नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। जरोट के गांव बझेरा निवासी आईटीबीपी जवान शशि कुमार पुत्र जगदीश चंद का वीरवार को पैतृक गांव में सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। शशि कुमार आईटीबीपी में उत्तराखंड में तैनात थे। मंगलवार को गश्त के दौरान अचानक भूस्खलन से पहाड़ी से पत्थर गिरे और शशि उनकी चपेट में आ गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही जवान की मौत हो गई। वीरवार सुबह जैसे ही जवान का शव पैतृक गांव पहुंचा तो पूरे गांव में माहौल गमगीन हो गया। पांच माह की बच्ची को…
Read MoreCategory: Himachal News
छात्र से दुराचार के दोषी को कैद
कांगड़ा। पांचवीं कक्षा के छात्र से अप्राकृतिक दुराचार मामले में वीरवार को कांगड़ा की अदालत ने दोषी को एक साल सात माह की कठोर सजा और बीस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अभय मंडियाल की अदालत ने यह फैसला सुनाया है। मामला तीन मार्च 2007 का है। मामले की पैरवी कर रहे सहायक न्यायवादी अनिल अवस्थी ने बताया कि घटना के दिन पांचवीं कक्षा का छात्र शाम करीब छह बजे आरोपी के घर से ट्यूशन पढ़कर वापस घर जा रहा था। इसी दौरान आरोपी…
Read Moreकैलाश पंचायत में पेयजल किल्लत गहराई
पंचरुखी (कांगड़ा)। ग्राम पंचायत कैलाशपुर में गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। पंचायत के गांव बड़करी की पाधा बस्ती में पिछले पांच दिन से पानी नहीं आ रहा है। इससे लोगों में विभाग के प्रति भारी रोष है। लोगों का कहना है कि अभी गर्मी शुरू हुई ही है कि उन्हें पानी की समस्या सताने लग पड़ी है। उनकी बस्ती में पिछले पांच दिन से पानी नहीं आ रहा है। ग्रामीणों पंमू, संतोष, राजू, रमेश, कल्याण, हेमा, किरण आदि कई…
Read Moreप्रतिभा सिंह को समर्थन का ऐलान
केलांग। एक्स पैरामिलिट्री फोर्स वेलफेयर एसोसिएशन लाहौल इकाई ने लोकसभा चुनाव में प्रतिभा सिंह का समर्थन करने का ऐलान किया है। केलांग में वीरवार को बुलाई गई बैठक में यह निर्णय लिया गया। एसोसिएशन अध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि वह केंद्र की यूपीए सरकार के वन रैंक वन पेंशन कानून को लागू करने का स्वागत करते हैं। साथ ही उन्होेंने मांग की है यह कानून पैरामिलिट्री फोर्स के लिए भी लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन ने वीरवार से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार…
Read Moreसोनिया की रैली को लेकर पुलिस अलर्ट
कुल्लू। लोकसभा चुनावों को लेकर चुनाव प्रचार करने आने वाले वीवीआईपी नेताओं की रैलियों में किसी तरह की गड़बड़ी व शांति भंग न हो, इसको लेकर कुल्लू पुलिस ने अलर्ट होकर घाटी की सुरक्षा को कड़ा कर दिया है। चार मई को प्रतिभा सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार करने ढालपुर आ रही कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी केदौरे को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से सूबे की लगती सभी सीमाओं को सील कर दिया है। बजौरा से शुरू होती जिला कुल्लू की सीमा से लेकर कुल्लू-मनाली तक…
Read Moreकारोबारी तीन तक आरक्षित करें प्लॉट
सैंज (कुल्लू)। चार मई से शुरू होने वाले जिला स्तरीय सैंज मेले में आने वाले व्यापारियों के लिए प्लॉट आवंटन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत वीरवार को पहले दिन ही दर्जन के करीब व्यापारियों को प्लॉट आवंटित किए गए। लक्ष्मी नारायण मेला मैदान मेले के लिए दुकानों से सजने लगा है। प्लॉट आवंटन समिति के प्रभारी एवं देवता के कारदार जगरनाथ ने बताया कि पूरी पारदर्शिता के साथ प्लॉट आवंटन हो, इसके लिए प्रशासन की ओर से ऑफिस कानूनगो को समिति में शामिल किया गया है। कारदार ने…
Read Moreदेश और प्रदेश में मोदी की लहर : खीमी
कुल्लू। पूर्व मंत्री खीमीराम शर्मा का कहना है कि देश और प्रदेश में मोदी की लहर चल रही है। इसी लहर में कांग्रेस का मंडी किला भी ध्वस्त हो जाएगा। खीमीराम शर्मा ने कहा कि बंजार विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी राम स्वरूप शर्मा को लीड दिलाने के लिए भाजपा के कार्यकर्ता पूरी तरह जुट गए हैं। भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को यूपीए सरकार और कांग्रेस सरकारी की जनविरोधी नीतियों के बारे में बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी चरम पर…
Read Moreएनएच की बदहाली पर प्रदर्शन
पतलीकूहल (कुल्लू)। नेशनल हाइवे पर रायसन कैंपिंग साइट की खस्ताहाल सड़क को पक्का करने को लेकर वीरवार को जनहित मंच कुल्लू के अध्यक्ष एडवोकेट महेंद्र ठाकुर की अगुवाई में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। महज दस मिनट तक सांकेतिक चक्का जाम किया गया। सड़क की हालत से खफा रायसन, डोभी और शिरढ़ की जनता सहित टैक्सी यूनियन, जीप यूनियन और टेंपो यूनियन के सदस्यों ने कैंपिंग साइट पर एनएच-21 के विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। जनहित मंच जिला कुल्लू के संयोजक एवं अधिवक्ता महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा…
Read Moreदेश को बिकने से बचाएं : मीनाक्षी
ऊना। भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने कहा कि वकील भी लोगों को भाजपा के पक्ष में करने के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेवारी निभा सकते हैं। वकील लोगों से मिल सकते हैं और उन्हें कई अहम मुद्दों पर जागरूक करके देश को कांग्रेस के हाथों बिकने से बचा सकते हैं। मीनाक्षी होटल नटराज में वकीलों के कार्यक्रम में बोल रहीं थी। उन्होंने कहा कि लोगों को शिकायत रहती है कि पार्टी के पदाधिकारी या कार्यकर्ता हमारे घर चाय पीने नहीं आए, शादी समारोह में नहीं आए और हमारे साथ बात…
Read Moreतोल में झोल पर धुने व्यापारी
हरोली (ऊना)। गेहूं के तोल में गोलमाल पर पंजाब से आए तीन व्यापारियों की किसानों ने धुनाई कर दी। इन ठगों वहां से खदेड़ दिया। तीनों व्यापारी गेहूं खरीद के लिए पंजाब के होशियारपुर इलाके से जीप ट्राला लेकर ऊना पहुंचे थे। खेत में ही किसानों से गेहूं खरीदकर यह ठग एक के बाद दूसरे खेत का रुख कर रहे थे। इन्होंने 1500 रुपये क्विंटल के हिसाब से पंडोगा इलाके से गेहूं की खरीद शुरू की। कई जगह 1550 रुपये क्विंटल के हिसाब से मोलभाव किया। हालांकि, खेतों में ही…
Read More