गलत मूल्यांकन कर विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले 57 अध्यापकों पर गाज गिरने वाली है।

हमीरपुर हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला द्वारा संचालित वार्षिक परीक्षाओं में गलत मूल्यांकन कर विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले 57 अध्यापकों पर गाज गिरने वाली है। बोर्ड ने कार्रवाई के लिए तकनीकी शिक्षा, वोकेशनल एंड आईटीआई निदेशक सुंदरनगर को इनकी सूची भेज दी है। तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के सचिव सुनील वर्मा ने इसकी पुष्टि की है। इन अध्यापकों द्वारा जांची गईं 104 उत्तर पुस्तिकाओं में पुनर्मूल्यांकन के बाद प्रत्येक विषय में 20 फीसदी से अधिक अंक बढ़े हैं। इन उत्तर पुस्तिकाओं को थर्ड इवेल्यूटर के पास…

Read More

ऊना के घंडाबल में वॉल्वो बस दुर्घटनाग्रस्त,तीन लोग घायल चालक के खिलाफ मामला दर्ज

ऊना हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के घंडाबल में एचआरटीसी की वॉल्वो बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। सुबह के समय यह हादसा पेश आया। पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। अस्पताल चिकित्सकों की देखरेख में घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Read More

केंद्रीय बजट से नेशनल हाइवे धरातल पर उतरने की उम्मीद, केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्रालय के समक्ष दी प्रेजेंटेंशन

शिमला प्रदेश की जनता को केंद्रीय बजट से नेशनल हाइवे को जमीन पर उतरने की उम्मीद है। पूर्व मोदी सरकार ने हिमाचल के लिए इन नेशनल हाइवे को स्वीकृत किया था, बाकायदा 40 एनएच की डीपीआर बनाने के लिए कंसलटेंट नियुक्त करने के बावजूद यह योजना धरातल पर नहीं उतर पाई है। हाल ही में हिमाचल लोक निर्माण विभाग ने केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्रालय के समक्ष अधर में लटके एनएच की प्रेजेंटेंशन दी है। उम्मीद है कि केंद्रीय बजट में इन्हें जमीन पर उतारने की घोषणा हो सकती है।…

Read More

शोंगटोंग पावर प्रोजेक्ट की सिल्ट फ्लश टनल निर्माण को सेना ने दी मंजूरी

शिमला साढ़े चार सौ मेगावाट के शोंगटोंग पावर प्रोजेक्ट के तहत बनने वाली सिल्ट फ्लश टनल के निर्माण में फंसा बड़ा पेच हट गया है। वीरवार को नई दिल्ली में प्रदेश सरकार, रक्षा मंत्रालय और सेना के अधिकारियों के बीच हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में टनल के लिए ब्लास्टिंग और डंपिंग साइट पर सहमति बन गई है। सेना की ओर से ब्लास्टिंग की मंजूरी और मलबा डंप करने के लिए जगह न देने की वजह से पिछले लंबे समय से इस प्रोजेक्ट की टनल के निर्माण का काम रुका…

Read More

एपीएमसी एक्ट पारित कर दोषी आढ़तियों और लदानियों को छह माह की कैद बीस हजार जुर्माने का प्रावधान

शिमला राज्य का एपीएमसी एक्ट बजट सत्र में पारित कर दिया जाएगा। एक्ट में दोषी आढ़तियों और लदानियों को छह माह की कैद और बीस हजार रुपये तक जुर्माने का प्रावधान किया जा रह है। प्रदेश की मंडियों में बेलगाम आढ़तियों और लदानियों पर एपीएमसी एक्ट लागू कर शिकंजा कसा जा सकेगा। अभी तक ऐसा कोई कानून नहीं है। जिससे बागवानों और किसानों का शोषण करने वाले आढ़तियों और लदानियों पर नकेल कसी जा सके। सरकार ने पिछले सत्र में  एपीएमसी एक्ट लाया था लेकिन इसे विधानसभा की स्टैंडिंग कमेटी…

Read More

अस्थायी शिक्षकों की नियुक्तियों पर सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल सरकार से मांगा योग्यता का ब्योरा

