देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। परागपुर बाजार में वीरवार सुबह दो दुकानों के गोदामों में अचानक आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। गोदाम दुकान की दूसरी मंजिल पर हैं। आग से करीब 5 लाख का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार भगवान दास पुत्र जैसी राम की दो दुकानें हैं। करियाने की दुकान में वह स्वयं बैठते हैं तथा मनियारी और बर्तन की दुकान में उनका…
Read MoreCategory: Himachal News
एनएसयूआई ने जलाया अनुराग का पुतला
धर्मशाला। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धर्मशाला की एनएसयूआई इकाई ने एचपीसीए अध्यक्ष अनुराग ठाकुर का पुतला जलाया। एचपीसीए की ओर से कथित तौर पर कॉलेज की भूमि पर कब्जा करने के विरोध में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर में पुतला दहन और प्रदर्शन किया। एनएसयूआई प्रदेश महासचिव गौरव कुमार की अगुवाई में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य के माध्यम से राज्यपाल उर्मिला सिंह को ज्ञापन भी सौंपा। जिसमें उन्होंने एचपीसीए की ओर से कब्जाई कॉलेज की भूमि को वापस दिए जाने की मांग की। साथ ही कॉलेज के रोके गए रास्ते को…
Read Moreइंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर ठगी
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। एक लाइफ इंश्योरेंस के परामर्शदाता समेत तीन युवकों पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। व्यक्ति की शिकायत पर नगरोटा बगवां पुलिस ने धारा 420 व 34 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है। नगरोटा बगवां के अक्षय कुमार की शिकायत पर कार्रवाई कर पुलिस हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ कर कर रही है। एएसआई राम सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता अक्षय कुमार को फोन पर एक युवक ने इंश्यारेंस कंपनी में उसकी पुरानी लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी के फंसे पैसे दिलवाने की बात की। इसके लिए उसने…
Read Moreसीएससीए प्रधान का इस्तीफा
धर्मशाला। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धर्मशाला के एससीए प्रधान आदित्य शर्मा ने वीरवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कॉलेज प्राचार्य प्रो. आरपी चोपड़ा को त्याग पत्र सौंपा। आदित्य का कहना है कि बुधवार को संगठन के दो वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और कॉलेज प्रशासन ने उन्हें कुछ बताए बिना ही समझौता कर लिया। एससीए प्रधान के हस्ताक्षर तक समझौता पत्र पर करवाना जरूरी नहीं समझा गया। वहीं, पुलिस प्रशासन ने जबरदस्ती उनका अनशन तुड़वा कर उनसे अन्याय किया है। आदित्य के साथ चार अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने पद से…
Read Moreकोट पलाहड़ी पंचायत प्रधान का चुनाव रद्द
नूरपुर (कांगड़ा)। सब डिविजनल मजिस्ट्रेट नूरपुर की अदालत ने वीरवार को एक अहम फैसले में नूरपुर विकास खंड के अंतर्गत पड़ने वाली ग्राम पंचायत कोट पलाहड़ी की महिला प्रधान के चुनाव अवैध घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक गत पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायत कोट-पलाहड़ी में प्रधान पद अनुसूचित जाति वर्ग की महिला उम्मीदवार के लिए आरक्षित किया गया था। जिसके चलते पिछले पंचायत चुनाव में कोट-पलाहड़ी पंचायत से नीना देवी प्रधान पद पर निर्वाचित घोषित की गई थीं। लेकिन, चुनाव में दूसरे स्थान पर रही महिला प्रत्याशी गुड्डी देवी…
Read Moreहाई मास्क लाइटें बंद, झील में फैली गंदगी
चामुंडा (कांगड़ा)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ में करोड़ों रुपये का बजट होने के बावजूद मंदिर के आसपास लोगों को उम्दा सहूलियतें नहीं मिल रही हैं। इससे यहां आने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चामुंडा मंदिर के लिए करोड़ों का बजट होने पर भी मंदिर में बनी झील में अकसर गंदा पानी देखने को मिल रहा है। झील में हाल ही में लाखों रुपये की टाइलें डाली गई हैं। मंदिर की क्यारियां खाली पड़ी हैं। स्ट्रीट लाइटें बंद होने के कारण शाम ढलते ही मंदिर…
Read Moreपत्थर मारकर की थी दीनानाथ की हत्या
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां के चंगर क्षेत्र के मरियारी गांव में दीनानाथ की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। इस मामले की जांच कर रहे नगरोटा बगवां पुलिस थाना के एसएचओ संसार चंद ने बताया कि हत्याकांड में गवाहों के बयान और पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी दलीप सिंह ने दीनानाथ की हत्या करने का गुनाह कबूल कर लिया है। 6 फरवरी को अचानक गायब हुए दीनानाथ का शव इसी गांव की खाई में मिला था। जांच अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के अनुसार पत्थर से मारकर…
Read Moreअलग-अलग हादसों में दो की मौत
कुल्लू। पतलीकूहल क्षेत्र में एक तेजरफ्तारी वाहन की टक्कर से राहगीर की मौत हो गई। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ भादंसं की धारा 279, 304ए के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नग्गर के घुड़दौड़ के समीप एक तेजरफ्तार वाहन ने सड़क किनारे चल रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। इस टक्कर में राहगीर होत राम बुरी तरह घायल हो गया। होत राम को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित…
Read Moreबिहार के बच्चे का कुल्लू में सौदा
कुल्लू। सीआईडी और पुलिस की एसआईयू टीम ने कुल्लू में बाल श्रम के लिए बिहार से लाए बच्चों को बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने आरोपियों को उस समय दबोचा जब वे 27 हजार रुपये में एक बच्चे को स्थानीय निवासी को दे रहे थे। इसमें दो आरोपी और एक खरीदार शामिल है। अंबाला से कुल्लू आए एक वाहन से दो और बच्चों को बरामद किया है।तीनों बच्चों प्रकाश पुत्र पाठक मंडल, रवि पुत्र भोला निवासी बमभोला, पटन कट्टी, गया और तीसरा राजू पुत्र महेश निवासी पटन…
Read Moreरितिक-कैटरीना के दीदार को उमड़ी भीड़
पतलीकूहल/मनाली। बॉलीवुड स्टार रितिक रोशन और कैटरीना की फिल्म बैंग बैंग की शूटिंग की खबर सुनते ही पड़ोसी राज्यों के सैलानी भी पर्यटन नगरी मनाली का रुख करने लगे हैं। पड़ोसी राज्यों से आए प्रशंसक बुधवार देर रात को वामतट मार्ग पर प्रीणी पुल पर चल रही शूटिंग देखने के लिए डटे रहे। हालांकि, रितिक रोशन और कैटरीना कैफ शूटिंग स्थल पर कड़ी सुरक्षा के बीच घिरे रहे। इस बीच, रितिक के डुप्लीकेट को इधर-उधर घूमते देख प्रशंसक उसे ही रितिक समझ रहे थे। कुछ सैलानी ऑटोग्राफ लेने भी पहुंचे,…
Read More