शिमला/हमीरपुर कोरोना वायरस से बचने के लिए सोमवार से सरकारी बसों में सेनेटाइजर से सवारियों के हाथ साफ कराए जाएंगे। जो भी व्यक्ति बस में चढ़ेगा, परिचालक उसके हाथ सेनेटाइनजर से साफ कराएगा। परिचालक के पास कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूकता पोस्टर भी होगा। इससे लोगों को महामारी से बचने के उपाय बताए जाएंगे। परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है। वहीं एचआरटीसी के डीएम पंकज सिंघल ने बताया कि एचआरटीसी की बसों में सोमवार से यह व्यवस्था की जा रही है। एचआरटीसी के पास सामग्री…
Read MoreCategory: Himachal News
युवक की बेरहमी से हत्या, हत्यारों ने सिर और धड़ अलग-अलग जगह फेंका
धर्मशाला हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला जिले में युवक की हत्या से सनसनी मच गई है। बदमाशों ने युवक की बेरहमी से हत्या की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। धर्मशाला में सोमवार को तड़के लोगों ने एक शव देखा। हत्यारों ने युवक का सिर और धड़ अलग-अलग जगह फेंक रखा था। धर्मशाला के चिलगाडी के जंगल और एचआरटीसी वर्कशॉप में सिर और धड़ पड़े मिले। मृतक की पहचान लखविंदर के रूप में हुई है, जो कि धर्मशाला के सुधेड़ का रहने वाला था।…
Read Moreलागू होने जा रहे हैं रिजर्व बैंक के नए नियम, डेबिट-क्रेडिट कार्ड में होंगे बड़े बदलाव
डिजिटल ट्रांजेक्शन से जुड़े फ्रॉड पर रोक लगाने के लिए रिजर्व बैंक के नए नियम 16 मार्च (सोमवार) से लागू हो जाएंगे। इन नियमों से डेबिट और क्रेडिट कार्ड के दुरुपयोग पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। आरबीआई ने इस संबंध में जनवरी 2020 में अधिसूचना जारी की थी। ये नियम सभी डेबिट-क्रेडिट कार्ड (फिजिकल और वर्चुअल) पर लागू होंगे। हालांकि, यह नए नियम प्रीपेड गिफ्ट कार्ड्स और मेट्रो कार्ड पर लागू नहीं होंगे। आरबीआई ने बैंकों से कहा है कि वे डेबिट-क्रेडिट कार्ड जारी/फिरसे जारी करते समय उन्हें केवल…
Read Moreप्रदेश विधानसभा में 15 से 22 मार्च तक ब्रेक
शिमला हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र की कार्यवाही अब 23 मार्च को दोपहर बाद दो बजे आरंभ होगी। 15 से 22 मार्च तक सदन में ब्रेक रहेगा। हिमाचल विधानसभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने शनिवार को भोजनावकाश के बाद बजट पर हुई चर्चा पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के जवाब देने के बाद सदन को इसकी जानकारी दी। उन्होंने विधानसभा की समितियों के सभापतियों और सदस्यों से कहा कि वे अपनी-अपनी समितियों की रिपोर्ट समय पर दे दें। इस ब्रेक के बीच विधानसभा की समितियां वित्तीय वर्ष 2020-21 के बजट…
Read Moreहिमाचल प्रदेश में फिर से बारिश और बर्फबारी का कहर जानिए कहाँ क्या हुआ?
