कुल्लू। एनएचपीसी की जल विद्युत परियोजना चरण-2 और 3 के प्रभावितों और विस्थापितों की सैंज के सियूंड और विहाली में चल रही हड़ताल को खत्म करने के लिए सोमवार को डीसी कुल्लू राकेश कंवर वार्ता के लिए मौक पर पहुंचे। स्थायी नौकरी को लेकर हड़ताल पर बैठे विस्थापितों के साथ सैंज के सियूंड स्थित एनएचपीसी के प्रशासनिक भवन में करीब एक घंटा वार्ता चली। इस दौरान प्रशासन के कई अधिकारियों के अलावा एनएचपीसी चरण-2 और 3 के महाप्रबंधकों सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे, लेकिन वार्ता में समस्या का समाधान नहीं…
Read MoreCategory: Himachal News
मेडिकल फिट होंगे, तभी जा सकेंगे श्रीखंड
कुल्लू। डीसी राकेश कंवर ने बताया कि जिले की 18 हजार फीट ऊंचाई पर स्थित धार्मिक स्थल श्रीखंड महादेव यात्रा के आयोजन को लेकर श्रीखंड यात्रा ट्रस्ट का गठन किया गया है। इससे ट्रस्ट के माध्यम से श्रीखंड दर्शन को जा रहे भक्तों और श्रद्धालुओं को विशेष सुविधा प्रदान होगी। बताया कि श्रीखंड ट्रस्ट का गठन हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के आदेशों एवं दिशा-निर्देशों के अनुसार किया गया है और इस ट्रस्ट के अध्यक्ष डीसी कुल्लू होंगे। डीसी ने बताया कि श्रीखंड जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य तथा…
Read Moreचरस के साथ पकड़ी नाबालिग
कुल्लू। मणिकर्ण घाटी में पुलिस ने एक नाबालिग को चरस के साथ पकड़ा है। पुलिस एनडीपीएस एक्ट 20 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। डीएसपी संजय शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को बाल न्यायालय में पेश किया गया है। मंगलवार को नाबालिग को परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मणिकर्ण-भुंतर सड़क मार्ग पर जछणी के समीप हेडकांस्टेबल विनय कुमार नाके पर अपनी टीम के साथ आने-जाने वाले वाहनों और राहगीराें की तलाशी कर रहे थे। उसी दौरान…
Read More12 घंटे अवरुद्ध रहा मनाली-लेह मार्ग
कोकसर (लाहौल स्पीति)। कोकसर के समीप बने पुल पर ओवरलोड ट्रक के फंस जाने से मनाली लेह-मार्ग करीब बारह घंटे अवरुद्ध रहा। इसके चलते आने-जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़क अवरुद्ध होने के कारण कोकसर में सैकड़ों मुसाफिर पूरी रात यहीं फंसे रहे। ठहरने की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण कई यात्रियों को रात ढाबे के आंगन में ही गुजारनी पड़ी। यात्री ठहराव की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण कोकसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। संचार व्यवस्था भी ठप होने के कारण…
Read Moreऊना कॉलेज में विवि के खिलाफ नारेबाजी
ऊना। स्थानीय राजकीय महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ऊना इकाई ने सोमवार को रूसा के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। एबीवीपी इकाई के कार्यकर्ताओं ने इकाई अध्यक्ष रजत के नेतृत्व में एकत्रित होकर प्रदेश विवि के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रोष जताया। एबीवीपी इकाई के सचिव शिवम पराशर ने कहा कि प्रदेश विवि ने रूसा सिस्टम को लागू कर प्रदेश के हजारों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। रूसा सिस्टम के लागू होने से जहां प्रदेश के हजारों छात्रों को अपने पसंदीदा विषय में दाखिला नहीं मिल…
Read Moreबख्शे नहीं जाएंगे नशे के सौदागर
ऊना। एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि नशे के सौदागरों के खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति अपनाई जाए। ऐसे असामाजिक तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा न जाए। ऐसे लोगों की लिस्ट तैयार करके इनकी हर तरह की गतिविधियों पर पैनी निगाह रखी जाए। नशे के गोरखधंधे से जुड़े लोगों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। वह सोमवार को जिला स्तरीय संयुक्त सलाहकार एवं कल्याण समिति की बैठक व अपराध संबंधी बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक जिला ग्रामीण विकास कार्यालय के मीटिंग हाल में हुई। उन्होंने कहा कि…
Read Moreकहीं आपकी रसोई में तो नहीं ‘बम’
मैहतपुर (ऊना)। कहीं आप अपनी रसोई में बम तो नहीं ले जा रहे हैं? यह बड़ा सवाल इसलिए भी अहम है, क्योंकि काफी जद्दोजहद के बाद जो घरेलू गैस सिलेंडर आप अपने घर ले जाते हैं, उसके एक बड़े खतरे से शायद आप वाकिफ नहीं हैं। यही लापरवाही आपके परिवार को किसी बड़ी मुसीबत में डाल सकती है। एक्सपायरी डेट के गैस सिलेंडरों की सप्लाई ने गृहिणियों समेत उनके परिवारों का जीवन भी खतरे में डाल दिया है। इस तरह के गैस सिलेंडरों की शिनाख्त करके उन्हें तुरंत बदला जाना…
Read Moreबिना परीक्षा दिए सर्टिफिकेट चाहते थे बच्चे!
अंब (ऊना)। नैहरियां और टकारला के दो लोगों के खिलाफ दर्ज मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने इन दोनों व्यक्तियों के घरों से कुछ सर्टिफिकेट कब्जे में लिए थे। यह सर्टिफिकेट दिल्ली के एक बोर्ड से जारी बताए जा रहे थे। इस बोर्ड का एक कार्यालय नवांशहर के बंगा में भी दर्शाया गया था। अंब पुलिस की एक टीम बंगा पहुंची तथा सर्टिफिकेट की सत्यता जांची। इस दौरान सर्टिफिकेट को सही पाया गया। इस मामले की जांच एएसआई सुभाष को सौंपी गई है। जांच में खुलासा हुआ…
Read Moreबीकॉम टॉपर बेटियों की सफलता का राज
शिमला माता पिता के सपने को सच किया आंचल ने नालागढ़ शहर की आंचल वर्मा ने बीकॉम तृतीय वर्ष में पूरे प्रदेश में टॉप किया है। आंचल तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं। भविष्य में सीए बनना चाहती हैं। पिता विपिन वर्मा नालागढ़ के रोपड़ चौक पर मोबाइल की दुकान चलाते हैं। आंचल ने बताया कि पढ़ाई में माता-पिता, भाई और प्राध्यापकों का पूरा सहयोग मिला। उन्होंने नियमित पढ़ाई की और नोट्स के जरिए भी स्टडी की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिवार और प्राध्यापकों को दिया है। पिता विपिन…
Read Moreरेल बजट: क्या पहाड़ पर चढ़ पाएगी मोदी की रेल?
मोदी पर टिकी हैं हिमाचलवासियों की उम्मीदें हिमाचल को रेल बजट में क्या मिलेगा, इसका पता थोड़ी ही देर बाद चल जाएगा। नरेंद्र मोदी के पहले रेल बजट से हिमाचल को बहुत उम्मीदें हैं। इसके दो कारण हैं। एक तो हिमाचल भाजपा प्रभारी के रूप में कई साल प्रदेश में बिताने वाले मोदी यहां की जरूरत को जानते हैं और दूसरा मोदी खुद ये वादा कर गए थे कि हिमाचल को रेल विस्तार की जरूरत है? इस कारण एक ओर जहां पुराने रेल प्रोजेक्टों के सिरे चढ़ने की आस…
Read More