हटेंगी तारें, खुलेगा रास्ता; नहीं होगी फायरिंग

धर्मशाला। कजलोट पंचायत के चांदमारी, गजलोढ़ व वाल्मीकि कालोनी के बाशिंदों द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन पर मंगलवार को लगभग विराम लग गया। सेना और ग्रामीणों में सुलह हो गई है। सिविल और सेना प्रशासन के बीच मंगलवार को हुई बैठक में सेना को पास मेें ही जमीन दिए जाने के प्रपोजल पर दोबारा विचार हुआ। इस पर सेना प्रशासन ने लगभग हामी भर दी है। जानकारी के अनुसार सेना प्रशासन ने गांव में की गई तारबंदी को हटाने, रास्ता खोलने व फायरिंग न किए जाने की बात मान…

Read More

किसी राजनेता को नहीं जनता की परवाह

उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय क्षेत्र लाहौल और पांगी घाटी के लोगों को राहत ने नाम पर किसी भी राजनीतिक पार्टी ने पहल नहीं की है। यहां बर्फ की कैद में जकड़े कई मरीज और अन्य राहत के लिए तड़प रहे हैं। लेकिन, इन लोगों को राहत पहुंचाने के बजाय पार्टियां राजनीति करने में मशगूल हैं। यहां न जाने कितने लोग इलाज नहीं मिलने से मौत के मुंह में चले गए हैं। इन दिनों दुर्गम क्षेत्र मयाड़ घाटी के तिंगरेट गांव में चिची लामो हालत दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। उसके…

Read More

युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

भुंतर (कुल्लू)। मौहल क्षेत्र में एक युवक ने फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को मौहल पंचायत प्रधान ने टेलीफोन पर सूचना दी कि एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस का दल सूचना पर एएसआई रामनाथ टीम के साथ मौके पर पहुंचा। पुलिस ने मौके से कड़ी से लटक रहे शव को कब्जे में लेकर कुल्लू अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर…

Read More

होटलों में 15 फीसदी बुकिंग कैंसिल

कुल्लू। कामर्शियल वाहनों की हड़ताल का कुल्लू-मनाली के पर्यटन कारोबार पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। हड़ताल के चलते कुल्लू-मनाली आने वाले करीब 15 फीसदी पर्यटकों ने अपनी ऑन लाइन बुकिंग रद करवा दी है। पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि यदि हड़ताल का शीघ्र कोई हल नहीं निकला तो कारोबार पूरी तरह से ठप हो जाएगा। जानकारी के अनुसार पर्यटन नगरी मनाली के होटलों में दो दिन से हजारों पर्यटक कैद हैं। टैक्सी ऑपरेटरों की हड़ताल के कारण ये पर्यटक मनाली के स्नो प्वाइंट्स सोलंगनाला, कोठी, गुलाबा आदि में…

Read More

विस्फोटक सामग्री से भरे वाहन पकड़े

कुल्लू। जिले की बिजली प्रोजेक्ट साइटों से कुल्लू पुलिस ने विस्फोटक सामग्री से भरे छह वाहनाें को पकड़ा है। पुलिस ने भारतीय विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। जिला पुलिस प्रशासन ने इस मामले की जानकारी डीसी कुल्लू को दी है। सैंज तथा मणिकर्ण घाटी में निमार्णाधीन विभिन्न बिजली प्रोजेक्टों की साइटों से पकड़े इन वाहनों के पीछे विस्फोटक की सुरक्षा व इसकेउचित रखरखाव का नहीं होना बताया है। डीएसपी कुल्लू संजय शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उधर, डीसी कुल्लू राकेश कंवर ने कहा…

Read More

केरोसिन छिड़ककर आत्महत्या की कोशिश

मणिकर्ण (कुल्लू)। मणिकर्ण घाटी में एक महिला ने केरोसिन छिड़क कर आत्महत्या करने की कोशिश की। आग की लपटें देख परिजनों ने महिला को बचा लिया है। परिजनों ने घायल महिला को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया है। बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से परेशान रहती है। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मणिकर्ण के तोष निवासी डिंपल (26) ने अपने ऊपर केरोसिन छिड़ककर आत्महत्या करने का प्रयास…

Read More

टैक्स वृद्धि वापस ली जाए

कुल्लू। जिले के सभी ऑटो आपरेटरों ने सोमवार को टैक्स वृद्धि के विरोध में ऑटो पूरी तरह बंद रखे। इस दौरान आपरेटरों ने एडीएम कुल्लू विनय सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को एक ज्ञापन भी भेजा। कुल्लू में दिनभर ऑटो न चलने के कारण लोगों को खासी दिक्कत हुई। यूनियन के अध्यक्ष अमर ठाकुर ने बताया कि सोमवार को टैक्स वृद्धि के खिलाफ सभी आपरेटरों ने हड़ताल की। उन्होंने कहा कि नए कानून में टैक्स को 600 रुपये से बढ़ाकर 7500 रुपये किया गया है, जो उचित नहीं…

Read More

प्रदेश में सुदृढ़ होगी खादी : अग्निहोत्री

ऊना। उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को ऊना में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत खादी एवं ग्रामोद्योग उत्तरी क्षेत्र की ओर से आयोजित आंचलिक स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खादी आंदोलन को सुदृढ़ किया जाएगा। इसके जरिए स्वरोजगार के अवसर बढ़ाए जायेंगे। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, खादी और ग्रामोद्योग आयोग और खादी बोर्ड का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गांवों में खादी और ग्रामोद्योग आयोग से मार्जिन राशि और बैंकों से ऋ ण लेकर नए ग्रामोद्योग की…

Read More

हर खेत को पानी देना सरकार की प्राथमिकता

ऊना। उद्योगमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार बाथू की चमरवाड़ी बस्ती में 18 लाख रुपये की लागत से लगने वाले सिंचाई नलकूप का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हर खेत को पानी देना उनका सर्वोच्च एजेंडा है और बीते एक साल के दौरान इस एजेंडे पर तेजी से अमल किया गया है। उन्होंने कहा कि इस एक साल की अवधि के दौरान हरोली हलके में करोड़ों रुपये की सिंचाई व जलापूर्ति योजनाएं जनता को समर्पित की गई हैं। इनमें 52 लाख की…

Read More

प्रवक्ताओं की समस्या को उठाया

ऊना। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ जिला ऊना की बैठक सोमवार को हुई। शिक्षा उपनिदेशक आरसी टबयाल की अध्यक्षता में वीआरसी भवन में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें प्रवक्ताओं की विभिन्न समस्याओं पर मंथन किया गया। इसे शिक्षा उपनिदेशक के माध्यम से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह एवं शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को भेजा गया। इन समस्याओं में अनुबंध एवं पैरा अध्यापकों को नियमित करने का मुद्दा जोर शोर से उठा। संघ के जिला प्रधान कमल किशोर ने स्कूल के प्राध्यापकाें के साथ हो रही छेड़छाड़ को बंद करने, काडर के…

Read More