स्वारघाट (बिलासपुर)। जिला चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शिक्षा संघ स्वारघाट इकाई ने सरकार के समक्ष आठ साल का कार्यकाल पूरा कर चुके अंशकालिक जलवाहकों को दैनिक वेतन भोगी बनाए जाने का मुद्दा उठाया है। इकाई के अनुसार दैनिक वेतन भोगियों को शिक्षा विभाग में समायोजित कर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में तैनात किया जाए। जिससे पाठशालाओं में चल रही चौकीदारों की चल रही कमी दूर हो सके। जिला चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शिक्षा संघ स्वारघाट इकाई ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्वाहण में जिला प्रधान नंद किशोर की अध्यक्षता में आयोजित की गई।…
Read MoreCategory: Himachal News
कुनबा बढ़ाने में जुटी नयनादेवी कांग्रेस
स्वारघाट (बिलासपुर)। नयनादेवी ब्लॉक कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी का कुनबा बढ़ाने में जुट गई है। इसके तहत कांग्रेस के सदस्यता अभियान को प्रत्येक पंचायत में चलाया जा रहा है। बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष रामलाल ठाकुर के पुत्र एवं बिलासपुर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष विकास ठाकुर इस अभियान की कमान संभाले हुए हैं। नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र में सदस्यता अभियान के दौरान बैहल, कौड़ांवाली, कुटैहला और टाली जकातखाना पंचायतों के विभिन्न गांवों में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए विकास ठाकुर ने कहा कि यूपीए सरकार…
Read Moreपुलिस का सहयोग करें लोग
शाहतलाई (बिलासपुर)। पुलिस थाना तलाई के अंतर्गत नगर पंचायत, पंचायत प्रतिनिधियों के लिए पुलिस सामुदायिक योजना के तहत आयोजित बैठक में क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लोगों से सहयोग का आह्वान किया गया। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी श्याम सुंदर ने की। उन्होंने कहा कि बैठक का उद्देश्य पुलिस और जन प्रतिनिधियों में जन सहयोग बनाना है। थाना प्रभारी ने जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं के लिए क्षेत्र में आने वाले प्रवासी या फेरी वाले व्यक्तियों…
Read Moreरंगे हाथों दबोचे दो चंदन तस्कर
बिलासपुर। शहर के चंगर सेक्टर स्थित चंदन वन में गत शुक्रवार रात एक बार फिर से चोरों ने चंदन के कई पेड़ों पर आरी चला दी। इसी बीच चंगर सेक्टर में गश्त कर रही पुलिस ने आहट सुनाई देने पर वहां तुरंत छापा मारा। पुलिस ने चंदन के पेड़ काट रहे जम्मू-कश्मीर के दो लोगों को रंगे हाथों धर दबोचा, वहीं एक फरार होने में सफल हो गया। भागने के प्रयास में एक आरोपी खुद ही गिरकर चोटिल भी हो बैठा। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी…
Read Moreसराहनीय है बजट : रामलाल
बिलासपुर । बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति अध्यक्ष रामलाल ठाकुर ने प्रदेश सरकार के प्रस्तुत किए गए 2014-2015 बजट की सराहना की है। उन्होंने कहा है कि सरकार के बजट से हर वर्ग को लाभ पहुंचा है। शनिवार को परिधि गृह बिलासपुर में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए रामलाल ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार के बजट से किसान, बागवानों, विद्युत उपभोक्ताओं, आंगनबाड़ी वर्करों, पेंशनर, कर्मचारियों, पीडीएस उपभोक्ताओं सहित अन्य वर्गों को राहत मिली है। उन्होंने कहा कि सरकार के बजट में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत तीन दालें, चावल,…
Read Moreखुद को कमरे में बंद करके लगाई आग
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी थानांतर्गत दधोलकलां गांव में पत्नी के साथ कहासुनी होने पर तैश में आए पति ने खुद को कमरे में बंद करके आत्मदाह करने का प्रयास किया। उसने कमरे में मौजूद सामान में आग लगा दी। परिवार के सदस्यों ने आस-पड़ोस के लोगों के सहयोग से बड़ी मुश्किल से उसे समय रहते बाहर निकाल लिया। इससे वह झुलसने से बच गया। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार दधोल पंचायत के दधोलकलां गांव के रहने वाले विकास चंद की गत शुक्रवार रात अपनी…
Read Moreपंजाबी गीतों पर झूमे छात्र
घुमारवीं (बिलासपुर)। राजकीय उच्च पाठशाला उच्च पाठशाला बाड़ी मझेड़वां में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। समारोह में अंडर ट्रेनिंग तहसीलदार कुमारी नीरजा शर्मा ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। वहीं मुख्य संसदीय सचिव राजेश धर्माणी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन बहुमूल्य है। विद्यार्थियों को समय का सदुपयोग करना चाहिए। इससे पूर्व स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। बच्चों ने पंजाबी, भंगड़ा, नाटी और लोकगीत सहित अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्कूल प्रधानाचार्य ओपी परमार…
Read Moreनाले में मिला लापता मिस्त्री का शव
चंबा। सिंगी क्षेत्र के लापता मिस्त्री की मौत हो गई है। उसका शव एक नाले में पड़ा मिला है। पूर्ण चंद पुत्र नंद लाल (45) गांव निहूई पंचायत सिंगी बीती शुक्रवार शाम से लापता चल रहा था। वह मिस्त्री का कार्य करता था और बीते दिनों चनेड़ के समीप मिस्त्री का कार्य कर रहा था। बीती शाम को जब पूर्ण चंद अपने कार्य से घर वापस नहीं लौटा तो उसकी पत्नी व रिश्तेदारों ने उसकी खोज शुरू कर दी। देर रात तक ढूंढने के बाद उसका कोई पता नहीं चला।…
Read Moreअब दस लाख तक चालान काटेगा वन महकमा
चंबा। अब वन विभाग वन काटुआ व खनन माफि या पर 10 लाख रुपये तक जुर्माना कर सकता है। सरकार ने विभाग को यह शक्ति प्रदान की है। पहले वन विभाग के अधिकारी जंगलों में अवैध कटान व अवैध खनन करने वालों पर लगभग दो लाख रुपये तक का चालान कर सकते थे। इससे ज्यादा चालान पुलिस या अन्य विभाग की ओर से किए जाते थे, लेकिन अब वन विभाग के अधिकारी दस लाख रुपये तक आन स्पॉट चालान कर सकते हैं। इससे विभाग के अधिकारियों को खनन माफिया या…
Read Moreरजिस्ट्रेशन नंबर पर गलत लिखे छात्रों के नाम
चंबा। स्थानीय कॉलेज परिसर में शनिवार को एनएसयूआई की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने की। इस मौके पर एनएसयूआई ने छात्राओं के लिए कॉलेज परिसर में कैंटीन की सुविधा देने के लिए कॉलेज प्रशासन का धन्यवाद किया। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। सुरेश ठाकुर ने कहा कि विवि नेपंजीकरण नंबर के साथ कई विद्यार्थियों के नाम और पिता के नाम गलत दर्ज किए हैं। उन्होंने कॉलेज प्रशासन से मांग की है कि इसे जल्द ठीक किया जाए। जिलाध्यक्ष सुरेश ठाकुर और एनएसयूआई…
Read More