राहत कार्यों के लिए पंचायतों की राशि खर्चने पर रोक, ये है वजह

 शिमला हिमाचल सरकार ने पंचायतों को अपने स्तर पर लोगों के लिए राशन, सैनिटाइजर और मास्क खरीदने पर रोक लगा दी है। सरकार को आशंका है कि कोरोना के चलते पंचायतें इस फंड में हेराफेरी कर सकती हैं। सरकार को लाहौल से अपने स्तर पर समान खरीदने की शिकायत मिली है। इसके बाद राशि खर्च करने पर रोक लगाई गई है। सरकार ने सभी पंचायतों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने फंड से मुख्यमंत्री राहत कोष में 20-20 हजार रुपये जमा करें। हिमाचल की तकरीबन सभी पंचायतों के पास…

Read More

बहुचर्चित 250 करोड़ से ज्यादा के छात्रवृत्ति घोटाले में सीबीआई कोर्ट में चार्जशीट दाखिल

 शिमला हिमाचल में 250 करोड़ से ज्यादा के बहुचर्चित छात्रवृत्ति घोटाले में शिक्षा विभाग की तत्कालीन सहायक निदेशक, पांच अधीक्षकों समेत 12 आरोपियों के खिलाफ सीबीआई कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई है। ऊना के केसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में छात्रवृत्ति के नाम पर हुए इस घोटाले में सीबीआई ने संस्थान के दो मालिकों, ऑफिशियल प्रिंसिपल और दो अन्य को भी आरोपी बनाया है। सीबीआई ने करोड़ों के छात्रवृत्ति घोटाले में सात मई 2019 को प्रदेश सरकार के आदेशों के बाद जांच शुरू की थी। मामले की जांच शुरू होने…

Read More

हिमाचल की सीमा में बिना अनुमति प्रवेश की कोशिश,एक ही दिन में दो हजार लोग किए क्वारंटीन

शिमला केंद्र के लॉकडाउन और हिमाचल में कर्फ्यू के बावजूद बाहरी राज्यों से हिमाचल में प्रवेश करने वालों का सिलसिला अभी नहीं थमा है। बीते रविवार को पलायन पर केंद्र की सख्ती के बाद एक ही दिन में हिमाचल में करीब दो हजार लोगों को क्वारंटीन किया गया है। रविवार को गृह मंत्रालय की ओर से सख्त निर्देश जारी होने के बाद जिला प्रशासन व पुलिस ने अब तक दो हजार लोगों को क्वारंटीन सेंटरों में ठहरा दिया है। इन लोगों में कोरोना के लक्षण तो नहीं हैं लेकिन ये सभी…

Read More

अमेरिका के बाद इटली में संक्रमितों की संख्या एक लाख के पार, 37000 से अधिक मौतें

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया में कोहराम मचा हुआ है। इस जानलेवा वायरस की वजह से दुनियाभर में अब तक सात लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं, वहीं इससे अब तक 37 हजार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में स्पेन में 913 मौतों के साथ मृतकों की संख्या 7000, इटली में 812 मौतों के साथ 11000 और फ्रांस में 418 मौतों के साथ मृतकों की संख्या 3000 के पार हो गई।  यहां पढ़ें दुनियाभर में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट..…

Read More

कोरोना पॉजिटिव की सेहत इस डाइट के साथ सुधरी,चिकित्सकों की टीम ने किया खुलासा

 धर्मशाला कोरोना वायरस का खौफ जहां पूरी दुनिया में छाया है, वहीं हाई प्रोटीन डाइट से कांगड़ा के पॉजिटिव मरीज की सैंपल रिपोर्ट निगेटिव हो गई। डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में उपचाराधीन मरीज की रिपोर्ट सात दिन में पॉजिटिव से निगेटिव हुई है। लंज क्षेत्र के दिनेश कुमार को टांडा अस्पताल में तैनात चिकित्सकों की टीम ने खांसी-जुकाम की दवा के साथ हाई प्रोटीन युक्त डाइट रूटीन में दी। इससे मरीज की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। सात दिन बाद जब मरीज के खून…

Read More

कर्फ्यू के दौरान बसों के संचालन का प्रश्न ही नहीं उठता : प्रबंधक ट्रैफिक पंकज सिंघल

शिमला प्रदेश में लगाए गए कर्फ्यू के दौरान एचआरटीसी की किसी भी बस का संचालन नहीं होगा। सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही फेक न्यूज को लेकर एचआरटीसी प्रबंधन ने साफ किया है कि जब तक कर्फ्यू चल रहा है तब तक बसें चलाने का प्रश्न ही नहीं उठता। प्रदेश सरकार के आदेशों पर ही एचआरटीसी अब बसों का संचालन शुरू करेगा। सोशल मीडिया पर एचआरटीसी बसें चलने की फेक न्यूज को लेकर हिमाचल प्रदेश साइबर पुलिस स्टेशन शिमला ने भी अपने फेसबुक पेज पर स्पष्टीकरण दिया है। एचआरटीसी के…

Read More

मौसम फिर बिगड़ने वाला, भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी

शिमला हिमाचल में मौसम फिर बिगड़ने वाला है। राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मंगलवार और बुधवार को भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के लिए येलो और मध्य व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर व लाहौल स्पीति के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान भारी बारिश, बर्फबारी, ओलावृष्टि, अंधड़ व गर्जन की चेतावनी जारी की गई है। उधर, सोमवार को राजधानी शिमला में हल्के बादल छाए रहे। प्रदेश…

Read More

शिमला में अब सामान की होम डिलीवरी, डॉयल करें ये नंबर

 शिमला सांकेतिक तस्वीर – फोटो : सोशल मीडिया कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए शिमला में अब रोजमर्रा की जरूरतों के सामान की होम डिलीवरी शुरू कर दी गई है। जिला प्रशासन ने वार्ड स्तर पर दुकानों का चयन कर उनकी सूची अपने फेसबुक पेज पर डाल दी है। सूची में वार्ड का नाम, दुकान का नाम, संबंधित क्षेत्र और दुकानदार का मोबाइल नंबर दर्शाया गया है। शहर के लोग अपनी नजदीकी दुकान से फोन पर ही सामान मंगवा सकते हैं। सामान घर पर पहुंचने के बाद इसका भुगतान करना…

Read More