शिमला हिमाचल के सरकारी स्कूलों में नियुक्त करीब 15 हजार अस्थायी शिक्षकों की नियुक्तियों को चुनौती देने वाले मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है। कोर्ट ने मामले पर फैसला सुरक्षित रखते हुए हिमाचल सरकार से एक सप्ताह के भीतर सभी श्रेणियों के शिक्षकों की शैक्षणिक योग्यता का ब्योरा देने के आदेश दिए हैं। ऐसे में फरवरी के तीसरे हफ्ते तक फैसला आने की संभावना है। अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर 15 हजार पीटीए, पैट, पैरा और जीवीयू का भविष्य टिक गया है। अगर कोर्ट शिक्षकों के…

Read More

अब सीधे पांच साल के लिए जारी होगे आर्म्स लाइसेंस : केंद्र सरकार

शिमला केंद्र सरकार ने हिमाचल समेत देश भर के लाखों असलहा धारकों को बड़ी राहत दे दी है। अब सरकार असलहे का लाइसेंस सीधे पांच साल के लिए जारी करेगी। पहले लाइसेंस तीन साल के लिए ही बनता था और उसके बाद नियमित अंतराल पर उसका नवीनीकरण कराना होता था। साथ ही नए कानून के तहत अब एक व्यक्ति के पास अधिकतम दो लाइसेंसी असलहे ही रह सकेंगे। केंद्र सरकार ने इस कानून को लागू करने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार को निर्देश जारी किए हैं। केंद्र सरकार की ओर…

Read More

अटल वर्दी योजना में टैक्स चोरी करने वाले कारोबारी को 4.83 लाख रुपये का जुर्माना

चंबा अटल वर्दी योजना के तहत चंबा जिला में सप्लाई करने वाले गुजरात के कारोबारी को राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने 4.83 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। टैक्स चोरी के लिए कारोबारी 48 लाख रुपये की सप्लाई मई और जून महीने के बिलों पर करता पकड़ा गया है। हालांकि, जुर्माना चुकाने के बाद जब्त वर्दी को छोड़ दिया गया है। सहायक आयुक्त नूतन महाजन और सहायक अधिकारी बलजीत सिंह ने यह कार्रवाई की। उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी चंबा नरेंद्र सेन ने बताया कि अटल वर्दी योजना के…

Read More

छात्रवृत्ति घोटाले में सीबीआई ने शिक्षा विभाग के एक दर्जन पूर्व अफसरों को भेजे नोटिस

शिमला 250 करोड़ से अधिक के बहुचर्चित छात्रवृत्ति घोटाले में सीबीआई ने शिक्षा विभाग के एक दर्जन पूर्व अफसरों को नोटिस भेजे हैं। नोटिस में पूछा गया है कि छात्रवृत्ति शाखा में कार्यरत रहते हुए इन्होंने निजी संस्थानों के फर्जी दाखिलों की पड़ताल क्यों नहीं की। इन पूर्व अफसरों में निदेशक, संयुक्त निदेशक और शाखा प्रभारी शामिल हैं। सीबीआई सूत्रों ने बताया कि इन पूर्व अधिकारियों का जवाब आने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू की जाएगी। साल 2013 से 2016 तक शिक्षा विभाग की छात्रवृत्ति शाखा में काम कर चुके…

Read More

डाकघरों, बैंक में बेदावा पड़े धन को वरिष्ठ नागरिक कल्याण निधि में जमा करने की तैयारी : भारत सरकार

मंडी डाकघरों में 12000 निष्क्रिय पड़े खातों के धन को वरिष्ठ नागरिक कल्याण निधि में जमा किया जाएगा, जिसकी तैयारी डाक विभाग ने कर ली है। डाक विभाग के मंडी मंडल में 12000 ऐसे निष्क्रिय खाते हैं, इनमें पिछले दस सालों से किसी प्रकार का लेन-देन नहीं हुआ और न ही खाताधारकों ने इन खातों को चलाने में किसी प्रकार की दिलचस्पी दिखाई है।   खाते खोलने के बाद इसमें पड़ी राशि पर किसी ने दावा नहीं किया है। डाक विभाग ने विभागीय वेबसाइट पर ऐसे खातों का विवरण भी डाल…

Read More