कुल्लू। स्टेट एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन मंडी मंडल के चुनाव कुल्लू में हुए। यह चुनाव यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष प्यारे लाल कश्यप और प्रदेश कार्यकारिणी के समक्ष कुल्लू में करवाए गए। चुनावों में केलांग डिपो के देवी रूप अध्यक्ष चुने गए। इसके अलावा सरकाघाट के तामेश्वर को प्रधान की जिम्मेदारी दी गई। मंडी के गुलाब सिंह को वरिष्ठ उपप्रधान के पद से नवाजा गया। सुंदरनगर के तेज राम गुप्ता को उपप्रधान और कुल्लू के रत्न लाल को महासचिव चुना गया। इसके अलावा मंडी के पवन कुमार को सचिव, मंडी के घनश्याम…
Read MoreCategory: Himachal News
…तो क्या आप की राह पर चलेगी हिलोपा
कुल्लू। दिल्ली विधानसभा चुनावों में नवगठित आम आदमी पार्टी (आप) की शानदार कामयाबी से उत्साहित हिमाचल लोकहित पार्टी ने भी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपने राजनीतिक पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं। विधायक महेश्वर सिंह के नेतृत्व में हिलोपा आने वाले दिनों में आप की राह पर चलने जा रही है। हालांकि, महेश्वर सिंह अभी खुले तौर पर आप के साथ हाथ मिलाने की बात नहीं कह रहे हैं, लेकिन उनकी आगामी रणनीति को देखकर तो यही लग रहा है कि हिलोपा आप के राजनीतिक प्रयोग को हिमाचल में आजमा…
Read Moreबेरोजगार गुरिल्लों ने मांगा रोजगार
बिलासपुर। ग्रामीण प्रशिक्षित बेरोजगार एसोसिएशन (गुरिल्ला संगठन) ने इस वर्ग की मांगें पूरी न होने पर गहरा रोष जताया है। संगठन का कहना है कि लगातार अनदेखी से गुरिल्लाें का विश्वास भारतीय शासन व्यवस्था से उठता जा रहा है। यदि आगामी लोकसभा चुनाव से पहले मांगें पूरी न हुई तो उसके बाद उठाया जाने वाला कोई भी कदम उनकी मजबूरी होगी। सोमवार को गुरिल्ला संगठन के जिला महासचिव श्याम सिंह नेवार की अध्यक्षता में लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में कहा गया कि जरूरत के समय उनका इस्तेमाल…
Read Moreसब्जी मंडियों पर खर्च होंगे 25 लाख
हमीरपुर। कृषि मंडी उपज समिति हमीरपुर जिले के अध्यक्ष प्रेम कौशल ने कहा कि नादौन, जाहू तथा हमीरपुर सब्जी मंडियों में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के लिए अगले वित्त वर्ष में 25 लाख रुपये की राशि व्यय की जाएगी। इससे किसानों को सब्जी मंडी में बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। कौशल ने सोमवार को कृषि मंडी उपज समिति के वार्षिक बजट के अनुमोदन के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि हमीरपुर सब्जी मंडी की चारदीवारी तथा यार्ड को विकसित करने के लिए 12 लाख, नादौन तथा जाहू…
Read Moreग्यारह ग्रां में खूब मचा धमाल
बड़सर (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ग्यारह ग्रां में सोमवार को विद्यार्थियों ने खूब धमाल मचाया। अपने कार्यक्रमों से ऐसा समां बांधा कि पंडाल में मौजूद हर दर्शक तालियों से स्वागत करता नजर आया। यही नहीं कुछ दर्शक तो झूमने पर विवश हो गए। मौका था सालाना उत्सव का। कार्यक्रम का आगाज सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद छात्रों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी जिसने दर्शकों का मन मोह लिया। पूनम और सहेलियों ने मैया यशोदा… पर नृत्य कर खूब वाहवाही लूटी। एनएसएस के छात्रों देव और उसके…
Read Moreगृहकर बढ़ोतरी के खिलाफ लोग
नादौन (हमीरपुर)। नगर पंचायत नादौन की गृहकर की नई दरों को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है। गृहकर को लेकर वार्ड नंबर 6 और 1 के निवासियों ने नगर पंचायत कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन पर शहर के करीब 250 लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं। राम कुमार शर्मा, कृष्ण धीमान, बलदेव सिंह, ओम प्रकाश, मदन, राकेश कुमार आदि ने बताया कि नगर पंचायत ने पिछले दिनों गृहकर का सर्वे करवाया। सर्वे के बाद गृहकर में 7 से 8 गुणा वृद्धि कर दी गई है। कच्चे घरों में रहने वाले गरीब…
Read Moreबच्चों को नैतिक शिक्षा भी दे शिक्षक : कौल सिंह
लंबलू (हमीरपुर)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माता होते हैं। शिक्षक बच्चों को संस्कार एवं नैतिक शिक्षा पर विशेष बल दें। स्वास्थ्य मंत्री सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लंबलू के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित थे। कहा कि वर्तमान सरकार हिमाचल के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है। आईआईटी, एम्स तथा आईआईएम जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में दाखिला पाने वाले छात्रों को सरकार 75 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दे रही है। समारोह…
Read Moreदुधिया रोशनी से चमकेगा पांवटा शहर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा शहरी क्षेत्र के मुख्य चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में हाइमास्क लाइटें लगाई जाएंगी जिससे शहरी क्षेत्र के चौक चौराहों पर बेहतर रोशनी की व्यवस्था होगी। देहरादून से पांवटा नाहन एनएच-72 पर बने दो चौकों पर यह लाइटें लगाने का कार्य शुरू हो गया है। मिली जानकारी अनुसार पांवटा के शहरी क्षेत्रों के चौराहों बद्रीपुर चौक, विश्वकर्मा चौक, वाई प्वाइंट एवं बांगरन चौक पर आधुनिक लाइट लगाई जाएंगी। इनमें दो चौराहों विश्वकर्मा चौक एवं बद्रीपुर चौक पर ऊंचे पोल पर लाइट लगाने के लिए खुदाई कार्य…
Read Moreयुकां ने फूंके भाजपा नेताओं के पुतले
ददाहू (सिरमौर)। भाजपा की भ्रष्ट नीतियों पर प्रहार करते हुए युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को ददाहू में भाजपा के शीर्ष नेताओं के विरुद्घ धरना प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। इस बीच युकां महासचिव यशवंत सिंह ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ददाहू के मुख्य बाजार में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल एवं अनुराग ठाकुर के पुतले फूंके। युकां महासचिव यशवंत सिंह ठाकुर ने कहा कि धूमल और उनके पुत्र अनुराग ठाकुर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की छवि को खराब करके उनको बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। भाजपा…
Read Moreसाइंस और गणित के छात्रों को सुनहरा मौका
शिमला। प्रदेश के सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में साइंस और गणित विषय में अव्वल रहने वाले छात्रों के लिए बेहतर मौका है। इंजीनियरिंग वाच मैगजीन ने इसके लिए पूरे प्रदेश से एक हजार छात्रों के चयन का फैसला लिया है। इसके लिए हिमाचल के छात्रों का भी चयन किया जाना है। इस प्रक्रिया ने हर स्कूल से साइंस और गणित में अव्वल रहने वाले पांच छात्रों के नाम भेजने के लिए स्कूलों के प्रिंसिपलों को निर्देश जारी किए हैं। इसमें चयन होने पर छात्रों को पढ़ाई के मौके के साथ बेहतर…
Read More