शिमला हिमाचल में मार्च माह में भी ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही। राजधानी शिमला, जाखू, कुफरी, डलहौजी और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी और अन्य क्षेत्रों में भारी बारिश हुई। किन्नौर के रल्ली में फिर हिमखंड गिरा है। प्रदेश में चार नेशनल हाईवे समेत 150 से ज्यादा सड़कों पर शनिवार को यातायात ठप रहा। भारी बर्फबारी से लाहौल और पांगी का देश-दुनिया से संपर्क कट गया। मार्च में कड़ाके की ठंड से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। कुल्लू में 100 से ज्यादा ट्रांसफार्मर ठप हो…
Read Moreकोरोना वायरस : एडवाइजरी जारी सभी शिक्षण संस्थान 31 मार्च तक बंद,चयन आयोग की भर्ती परीक्षाएं सवालों के घेरे में
हमीरपुर कोरोना वायरस के खतरे के बीच कर्मचारी चयन आयोग की भर्ती परीक्षाएं सवालों के घेरे में हैं। सरकार ने भी सभी शिक्षण संस्थान 31 मार्च तक बंद रखने के आदेश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के वार्षिक समारोह, खेल स्पर्धाओं, शिक्षकों व छात्रों के विदेश दौरों के साथ सार्वजनिक मेलों पर रोक है। बावजूद इसके चयन आयोग छह विभिन्न पोस्ट कोड के तहत 15 मार्च को छंटनी परीक्षाएं ले रहा है। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अधिकतर युवक विभिन्न राज्यों में निजी कंपनियों में सेवाएं दे रहे हैं। एक-एक परीक्षा…
Read Moreहिमाचल सरकार के ये मंत्री टीए-डीए लेने में सबसे आगे
शिमला यात्रा और महंगाई भत्ता लेने में जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह सबसे आगे रहे हैं। 2018-19 और 2019-20 के दौरान 31 जनवरी तक महेंद्र सिंह ने 20.51 लाख के भत्ते क्लेम किए हैं। सूची में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कम खर्चीले साबित होते हुए11वें नंबर पर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने दो साल में छह लाख के भत्ते लिए हैं। मुख्यमंत्री और जल शक्ति मंत्री दोनों ने मेडिकल रि-इंबर्समेंट नहीं ली है।दोनों ने टीए और डीए ही क्लेम किया है। अधिक भत्ते लेने वाले मंत्रियों की सूची में शहरी विकास मंत्री…
Read Moreकोरोनावायरस : जयराम सरकार ने इन नियमों की अधिसूचना की जारी
शिमला कोरोनावायरस की इलाज और रोकथाम में बाधा बनने वाले जेल जाएंगे। इस संबंध में कार्रवाई के लिए हिमाचल सरकार ने डीसी, एडीएम और एसडीएम को अधिकृत किया है। सरकार ने इस महामारी को रोकने के लिए नए नियम अधिसूचित किए हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी सदन में इन नियमों की अधिसूचना जारी करने की जानकारी दी। उन्होंने लोगों से कोरोना के चलते सामूहिक सभाएं स्थगित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे संक्रमण की आशंकाओं को रोका जा सकेगा। ऐसी सभाएं जरूरी हों तो स्वास्थ्य विभाग के…
Read Moreयस बैंक : प्रदेश सरकार और अन्य जमाकर्ताओं के 32 हजार खातों में 1909 करोड़ रुपये फंसे : सीएम जयराम ठाकुर
शिमला यस बैंक में हिमाचल प्रदेश सरकार और अन्य जमाकर्ताओं के 1909 करोड़ रुपये फंसे हैं। यह रकम 32 हजार खातों में जमा है। इसमें सरकारी संस्थाओं के 1244 करोड़ रुपये जमा हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को विधानसभा के बजट सत्र में सदन को यह जानकारी दी। वहीं सीएम ने कहा कि रिजर्व बैंक ने निवेशकों को धन सुरक्षित होने का आश्वासन दिया है। सदन में प्रश्नकाल के बाद अपने वक्तव्य में सीएम जयराम ठाकुर ने कहा है कि यस बैंक की ओर से दी जा रही ऊंची…
Read Moreबारिश के साथ तेज तूफान ने खूब मचाई तबाही,लाखों रुपये का नुकसान कई घंटे तक लोग घरों से बाहर नहीं निकल पाए
कुल्लू हिमाचल के कुल्लू जिले में मौसम से लोगों को राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। गुरुवार को बारिश के साथ तेज तूफान ने खूब तबाही मचाई। तूफान से जिला में प्राइमरी स्कूल सहित एक दर्जन घरों व दुकानों की छतें उड़ गई हैं।तूफान से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। जबकि कई फलदार पेड़ों की टहनियां भी टूट गई हैं। आंधी-तूफान से गुठलीदार फलों की फ्लावरिंग को भी नुकसान हुआ है। गुरुवार शाम पांच बजे के बाद मौसम ने अचानक करवट बदली। बारिश के साथ तेज तूफान शुरू…
Read More