हैरतअंगेज! माचिस की एक तिल्ली ने बचाई दो लोगों की जान

शिमला वीरेन्द्र खागटा 15 घंटे तक तूफान में फंसे रहे दो लोग रोहतांग की बर्फीली तूफान के बीच फंसे दो लोगों के लिए माचिस की एक तिल्ली जीवनदायिनी साबित हुई है। शून्य से लगभग 25 डिग्री तापमान के साथ बर्फीली तूफान में करीब 15 घंटे तक फंसने के बाद यह दोनों शख्स जिंदा निकल आए हैं। ये हैं 52 साल के धर्मचंद और 53 वर्षीय टीचर प्रेम सिंह। दोनों बर्फ में फंस गए थे। इन्हें ढूंढने के लिए जिला प्रशासन और रेस्क्यू टीमों के हाथ पांव फूल गए थे। गनीमत…

Read More

एनएसयूआई स्थापना दिवस में स्टोक्स होंगी मुख्यातिथि

        शिमला  (वी डी  शर्मा) एनएसयूआई बुधवार को विश्वविद्यालय में बुधवार को अपना 43वां स्थापना समारोह मनाएगी। इस राज्य स्तरीय समारोह में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य एवं बागवानी मंत्री विद्या स्टोक्स बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगी। एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष रिंपल चौधरी और विवि इकाई अध्यक्ष हुकम सिंह ने बताया कि विवि सभागार में आयोजित किये जा रहे इस स्थापना दिवस समारोह में पूरे प्रदेश भर की जिला इकाईयों और कालेज इकाईयों के पदाधिकारी शरीक होंगे। समारोह में इंडियन आइडल अनुज शर्मा ओर पहाड़ी लोक गायक अपने गीतों से…

Read More

नगर निगम के स्टोर में सरकारी सीमेंट खत्म, विकास कार्य ठप

शिमला सोनिया नगर निगम के स्टोर में सरकारी सीमेंट खत्म हो गया है। शहर के पच्चीस वार्डों में चल रहे दर्जनों विकास कार्य ठप हैं। राजधानी में इन दिनों डंगे, नालियां, सीढ़ियां बनाने सहित अन्य मरम्मत के काम चल रहे हैं। सीमेंट न मिलने के चलते ठेकेदारों ने काम बंद कर दिए हैं। बाजार में सीमेंट बैग की कीमत 335 रुपये हैं जबकि नगर निगम ठेकेदारों को 240 रुपये में सीमेंट देता है। अगर ठेकेदार स्वयं बाजार से सीमेंट खरीदते हैं तो नगर निगम उन्हें बकाया नहीं लौटाता। ऐसे में…

Read More

शिमला से ‘आप’ के सुभाष देंगे कश्यप और ब्राक्टा को टक्‍कर

शिमला वीरेन्द्र खागटा संबंधित ख़बरें केजरीवाल समेत बड़े नेता 11 से पंजाब में डालेंगे डेरा ‘AAP की क्रांति’ छापकर किया प्रचार, EC सख्त अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने शिमला आरक्षित सीट से सुभाष चंद्र को प्रत्याशी घोषित किया है। 59 वर्षीय सुभाष चंद्र पिछले साल पीडब्ल्यूडी से एक्सईएन पद से रिटायर हुए हैं। उन्होंने 20 साल नगर निगम शिमला में सेवाएं दी तो 16 साल लोक निर्माण विभाग में। वह सरकारी सेवा के दौरान अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ में संयुक्त सचिव और प्रेस सचिव जैसे पदों पर भी रहे…

