नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। 15 फरवरी को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह नगरोटा बगवां हलके के विकास के लिए लगभग 1 अरब 15 करोड़ रुपये की सौगात देंगे। परिवहन मंत्री जीएस बाली की अगुवाई में ब्लॉक कांग्रेस नगरोटा बगवां ने मुख्यमंत्री के भव्य स्वागत की तैयारी कर ली है। मुख्यमंत्री लाखों रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास कर मस्सल गांव में सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज के शिलान्यास के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। इंजीनियरिंग कॉलेज के भवन निर्माण स्थल तथा जनसभा स्थल की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे परिवहन मंत्री जीएस बाली ने बताया…
Read MoreCategory: Himachal News
आदि हिमानी चामुंडा मंदिर राख
चामुंडा (कांगड़ा)। धौलाधार रेंज में पहाड़ियों पर स्थित आदि हिमानी चामुंडा मंदिर राख हो गया है। मंदिर के नीचे पहाड़ियों में बुरांस के फूल लाने गए डाढ के चार युवक यह दावा कर रहे हैं। मंदिर अधिकारी सुरजन सिंह और पूर्व न्यासी धर्मपाल ने योल पुलिस चौकी में इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवा दी। मंदिर अधिकारी सुरजन सिंह और पुलिस चौकी योल के प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि अभी मौसम साफ नहीं है, ऐसे में अभी मंदिर स्थल तक पहुंचना नामुमकिन है। जैसे ही मौसम साफ होगा, आदि…
Read Moreकश्ती की सवारी कर सब्र कर रहे सैलानी
नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। रामसर साइट वैटलैंड पौंग झील के बीच रेंसर का कुदरती नजारा सैलानियों की पहुंच से बाहर हो गया है। मोटर बोट से 100 रुपये प्रति सवारी लेकर पौंग झील में स्थित रेंसर टापू पहुंचाने की वन्य प्राणी विभाग की घोषणा भी दम तोड़ चुकी है। पौंग झील का नजारा देखने आए सैलानियों को मजबूरन मछुआरों की कश्ती में ही वोटिंग कर संतोष करना पड़ रहा है। कहने को विभाग के पास मोटर बोट तो सात हैं, लेकिन बोट मेन एक ही है। अब वह बोट मैन विभागीय…
Read Moreबर्फबारी से जिले में 64 पेयजल योजनाएं ठप
काईस (कुल्लू)। भारी बर्फबारी से आईपीएच को भी तगड़ा झटका लगा है। जिले में बर्फबारी से 64 पानी की योजनाएं प्रभावित हुई हैं। इनमें 63 पेयजल, जबकि एक सिंचाई योजना शामिल है। इसके अलावा निर्माणाधीन कई स्कीमें भी बर्फ से टूट कर ध्वस्त हो गई हैं। आईपीएच विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में बर्फ से आईपीएच को एक करोड़ चार लाख 49 हजार का आर्थिक नुकसान हुआ है। स्कीमों के क्षतिग्रस्त होने तथा ठंड से पाइप लाइनें जाम होने से कुल्लू जिले के कई गांवों में पेयजल संकट…
Read Moreनवें दिन भी जारी रही प्रभावितों की हड़ताल
सैंज (कुल्लू)। पार्वती परियोजना प्रभावितों की रोजगार की मांग को लेकर चल रही हड़ताल शुक्रवार को नवें दिन भी जारी रही। सैकड़ों ग्रामीणों ने शुक्रवार को भी दिनभर परियोजना पावर हाउस स्थल सिउंड में भारी बारिश के बीच छाते लेकर विरोध प्रदर्शन किया। खराब मौसम के बीच टेंटों की व्यवस्था की गई थी। रोजगार की मांग को लेकर ग्रामीणों की हड़ताल से एक सप्ताह से भी अधिक समय तक निर्माण कार्य ठप रहने से एनएचपीसी को करोड़ों का चूना लग चुका है। परियोजना प्रबंधकों की प्रभावितों के साथ अभी तक…
