ममलीग में शीघ्र खुलेगी उप तहसील

सोलन। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. कर्नल धनीराम शांडिल ने सोलन जिला के कंडाघाट उपमंडल के तहत ममलीग में उपतहसील कार्यालय स्वीकृत करने के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कल कैबिनेट ने ममलीग के लिए उपतहसील की स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने कहा कि ममलीग में उप तहसील के स्वीकृत होने से कंडाघाट उपमण्डल के सात पटवार सर्कल ममलीग उपतहसील में शामिल किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पहले इस क्षेत्र के दूर दराज के लोगों की राजस्व संबंधी कार्य करवाने के…

Read More

आज निपटा लीजिए बैंक के जरूरी काम

नालागढ़ (सोलन)। राष्ट्रीयकृत बैंक फिर से दो दिन बंद रहेंगे। पे रिवीजन और बैंकिंग रिफार्म को लेकर बैंक कर्मियों की 10 और 11 फरवरी की दो दिवसीय हड़ताल रहेगी। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ेगा। नेशनल आर्गनाईजेशन ऑफ बैंक वर्कर और यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (यूएफबीओ) के आह्वान पर की जाने वाली यह हड़ताल राष्ट्रीयकृत बैंक कर्मचारियों की पे स्केल का रिवीजन न होने को लेकर है। पे रिवाइज और बैकिंग रिफार्म को लेकर होने वाली इस हड़ताल में नालागढ़ क्षेत्र के राष्ट्रीयकृत बैंक भी बंद रहेंगे। ध्यान रहे…

Read More

लापरवाही से गई बच्चे की जान

सोलन। जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान एक नवजात की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने इसे हत्या रार देते हुए अस्पताल प्रबंधन पर संगीन आरोप लगाए हैं। समय पर प्रसव नहीं करने और इलाज में कोताही बरतने की शिकायत सोलन सदर थाना और चिकित्सा अधीक्षक सोलन को दी है। चिकित्सक अधीक्षक डा. यशवंत वर्मा ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए जांच कमेटी गठित की है। एसएचओ सोलन के मुताबिक शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। चिकित्सा अधीक्षक से रिपोर्ट मांगी है, जिसके…

Read More

108 पर दें दुर्व्यवहार की सूचना

सोलन। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित पीड़ित महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए कॉल सेंटर के संचालन के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त मदन चौहान ने की। इसमें महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अतिरिक्त विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उपायुक्त मदन चौहान ने कहा कि महिलाओं और बच्चों के प्रति हो रहे दुर्व्यवहार से संबंधित सूचना दूरभाष नंबर 108 पर भी दे सकते हैं। कहा कि इस नंबर पर पीड़ितों…

Read More

फिर ठहर गया जीवन

रोनहाट/नौहराधार/सराहां (सिरमौर)। बारिश और बर्फबारी से जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जनजीवन ठहर गया है। कई इलाकों में बत्ती गुल है। लोग अंधेरे में हैं। फसलों पर ओलावृष्टि का कहर टूटा है। स्कूल जाने वाले छात्र परेशान हैं। जिले में एक बार फिर से शीतलहर दौड़ गई है। विद्युत उपमंडल शिलाई के लाधी जोन कांडो भटनोल, शिरी क्यारी, सखोली, नैनीधार, द्राबिल, रास्त, झकांडो पंचायत में वीरवार रात से बिजली ठप है। आपूर्ति बंद होने से 30 गांवों के लोग परेशान हैं। ग्रामीणों को मोमबत्ती से गुजारा चलाना पड़ा। क्षेत्र…

Read More

आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए भवनों की दरकार

नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए भवनों की काफी कमी है। जिले के अधिकतर केंद्र किराये के मकानों एवं अन्य भवनों में चल रहे हैं। प्रदेश सरकार की ओर से जिला में 1462 आंगनबाड़ी केंद्र तो खोले गए हैं, लेकिन 70 फीसदी से अधिक केंद्रों के पास अपने भवन नहीं हैं। इसके चलते ये केंद्र या तो किराये के मकान में चल रहे हैं या फिर किसी अन्य भवनों में। हैरत की बात यह है कि सरकार अभी तक 1462 आंगनबाड़ी केंद्रों में से मात्र 223 केंद्रों…

Read More

सतौन में पीने के पानी की किल्लत

सतौन (सिरमौर)। पंचायत सतौन में दो हफ्ते से एक बूंद पानी नहीं आ रहा है। इसके चलते ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। गांव के करीब साढ़े चार सौ परिवार पानी की बाल्टी लेकर इधर-उधर भटकते देखे जा सकते हैं। लगातार दो हफ्तों से ग्रामीण इसकी शिकायत आईपीएच के कर्मचारी को भी कर रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जबकि सतौन पंचायत के लिए दो-दो जगहों से पानी की सप्लाई स्कीमें बनाए गई हैं। सतौन पंचायत प्रधान रजनीश चौहान, उप प्रधान शमशेर गुप्ता, विजय गुप्ता, बाबूराम शर्मा,…

Read More

फसलों पर कहर बन टूटी ओलावृष्टि

सराहां (सिरमौर)। क्षेत्र में मौसम बिगड़ने से शुक्रवार तड़के कई इलाकों में ओलावृष्टि हुई। अचानक हुई ओलावृष्टि से दर्जनों नगदी फसलों को नुकसान पहुंचा है। पच्छाद क्षेत्र के किसानों को बीते दिन देर रात से हो रही बारिश से जहां फसलों की अच्छी पैदावार होने की उम्मीद जगी है। वहीं कुछ क्षेत्रों में हुई ओलावृष्टि से किसानों को भारी मायूसी हाथ लगी है। डिंगर-किन्नर, मानगढ़, वासनी, चमेंजी, नेरी नावण, दाड़ो देवरिया, धारटिक्करी में ओलावृष्टि का व्यापक असर पड़ा है। किसानों ने बड़ी मात्रा में मटर, गोभी, लहसुन, प्याज, तुड़िया की…

Read More

विपक्ष ने किया बजट का बहिष्कार

शिमला। बजट सत्र के 5वें दिन पेश किए गए बजट का विपक्षी भाजपा विधायकों ने बायकॉट किया। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने ठीक 11 बजे बजट भाषण शुरू किया, लेकिन विपक्ष की सारी सीटें खाली थीं। यह विधानसभा के इतिहास में पहली बार हुआ। मुख्यमंत्री की टिप्पणियों और मर्यादा हनन नोटिस पर फैसला न होने से नाराज विपक्ष के विधायक सुबह 10 बजे चौड़ा मैदान चौक पर एकत्र हुए। बाद में नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल की अगुवाई में इन्होंने चौड़ा मैदान से विधानसभा परिसर तक स्कूटर रैली भी निकाली। स्कूटरों…

Read More

निशुल्क सीखें देशी-विदेशी व्यंजन बनाना

देसी-विदेशी व्यंजन बनाने के शौकीन लोगों केंद्र सरकार और नगर निगम अच्छी खबर लेकर आया है। इसके तहत बीपीएल और एलआईसी कार्ड धारक जो शहर के स्थायी निवासी हैं उन्हें दो महीने का निशुल्क कुकिंग प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में हिमाचली व्यंजनों के अलावा हिंदुस्तानी, चाईनीज, साउथ इंडियन आदि व्यंजन बनाने सिखाए जाएंगे। प्रशिक्षण 15 फरवरी से 15 अप्रैल तक चलेगा। इसके लिए आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष रखी है। इच्छुक आवेदक स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार योजना सचिव भारती कुठियाला, अध्यक्ष अजय शर्मा और सचिव प्रीतम…

Read More