कुल्लू। जिला कुल्लू के दूरदराज क्षेत्र निरमंड के डीम में जीप दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत और एक व्यक्ति घायल हो गया है। दुर्घटना निरमंड के डीम में हुई। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। घायल व्यक्ति का अस्पताल में उपचार चल रहा है, जबकि दुर्घटना में मारे गए व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम करवा कर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जब डीम निवासी श्याम लाल और गंगा राम एक जीप में अरसू से डीम जा रहे थे…
Read MoreCategory: Himachal News
अध्यापकों ने मांगा पदोन्नति लाभ
कुल्लू। अध्यापक संघ कुल्लू ने बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक कर्ण सिंह से मांगों को लेकर मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने संवैधानिक लाभ देने के लिए विधायक को मांग पत्र भी सौंपा। प्रधान ईश्वर दास ने बताया कि हिमाचल प्रदेश प्रारंभिक शिक्षा निदेशक ने स्वयंसेवी अध्यापकों को संवैधानिक लाभ देने का फैसला लिया है, लेकिन अभी तक कुल्लू में लाभ लागू नहीं हुए हैं। अध्यापक संघ ने विधायक कर्ण सिंह से पत्र के माध्यम से कहा कि दो जनवरी को प्रारंभिक शिक्षा निदेशक हिमाचल प्रदेश ने उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा…
Read Moreरोहतांग समेत ऊंची चोटियों पर बर्फबारी
कुल्लू। शनिवार दोपहर तक घाटी का मौसम शुष्क रहने से गदगद जिलावासियों की मुश्किलें फिर बढ़ गई हैं। सुबह के वक्त खिली धूप से लोनिवि, आईपीएच तथा बिजली मकहमों के अधिकारियों के अलावा आम लोगों ने राहत की सांस ली थी कि दोपहर बाद मौसम के बदले तेवरों ने जिलावासियों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। रोहतांग समेत जिला की चोटियों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया था। रोहतांग दर्रा के अलावा जलोड़ी दर्रा, हनुमान टिब्बा, मकबरे, रघुपुरगढ़, कोकसर, टकरासी बंगला आदि पहाड़ियों पर हल्का हिमपात होने की सूचना…
Read Moreभुगतान के लिए हो बजट का प्रावधान : पेंशनर
कुल्लू। हिमाचल पेंशनर कल्याण संघ खंड कुल्लू की बैठक प्रधान जेएन शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान सभी मुद्दों तथा समस्याओं सहित संगठन में एकता आदि पर चर्चा की गई। बजट में प्रमुख मांगों की घोषणा करने के लिए कुल्लू खंड के पेेंशनरों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। पेेंशनरों ने वित्त सचिव हिमाचल प्रदेश से सभी विभागाध्यक्षों को उनकी मांगों के अनुसार एमआरसी के भुगतान के लिए पर्याप्त बजट का प्रावधान करने का आग्रह किया है। इसके अलावा परिवहन मंत्री से नगर परिषद क्षेत्र में तुरंत मुद्रिका…
Read Moreनए उद्योगों पर मेहरबान, पुराने हो रहे वीरान
मैहतपुर (ऊना)। सूबे में औद्योगिक विकास की गति बढ़ाने के लिए नए औद्योगिक क्षेत्राें को स्थापित करने का सरकार का ऐलान स्वागत योग्य है। लेकिन पुराने उद्योग जो सरकारी ऑक्सीजन के बिना वीरान होते जा रहे हैं, उनके बारे में प्रदेश सरकार ने अपने बजट में कोई रुचि नहीं दिखाई है। सूबे की रीढ़ माने जाने वाले लघु उद्योगों की दिक्कतों का आज भी कोई पुख्ता हल नहीं हो पाया है। वैट में असमानता के कारण प्रदेश का लघु उद्योग निरंतर कमजोर होता जा रहा है, जबकि पंजाब में लघु…
Read Moreअप्पर सवाणा में फंदे से झूला युवक
भरवाईं (ऊना)। क्षेत्र के गांव अप्पर सवाणा में 35 वर्षीय विवाहित युवक ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक की शिनाख्त मनीष शर्मा निवासी सवाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देहरा अस्पताल भेज दिया है। जबकि मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा कि मनीष कई दिनों से मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। जानकारी के अनुसार मनीष शर्मा रात को अपने घर में अकेला सोया हुआ था। जब सुबह 8 बजे तक उसने अपना दरवाजा…
Read Moreदिनदहाड़े उड़ाए घर से जेवरात
अंब (ऊना)। अंब उपमंडल के गांव अप्पर अंदौरा में शनिवार को अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए एक घर से लाखों के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर डाला। चोरी की इस घटना से क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया है। अंब पुलिस ने मौके पर पहुंच स्थिति का मुआयना किया और मामले के संबंध में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक शनिवार को अज्ञात चोरों ने अप्पर अंदौरा निवासी मुलख राज के घर में घुसकर 15…
Read Moreकिन्नौर के दर्जनों गांव अंधेरे में
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर के कई क्षेत्रों में शुक्रवार देर रात से बिजली आपूर्ति पूर्ण रूप से ठप है। कुछ क्षेत्र वीरवार से ही अंधेरे में हैं। हालांकि बर्फबारी से पहले बिजली बोर्ड ने बड़े-बड़े दावे किए थे कि बिजली की आपूर्ति सुचारु रखने के लिए पुख्ता प्रबंधन किए गए हैं, लेकिन बर्फबारी ने बिजली बोर्ड के दावों की पोल खोल कर रख दी। शुक्रवार रात दस बजे से पूह खंड के सुमरा, शलखर, चांगो, नाको, नमज्ञा, हांगो, लियो, पूह, ज्ञाबुंग, सुन्नम, रोपावैली, लिप्पा, आसरंग, नेसंग सहित पूह खंड…
Read Moreकिन्नौर के 50 ग्रामीण रूट बंद
सांगला (किन्नौर)। जिले में शनिवार को मौसम खुलने के बाद भी जनजीवन पूरी तरह से पटरी पर नहीं लौट पाया है। अभी भी जिले के 50 के करीब ग्रामीण रूट बंद हैं। हालांकि दिन भर क्षेत्र में धूप खिली रही। इस कारण लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, रिकांगपिओ से शिमला और चंडीगढ़ राजमार्ग बहाल हो गया है, जबकि रिकांगपिओ से पूह और काजा की ओर जाने वाली सड़क कई स्थानों पर हिमखंड आने और ल्हासे गिरने से अभी भी बंद है, जबकि जिला के ग्रामीण रूटों पर आज…
Read Moreचोरी के मामले में दो युवक गिरफ्तार
ठियोग (शिमला)। ठियोग के मत्याना के साथ लगते कालग गांव में हुई चोरी का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें देवराज (35) पुत्र सुंदरराम, गांव बदरौड़, बिलासपुर और महेंद्र (33) पुत्र धर्मचंद हमीरपुर शामिल हैं। बताया जा रहा है कि दोनों क्षेत्र में मिस्त्री का काम करते हैं। डीएसपी ठियोग रतन सिंह नेगी ने आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शनिवार को पुलिस ने दोनों को शक के आधार पर हिरासत में लिया था। कड़ी…
Read More