Read Moreतीन घंटे झोंपड़ी में रुके थे नरेंद्र मोदी
कुल्लू। दिन-रात व्यस्त रहने वाले भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी कभी हिमाचल में हफ्तों रहा करते थे। यही नहीं वे हिमाचल के अधिकतर धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर चुके हैं। चार किलोमीटर की पैदल चढ़ाई चढ़ने के बाद कुल्लू के बिजली महादेव पहुंचे थे। बीच रास्ते में बारिश होने के चलते वे तीन घंटे तक कार्यकर्ताओं के साथ एक झोंपड़ी में रुके थे। इसके बाद मंदिर पहुंचे और यहां उन्होंने एक घंटे तक भगवान भोले की आराधना की। मंदिर में माथा टेकने के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं के…
Read Moreउत्तर दिशा में अच्छी होगी फसल
खराहल (कुल्लू)। इस साल हो रही बर्फ बारी फ सलों के लिए फायदेमंद रहेगी या हानिकारक, इसकी भविष्यवाणी बर्फ के गोलों से की गई। सुनने में यह अटपटा जरूर लगता है, मगर है सौ फीसदी सच! माहूटी नाग के सम्मान में आयोजित फागली उत्सव में बर्फ के गोलों से मौसम का पूर्वानुमान लगाया गया। देव समाज के लोगों का दावा है कि देव प्रक्रिया के तहत होने वाली यह भविष्यवाणी सच साबित होती हैै। कोट स्थित देवता के देवालय में फागली उत्सव के मौके पर शुक्रवार को इस परंपरा को…
Read Moreलाहौल में बर्फ ने रोके वाहनों के पहिये
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी में बीआरओे की मेहनत पर मौसम ने एक बार फिर पानी फेर दिया। एक दिन पूर्व ही सीमा सड़क संगठन ने घाटी के उदयपुर-केलंाग और सिस्सू तक मार्ग यातायात के लिए बहाल किया था कि वीरवार रात्रि से शुुरू हुई बर्फबारी से मार्ग फिर बंद हो गए हैं। शुक्रवार को लाहौल घाटी के उदयपुर और स्तींगरी हेलीपैड के लिए प्रस्तावित हेलीकॉप्टर की दोनों उड़ानें खराब मौसम के चलते नहीं हो पाई हैं। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर सक्रिय होने से जनजीवन पटरी से…
Read Moreएनआरआई महिला से नकदी, गहने उड़ाए
भरवाईं/गगरेट (ऊना)। गगरेट के समीप बस मेंसफर कर रही एक महिला के बैग से दिदहाड़े शातिर लाखों रुपये के गहने और नकदी उड़ा ले गए। होशियारपुर से महिला बस में बैठकर चिंतपूर्णी के स्वाणा गांव की ओर आ रही थी। इसी दौरान शातिरों ने उसे अपना निशाना बना डाला। गगरेट थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। महिला को वारदात में करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। महिला पति के साथ साउथ अफ्रीका में रहती है। उसके ससुराल होशियारपुर के…
Read Moreबिना बिल के माल सहित धरे 12 व्यापारी
अंब (ऊना)। पड़ोसी राज्यों से बिना टैक्स दिए माल लेकर आ रहे 12 व्यापारियों को आबकारी एवं कराधान विभाग ने धर लिया। इन व्यापारियों पर विभाग ने शिकंजा कसते हुए जुर्माना भी ठोका। इन व्यापारियों के पास बिना बिल का कपड़ा, मनियारी का सामान, विद्युत उपकरण आदि पाया गया। आबकारी एवं कराधान अधिकारी रंजीत सिंह कौंडल के नेतृत्व में विभागीय टीम ने ऐसे बारह व्यापारियों को पकड़कर उनसे करीब 93 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया है। विभाग के अधिकारियों का दावा है कि कर चोरी करने वालों के खिलाफ यह…
Read More