीति)। युवा कांग्रेस लाहौल-स्पीति ने युकां अध्यक्ष दीपक ठाकुर की अध्यक्षता में सैनिक चौक भुंतर में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और सांसद अनुराग ठाकुर का पुतला जलाया। इसमें सौ के करीब युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। युकां अध्यक्ष ने कहा कि धूमल और अनुराग ठाकुर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर जो आरोप लगा रहे हैं, वे निराधार हैं। उन्होंने कहा कि धूमल और अनुराग दोनों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं। खुद को फंसता हुए देख वे अनापशनाप बयानबाजी कर रहे हैं। भाजपा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के एक…
Read Moreप्रधान ने लगाया रजिस्टर छीनने का आरोप
कुल्लू/पतलीकूहल। बंजार क्षेत्र की चैहणी पंचायत प्रधान ने ग्रामसभा के दौरान एक युवक पर हंगामा करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं, प्रधान ने युवक पर सरकारी काम में बाधा डालते हुए कार्रवाई रजिस्टर छीनने और जान से मारने की धमकी देने का भी इल्जाम लगाया है। महिला प्रधान ने इस सिलसिले में बंजार पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 353 और 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार चैहणी पंचायत की…
Read More