हिमानी चामुंडा मंदिर निर्माण को जल्द उठाएं कदम : प्रवीण

चामुंडा (कांगड़ा)। आदि हिमानी चामुंडा में आग की घटना को लेकर मंदिर के पूर्व न्यासियों की पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में डाढ में बैठक आयोजित हुई। इसमें पूर्व न्यासियों ने मंदिर के जल जाने पर दुख प्रकट किया। वहीं, जिला प्रशासन की आलोचना की। पूर्व विधायक प्रवीण कुमार ने कहा कि आदि हिमानी चामुंडा में हुए अग्निकांड को लेकर टिप्पणियां करने के बजाय मंदिर के पुनर्निर्माण के बारे में ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने मंदिर प्रशासन पर हमला बोलते हुए कहा कि अगले कुछ दिन में…

Read More

राधा तेरा झुमका पर अंकिता ने मचाई धूम

नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। राजकीय इंग्लिश माध्यम आदर्श प्राथमिक पाठशाला नगरोटा सूरियां के वार्षिक समारोह में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से देश की विभिन्न संस्कृतियों के रंग बिखेर कर खूब समां बांधा। कार्यक्रम में सहायक निदेशक प्रारंभिक शिक्षा राज कुमार शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। समारोह में चौथी कक्षा की अंकिता ने राधा तेरा झुमका पर नृत्य कर दिखा दिया कि क्या हुआ कि मेरा एक बाजू जन्म से ही नहीं है, लेकिन हौसले बुलंद हैं। अध्यापकों का कहना है कि अंकिता चाहे शिक्षा क्षेत्र हो या खेलकूद, सभी…

Read More

पेड़ों को सूखे से बचाएगी टपक योजना

कुल्लू। टपक सिंचाई योजना बागानों को संजीवनी का काम करेगी। इस योजना में न तो पानी बर्बाद होगा और न ही फलदार पौधे सूखे की चपेट में आएंगे। सरकार ने बागवानी मिशन के तहत बागवानों के लिए टपक सिंचाई योजना का प्रावधान किया है। इसका बागवान भरपूर लाभ ले सकता है। बागवानों को इस योजना पर 80 फीसदी सब्सिडी मिलेगी। बागवानों को सूखे के समय बागीचों में पानी की परेशानी नहीं होगी। आधुनिक तकनीक से पानी इस पौधे तक योजना के तहत पहुंचाया जाएगा। बागवानी महकमा जिला कुल्लू में इस…

Read More

आश्वासन के बाद हड़ताल खत्म

कुल्लू। पार्वती परियोजना प्रभावितों की रोजगार की मांग को लेकर चल रही हड़ताल 13 दिन बाद खत्म हो गई है। मंगलवार को मौके पर पहुंचे बंजार के विधायक कर्ण सिंह और एसडीएम बंजार वीरेंद्र शर्मा के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने हड़ताल वापस ले ली है। एसडीएम बंजार वीरेंद्र शर्मा ने परियोजना प्रभावित और विस्थापितों से कहा कि 24 फरवरी को इस मामले को लेकर मुख्य सचिव हिमाचल प्रदेश, सीएमडी एनएचपीसी तथा उपायुक्त कुल्लू के साथ उच्च स्तरीय बैठक होनी तय है। जिसमें परियोजना के प्रभावितों और विस्थापितों के हितों…

Read More

रक्षा मंत्रालय ने भेजे सेना के दो हेलीकाप्टर

केलांग। प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में बर्फ के बीच फंसे मरीजों, परीक्षार्थियों और जरूरतमंदों के लिए सेना का हेलीकाप्टर देवदूत बन कर आया। नेशनल एसटी कमीशन के उपाध्यक्ष एवं विधायक लाहौल स्पीति रवि ठाकुर की अपील पर राज्य सरकार ने रक्षा मंत्रालय से सेना के दो हेलीकाप्टरों को जनजातीय इलाकोें में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए भेजा है। मंगलवार को भुंतर-सिंतिगिरी, भुंतर-उदयपुर और भुंतर-किलाड़ के बीच हुई चार उड़ानों से मरीजों समेत 160 लोगों को रोहतांग दर्रा के आर-पार किया गया। वहीं बुधवार को भी सेना के दो…