Read More

गिले शिकवे दूर कर मनकोटिया बोले, हम साथ साथ हैं

लंबे समय से कोपभवन में बैठे मेजर विजय सिंह मनकोटिया को आखिकार मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बाहर निकाल ही लिया। नाराज मनकोटिया को मनाने वीरभद्र सिंह सुधीर शर्मा के साथ सुबह करीब आठ बजे मेजर के घर पहुंचे। यहां चाय की चुस्कियों के साथ राजनीतिक वार्ता शुरू की और नाश्ते तक सारे गिले शिकवे दूर कर लिए। दोनों नेताओं की मुलाकात करीब दो घंटे तक चली। मनकोटिया के घर पर नाश्ता करने के बाद वीरभद्र सिंह चुनावी जनसभाओं में प्रचार के लिए निकल गए। वहीं, मनकोटिया ने सुबह की वार्ता…

Read More

पीलिया के बैक्टीरिया का पता नहीं

मंडी(ओमप्रकाश)दो सप्ताह पहले आईजीएमसी भेजे गए पीलिया रोगियों के ब्लड सैंपल की रिपोर्ट अभी तक उपलब्ध नहीं हो पाई है। जोनल अस्पताल मंडी में हर रोज पीलिया से पीड़ित मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। अस्पताल में आने वाले हर पीलिया मरीज का ब्लड सैंपल विभाग जांच के लिए आईजीएमसी शिमला भेज रहा है। ताकि, यह पता लग सके कि किस बैक्टीरिया से लोग पीलिया की चपेट में आ रहे हैं। सबसे पहले मंडी शहर में पीलिया के मामले आमने आने के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी पीलिया…

Read More

32 कमरों का मकान राख, 55 लाख क्षति

गोहर (मंडी)। सराज विधानसभा क्षेत्र की पंचायत पंजाई के बहलीधार गांव में रविवार रात भीषण अग्निकांड में 32 कमरों का मकान जलकर राख हो गया। अग्निकांड से करीब 55 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। अभी तक आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। चार परिवारों के इस मकान में अधिकतर किरायेदार रहते थे। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। रात को बहलीधार गांव निवासी रेवती राम, ठाकर दास, दिलेराम और तेज सिंह के 32 कमरों के रिहायशी मकान में अचानक…

Read More

शहर को निखारने में सहयोग करें अफसर

मंडी(ओमप्रकाश)डीसी देवेश कुमार ने कहा कि अधिकारी आपस में बेहतर तालमेल बनाकर मंडी शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का काम करें। वे सोमवार को प्रशासन में दक्षता लाने संबंधी विषय पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिले में गैर कानूनी खनन पर रोक लगाने के लिए हर संभव प्रयास करें। उन्होंने कहा कि मंडी शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा कचरा इकट्ठा करने की योजना चल रही है। नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शहर…

Read More

तूफान और ओलों से नकदी फसलें तबाह

गोहर (मंडी)। मौसम बिगड़ने के बाद रविवार आधी रात को गोहर में भयंकर तूफान चलने से गुठलीदार फलों, गेहूं की फसल और सेब की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं तेज हवाओं से कई घरों और गौशालाओं की छतें तक उड़ गईं। सोमवार को सेब उत्पादक क्षेत्रों में बारिश के साथ ओले गिरने से बागवान काफी चिंतित है। ओलों और बारिश से सेब की फ्लावरिंग प्रभावित होने से बागवानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। कमरूघाटी में रविवार रात को आंधी तूफान ने कोहराम मचाया। जिले की जंजैहली घाटी, ज्युणी…

Read More

रामस्वरूप शर्मा सशक्त उम्मीदवार : चंद्रसेन

मंडी(ओमप्रकाश)मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी चंद्रसेन और सह प्रभारी अजय राणा की अध्यक्षता में मंडी जिले के सभी मोर्चो, प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों में चुनाव प्रचार के बारे में टिप्स दिए। चंद्र सेन ने कहा कि रामस्वरूप शर्मा सालों से संगठन से जुडे़ रहे हैं। वो पार्टी के एक सशक्त उम्मीदवार हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की लहर पूरे देश में चल रही है और मंडी संसदीय क्षेत्र से भी लोग रामस्वरूप को जिताकर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में सहयोग करेंगे। सह प्रभारी अजय राणा ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा…

Read More