कब तक चारपाइयों पर ढोएंगे मरीज

कुल्लू(भाग सिंह)मणिकर्ण घाटी के अति दुर्गम गांव रशोल और ग्राहण में अभी तक सड़क नहीं पहुंच पाई है। इन गांवों के बाशिंदों ने नेताओं से सवाल किया है कि आखिर कब तक वे मरीजों को चारपाइयों पर ढोकर अस्पताल पहुुंचाते रहेंगे? सड़क से मीलों दूर और पहाड़ी के पीछे बसे इन गांवों के लोगों की समस्या को आज तक किसी नहीं जाना। चुनाव के समय भले ही वोट मांगने नेता यहां आते रहे हों, लेकिन जीतने के बाद दर्शन नहीं हो पाते। धार्मिक नगरी मणिकर्ण घाटी की कसोल पंचायत के…

Read More

जिले में तीन मारपीट के मामले दर्ज

कुल्लू (भाग सिंह) जिला कुल्लू के मणिकर्ण, सैंज और मनाली में मारपीट हुई है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पहले मामले में मणिकर्ण के बिट्टू कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके साथ पंजाब के युवकों ने मारपीट की है। इसके अलावा सैंज में एक कंपनी में काम करने वाले एक मजदूर चमन शर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके साथ संजीव कुमार नाम के एक व्यक्ति ने मारपीट की है और जान से…

Read More

दो रुपये की कॉल पर तीन सौ रुपये खर्चा!

केलांग। दो रुपये की कॉल करने के लिए उपभोक्ता तीन सौ रुपये खर्च करने को मजबूर हैं। बीएसएनएल की ढुलमुल संचार सेवा के आगे अब लाहौल-स्पीति की जनता पस्त हो गई है। उदयपुर में मोबाइल और इंटरनेट सेवा ठप हो जाने से लोगों को टैक्सी के लिए तीन सौ खर्च कर यहां से 15 किलोमीटर दूर एक कॉल करने के लिए नीला ढांक पहुंचना पड़ रहा है। जबकि, करीब एक सप्ताह से बैंकों में आनलाइन ट्रांजिशन ठप पड़ा है। घाटी से बाहर अध्ययनरत अपने बच्चों को उनके अभिभावक फीस और…

Read More

पर्यटन कारोबार को लगेंगे पंख!

कुल्लू(भाग सिंह) भुंतर स्थित कुल्लू-मनाली हवाई अड्डे से एयर डेक्कन के चार्टर्ड विमान के चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरने के साथ ही पर्यटन कारोबार से जुड़े व्यवसायी गदगद हो गए हैं। कारोबारियों को उम्मीद है कि अब उड़ानें शुरू होने से पर्यटन कारोबार को भी पंख लगेंगे। घाटी के हजारों कारोबारियों की ढेरों उम्मीदें लेकर उड़े आठ सीटर विमान को डीसी कुल्लू ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया है। इस दौरान एडीएम कुल्लू विनय सिंह ठाकुर, निदेशक एयरपोर्ट अथॉरिटी भुंतर वाईके शर्मा, हिमालयन बुल्ज के निदेशक बुद्धि प्रकाश ठाकुर…

Read More

खराब मौसम ने रोकी हेलिकॉप्टर की राह

उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी के लिए बुधवार को प्रस्तावित हेलिकॉप्टर की उड़ान अगर सुबह जल्द की गई होती तो बारिंग के यात्रियों को भी राहत मिलती। दूसरी उड़ान में भुंतर से बारिंग के लिए निकले हेलिकॉप्टर को रोहतांग के पीछे ही भुंतर की ओर मोड़ना पड़ा। हालांकि, इससे पहले पहली उड़ान भुंतर-तांदी डाइट-भुंतर के बीच भरी गई। भुंतर से 20 यात्री तांदी (डाइट) हेलीपैड पर उतरे और वहां से दो बच्चों सहित 19 यात्रियों को कुल्लू के लिए लिप्ट किया गया। दूसरी उड़ान भुंतर से बारिंग हेलीपैड के लिए हुई…