Read More

55 लाख से बनेंगे 27 सामुदायिक शौचालय

कुल्लू। जिला कुल्लू को स्वच्छ बनाए रखने के उद्देश्य से निर्मल भारत अभियान के अंतर्गत विभिन्न सामुदायिक स्थलों पर 55 लाख 4 हजार रुपये व्यय करके 27 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है। यह जानकारी मंगलवार को डीसी कुल्लू राकेश कंवर ने ग्रामीण विकास विभाग ने निर्मल भारत अभियान पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उपायुक्त ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत 90 प्रतिशत राशि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा वहन की जाती है और 10 प्रतिशत राशि लाभार्थियों द्वारा जमा की जाती है। नग्गर…

Read More

रोहतांग पर 15 मार्च से पैदल आवाजाही शुरू

उदयपुर। समुद्रतट से 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा पैदल आर-पार करने के लिए लाहौल के जरूरतमंद लोगों को तीन हफ्ते का और इंतजार करना पड़ेगा। भारी बर्फबारी के चलते रोहतांग दर्रा दिसंबर माह से बंद चल रहा है। ऐसे में इस बीच कोई भी मुसाफिर दर्रे को लांघने में खतरे को मोल नहीं लेना चाहता है। तीन माह से लाहौल घाटी शेष विश्व से अलग-थलग होने के कारण लोगों की आवाजाही अब हेलीकाप्टर के सहारे चल रही है। रोहतांग दर्रे को अधिकारिक तौर पर 15 मार्च से पैदल राहगीरों की…

Read More

मनरेगा व विकास कार्यों पर हुई चर्चा

कुल्लू। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन लाहौल-स्पीति की जन आवाज संगोष्ठी का आयोजन डीआरडीए भवन कुल्लू में किया गया। जिसकी अध्यक्षता सिस्सू वार्ड जिला परिषद सदस्य प्रेम चंद ने की। संगोष्ठी का आगाज राजीव गांधी पंचायत राज संगठन मंडी लोकसभा के संयोजक हरिचंद शर्मा ने किया। उन्होंने बताया कि जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। संगोष्ठी के माध्यम से सुझावों के अनुसार पंचायती राज संगठनों को मजबूत करना है। इन्हीं सुझावों के अनुसार आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पंचायती राज संगठन का घोषणा पत्र तैयार…

Read More

मैड़ी में होला मोहल्ला मेला 8 मार्च से

अंब (ऊना)। मैड़ी में होला मोहल्ला मेला में इस वर्ष 8 से 18 मार्च तक मनाया जा रहा है। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त दर्शन कालिया ने अंब में मेले की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। झंडा चढ़ाने की रस्म 16 मार्च को तथा प्रसाद 18 मार्च को मध्यरात्रि 12 बजे चढ़ाया जाएगा। बैठक में मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ-साथ अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। मेले के शांतिपूर्ण संचालन के लिए करीब पंद्रह सौ जवान तैनात किए जाएंगे। इनमें…

Read More

दो वाहन चालकों के बीच चले लात-घूंसे

चिंतपूर्णी (ऊना)। स्थानीय मुख्य बाजार में ट्रैक्टर-कार में मामूली सी टक्कर होने के बाद दो चालकों में बीच जमकर लात-घूंसे चले। चालकों को आपस में उलझता देख बाजार में लोगों की भीड़ लग गई। इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को अलग-अगल कर थाने ले गई। जानकारी के अनुसार मंगलवार देर दोपहर अचानक एक ट्रैक्टर की कार से टक्कर हो गई, जिससे कार की हेडलाइट टूट गई। इसी दौरान गुस्साए कार चालक ने ट्रैक्टर चालक पर लात-घूंसों की बरसात कर दी। मामले को गरमाता देख स्थानीय लोगों ने मौके पर पुलिस…

Read More