पीटीआई-कला शिक्षकों की होंगी भर्तियां

ऊना। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय ऊना की ओर से पीटीआई एवं कला अध्यापकों के 14 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। इनमें सात पद पीटीआई एवं सात पद कला अध्यापकों के हैं। ये सभी भर्तियां बैचवाइज की जाएंगी। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक निर्मल रानी ने बताया कि पीटीआई एवं कला अध्यापकों के 14 पदों को भरने के लिए जिला मुख्यालयों एवं अंब में स्थित रोजगार कार्यालयों से डाटा मंगवाया गया है। उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए वर्ष 2000 तक के सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा…

Read More

रामपुर के नाम रही क्रिकेट प्रतियोगिता

डंसा (शिमला)। नोगवैली के लालसा में योगेश, जितेश और हिमेश की याद में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के समापन पर जिला परिषद सदस्य पदमा कुमारी बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुईं। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे। वहीं, खेल मैदान को चौड़ा करने के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा मंदिर निर्माण के लिए भी अलग से दो लाख रुपये देने की घोषणा की है। प्रतियोगिता का फाइनल मैच वर्ल्ड इलेवन रामपुर और एमसीसी लालसा के बीच खेला गया। लालसा…

Read More

वन कर्मियों से हाथापाई की कोशिश

रोहड़ू। वन परिक्षेत्र बशला के तहत वन भूमि पर भलाड़ा गांव में अतिक्रमण को हटाते समय एक व्यक्ति ने विभाग के कर्मचारियों के साथ हाथापाई और गाली गलौज के बाद मारपीट की कोशिश की है। वन विभाग के रेंजर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बशला वन परिक्षेत्र अधिकारी कृष्ण चंद ने पुलिस में दी शिकायत में कहा है कि बुधवार को वन रक्षक बशला, मलखून, भलाड़ा के साथ भलाड़ा गांव में वन भूमि पर लगाए सेब के पौधोें को उखाड़ने गए थे।…

Read More

बिमला कश्यप ने दिए पांच लाख रुपये

रोहड़ू। राज्य सभा सांसद बिमला कश्यप ने कोटखाई के बडैंऊ गांव में अग्नि प्रभावितों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है। उन्होंने प्रभावितों के प्रति दुख भी व्यक्त किया है। वहीं लोगों से भी प्रभावितों के सहयोग में आगे आने का आग्रह किया है। जुब्बल कोटखाई भाजपा मंडल और पूर्व बागवानी मंत्री नरेंद्र बरागटा ने पांच लाख रुपये के सहयोग के लिए राज्यसभा सांसद बिमला कश्यप का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा मंडल की ओर से गांव-गांव में अग्नि प्रभावितों के लिए सहायता जुटाने का…

Read More

नारकंडा को टीसीपी में लेने का विरोध

कुमारसैन (शिमला)। प्रदेश सरकार की ओर से नारकंडा को टाउन एंड कंट्री प्लानिंग में शामिल करने पर क्षेत्र के लोग उग्र हो गए हैं। लोगों ने साफ कर दिया है कि सरकार ने अपना फैसला वापस नहीं लिया तो वे सड़कों पर उतर कर उग्र आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे। इस बारे में नगर पंचायत नारकंडा ने प्रदेश सरकार को एक प्रस्ताव भी पास कर भेजा है। उल्लेखनीय है कि अगर नारकंडा को टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के तहत लाने से नगर पंचायत नारकंडा, मधावनी और सीहल पंचायत का…

Read More

सिलाई अध्यापिकाओं ने मांगी मानदेय बढ़ोतरी

रोहड़ू। सिलाई कटाई कर्मचारी संघ ने बुधवार को रोहड़ू में बैठक कर अपनी समस्याएं उठाई। उन्होंने सरकार पर मांगों की अनदेखी का आरोप भी लगाया है। संघ की बैठक राज्य प्रधान प्रोमिला चौहान की अध्यक्षता में हुई। सिलाई कटाई कर्मचारी संघ ने आरोप लगाया कि सरकार मात्र 1400 मानदेय देकर उनका शोषण कर रही है। उन्होंने कहा कि वे कई बार मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के सामने अपनी समस्याओं को रख चुकी हैं, लेकिन अभी तक सरकार की ओर से कोरे आश्वासन मिल रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है…

Read More

दलाश के शिव मंदिर में चोरी

दलाश (कुल्लू)। दलाश स्थित शिव मंदिर से चोर दान पात्र तोड़ करीब 10-15 हजार रुपये की नकदी उड़ा ले गए है, जबकि चोर मंदिर का मुख्य दरवाजा तोड़ने में असफल रहे। इस कारण मंदिर के गभगृह में प्रवेश नहीं कर पाए। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस का एक दल भी मौके पर पहुंचा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रात करीब 1:45 बजे दो नकाबपोश मंदिर में पहुंचे। उन्होंने वहां रखे दान पात्र में से लगभग 10-15 हजार की नकदी दान पात्र तोड़ कर निकाल ली। इसके बाद चोर मंदिर…

Read More

कड़की में फंसा तेंदुआ, मौत

देहरा देहरा: देहरा के समीपवर्ती क्षेत्र जम्बल बस्सी में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया जब वन्य प्राणी कानून से बेखौफ किसी शिकारी द्वारा जंगली जानवर को पकडऩे के लिए खेत में लगाई कड़की में तेंदुआ फंसा मिला। खबर मिलते ही वन व वन्य प्राणी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी वहां पहुंच गए। तेंदुए को पकडऩे के लिए हमीरपुर स्थित वन्य प्राणी विभाग से विशेषज्ञों को यहां बुलाया गया तथा उन्होंने उसे ट्रैकुलाइज गन से शॉट चला बेहोश कर पिंजरे में डाल दिया। बाद में वे…

Read More

महिला ने लगाई नहर में छलांग

सुंदरनगर सुरक्षा कर्मियों द्वारा बचा लिया गया महिला को सुंदरनगर: बीएसएल थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला ने कंट्रोल गेट के समीप नहर में छलांग लगाकर अपनी इहलीला समाप्त करने की कोशिश की लेकिन कंट्रोल गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने उसके इरादों को विफल कर दिया।  जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह 11 बजे के करीब एक विवाहित महिला भोजपुर बस स्टैंड की तरफ  से पैदल आई और उसने कंट्रोल गेट से तकरीबन 100 फुट दूर सीढिय़ों से नीचे उतर कर एकाएक नहर में छलांग लगा दी। गनीमत यह रही…

Read More

संजौली पुलिस ने धरा नाबालिग चोर गैंग का सदस्य

शिमला ज्यूलरी शॉप में चोरी की वारदात को अंजाम दे हो रहा था फरार शिमला: संजौली चौकी पुलिस ने नाबालिग चोर गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है जबकि उसके फरार चल रहे 3 अन्य साथियों की तलाश तेज कर दी है। पकड़े गए युवक की आयु 16 वर्ष बताई गई है जो मूलत: किन्नौर के कोठी गांव का रहने वाला है। सामने आया है कि रविवार रात 4 नाबालिग युवकों ने संजौली स्थित न्यू गणेश ज्यूलरी नामक शॉप में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इसके तहत शातिर…

Read More