बंजार (कुल्लू)। बंजार के समीप चिलाधार में रविवार को हुए सड़क हादसे के दौरान चार लोगों की मौत से पूरी बंजार घाटी में मातम छा गया है। इस सड़क हादसे में मारे गए बाप-बेटे का खमराड़ा गांव में सोमवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। बाप-बेटे की एक साथ जलती चिता देख वहां मौजूद हर किसी की आंख नम थी। इस दौरान स्थानीय विधायक कर्ण सिंह ने प्रभावित परिवारों को ढांढस बंधवाया। विधायक कर्ण सिंह ने प्रभावित परिवारों की मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से फोन पर बात करवाई। कर्ण सिंह ने…
Read MoreCategory: Himachal News
प्रदेश में सिर्फ वीरभद्र की लहर : सत्यप्रकाश
कु ल्लू। पूर्व मंत्री सत्यप्रकाश ठाकुर का कहना है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की कुल्लू रैली पूरी तरह सफल रही है। इस रैली का प्रभाव देश के अन्य स्थानों पर भी पड़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मोदी की कोई लहर नहीं है। प्रदेश में सिर्फ लोकप्रिय नेता वीरभद्र सिंह की ही लहर है। वीरभद्र सिंह ने प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। वीरभद्र सिंह के विकास कार्यों को देखकर ही सड़क, परिवहन एवं जनहित विकास समिति बिना शर्त प्रतिभा सिंह को समर्थन दे रही है।…
Read Moreबिन मुद्दे चुनाव लड़ रही भाजपा : महेश्वर
कुल्लू। हिमाचल लोकहित पार्टी के सुप्रीमो महेश्वर सिंह ने प्रचार के अंतिम दिन मनाली विधानसभा क्षेत्र के हलाण, नग्गर, रायसन तथा भेखली में जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जनता से अपील की है कि अगर भ्रष्टचार से निजात पानी है तो भाजपा को वोट न दें। उन्होंने कहा कि अपने वोट की कीमत पहचानें और आत्म चिंतन करने के बाद ही ऐसे दल को वोट दें जो सही मायने में इसका हकदार हो। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास आज कोई मुद्दा नहीं है। ऐसे में मोदी के…
Read Moreपांच घंटे बाद सुरक्षित निकाले यात्री
केलांग। करीब पांच घंटे बाद रविवार देर शाम करीब आठ बजे रोहतांग दर्रे में फंसे यात्रियों और वाहनों को कड़ी मशक्कत के बाद निकाल लिया गया। सड़क धंसने के कारण एचआरटीसी की एक बस दलदल में फंस जाने से रोहतांग में रविवार दोपहर दो से शाम आठ बजे तक लंबा जाम लगा रहा। इसमें करीब सौ यात्री और कई वाहन भी फंस गए थे। सीमा सड़क संगठन की मशीनों की मदद से फंसी बस को बाहर निकाला गया। घटना के बाद मौजूदा हालात को देखते हुए निगम ने रोहतांग दर्रा…
Read Moreकस दिया गया सुरक्षा घेरा
ऊना। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिला ऊना में सुरक्षा घेरा कस दिया गया है। पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ पुलिस और होमगार्ड के जवान भी पहरा दे रहे हैं। पंजाब पुलिस भी सुरक्षा के मोर्चे पर ऊना पुलिस को सहयोग दे रही है। सोमवार से सात मई की रात तक पंजाब पुलिस के जवान ऊना जिला की सीमा में पांच किलोमीटर अंदर तक गश्त देंगे। पंजाब में तीस अप्रैल क ो मतदान हुआ था। ऊना पुलिस ने भी पंजाब के गढ़शंकर, होशियारपुर और नंगल की तरफ पंजाब में पांच किलोमीटर…
Read Moreपोलिंग स्टेशन में नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल
ऊना। सात मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के मतदान के लिए सोमवार को पोलिंग पार्टियां चुनाव सामग्री लेकर रवाना हो गईं। जिला प्रशासन ने सुचारु एवं शांतिपूर्वक मतदान सुनिश्चित करवाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। डीसी ने मतदाताओं से अपील की है कि वे पोलिंग स्टेशनों में मोबाइल न लेकर जाएं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अभिषेक जैन ने सोमवार को बताया कि जिला में 508 मतदान केंद्र बनाए गए हैं और 170 पोलिंग स्टेशनों पर माइक्रो आब्जर्वर तैनात किए गए हैं। जिला के पांच पोलिंग स्टेशन मॉडल…
Read Moreट्रेन से कट गई महिला, मगर कहां जा रही थी वो?
ऊना के धुसाड़ा के पास एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार महिला का शव दो घंटे पटरी पर ही पड़ा रहा। इसे किसी ने नहीं उठाया। इसी बीच दूसरी रेलगाड़ी भी शव के ऊपर से गुजर गई। घटना पनोह रेलवे स्टेशन के पास हुई। महिला की मौत ने कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं। इसके पास से एक टार्च और पानी की बोतल भी मिली है। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर ये तड़के सुबह यहां क्या कर रही थी।…
Read Moreजेसीसी की बैठक बारे हुई चर्चा
सांगला (किन्नौर)। हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने बैठक का आयोजन करके जेसीसी की बैठक के संबंध में चर्चा की। बैठक प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह मनकोटिया की अध्यक्षता में रिकांगपिओ में हुई। बैठक में संघ की गतिविधियों के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त महासंघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष को महासंघ की समस्याओं के बारे में भी अवगत करवाया गया। जिस पर प्रदेश अध्यक्ष ने समस्याओं पर विचार करके उनके जल्द समाधान का आश्वासन दिया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि लोकसभा चुनावों…
Read Moreबिजली बोर्ड के खिलाफ करेंगे प्रदर्शन
आनी (कुल्लू)। रविवार शाम से क्षेत्र की कुंगश और कराणा पंचायत के दर्जनों गांव में बिजली आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। बार-बार बिजली आपूर्ति प्रभावित होने पर नाराज ग्रामीणों से बिजली बोर्ड के अधिकारियों को चेताया है कि अगर समय रहते सेवाओं में सुधार नहीं किया गया तो वह आनी में बोर्ड के कार्यालय में धरना देने को मजबूर होंगे। क्षेत्र के लोगों में ज्ञान शर्मा, चुन्नी लाल, प्रदीप कुमार, राम दास, मोलक राम, प्रेमचंद और भगवान दास का कहना है कि उनके गांव में रविवार शाम से बिजली गुल…
Read Moreएंटी हेलगन का राडार खराब!
रोहडू। ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों के दर्जनों बागवानों ने सोमवार को देवरीघाट पहुंचकर एंटी हेलगन का जायजा लिया। बागवानों ने आरोप लगाया है कि एंटी हेलगन का राडार बीते एक साल के खराब पड़ा हुआ है। एंटी हेल गन का ऑटोमैटिक सिस्टम काम नहीं कर रहा है। एंटी हेलगन को मैनुअल रूप से चलाया जा रहा है। जिसके कारण वक्त पर एंटी हेलगन कार्य नहीं कर रही है। एंटी हेलगन के नाम पर बागवानों को गुमराह किया जा रहा है। बुशैहर क्षेत्र के बागवान हरीश चौहान, राकेश दुल्टा, राजकुमार, पोपिंद्र…
Read More