Read More

माकपा ने तेज किया प्रचार अभियान

चारों विस क्षेत्र के लिए संयोजक नियुक्तकुल्लू। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी जिला कमेटी कुल्लू ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान तेज कर दिया है। पार्टी राज्य कमेटी के सदस्य एवं कुल्लू ब्लॉक के सचिव होतम सिंह सौंखला ने कहा कि पूरे जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी उम्मीदवार कुशाल भारद्वाज के लिए प्रचार अभियान तेज कर दिया है। कमेटी ने सभी विस क्षेत्रों के लिए संयोजकों और प्रचार कमेटियों का गठन भी कर दिया है। इसमें मनाली से भूप सिंह भंडारी, अनिल कुमार, चमन लाल, कुल्लू विस से होतम सिंह…

Read More

कार से बरामद हुई शराब की 9 बोतलें

मैहतपुर (ऊना)। क्षेत्र के मैहतपुर बैरियर में पुलिस ने एक कार में रखी अवैध शराब सहित नौ बोतलें बरामद की हैं। पुलिस ने मामले के संदर्भ में गाड़ी चालक को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एसएसटी प्रभारी अश्वनी दत्ता के नेतृत्व में मंगलवार रात को मुख्य रविंद्र कुमार, अनिल डोगरा, आरक्षी तीर्थ राम ने रूटीन चेकिंग के चलते मैहतपुर बैरियर के पास नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान पुलिस ने नंगल की ओर से आर रही एक कार…

Read More

निजी वाहनों में सफर को मजबूर

अंब (ऊना)। अंब के ऊपरी क्षेत्र में रहने वाले लोगों को आने जाने के लिए पर्याप्त यातायात सुविधा न होने के कारण उन्हें काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। अभी तक इस क्षेत्र में निजी बस ऑपरेटर ही बस चला रहे हैं। सरकारी बस सेवा आरंभ नहीं होने के कारण लोगों में निगम के प्रति खासा रोष है। लोगों का कहना है कि निजी बस ऑपरेटर मनमानी करते हुए कई बार बसें चलाते भी नहीं हैं। समय सारणी का तो इन गांवों के रूटों पर कोई पालन होता ही नहीं।…

Read More

आयकर विभाग को मिलेगा अपना भवन

मैहतपुर (ऊना)  आयकर विभाग को जल्द ही अपना भव्य भवन मिलने जा रहा है। विभाग ने ऊना में अपने नाम जमीन की रजिस्ट्री करवा ली है, जहां विभागीय औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद विभाग का भव्य भवन खड़ा हो सकेगा। ऊना के आयकर अधिकारी कमलेश चंद्र ने इस बात की पुष्टि की है। लंबे अर्से से किराये के भवन में आयकर विभाग का कार्यालय चल रहा है, जिसके लिए जमीन की तलाश काफी अर्से से की जा रही थी। विभागीय सूत्रों के मुताबिक मौजूदा भवन में हालांकि सभी सुविधाएं…

Read More

नहीं करेंगे पेपरों की चेकिंग

ऊना ( विवेक  त्रिपाठी) डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में बनाए गए टेबल मार्किंग सेंटर में स्कूल प्रवक्ताओं ने पेपरों की चेकिंग का बहिष्कार कर दिया है। शिक्षक संघों ने आरोप लगाया कि शिक्षा बोर्ड की ओर से उनकी मांगों की अनदेखी की गई है। स्कूल प्रवक्ता संघ के जिला अध्यक्ष कमल किशोर शर्मा और प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र कौंडल ने बताया कि स्कूल प्रवक्ताआें ने परीक्षा मूल्यांकन भत्ता बढ़ाने की मांग उठाई थी। पिछले 6 साल से प्रति पेपर मूल्यांकन भत्ता 6 रुपये ही चल रहा है। उन्होंने इस भत्ते को…

Read More