सरकार ने बाहरी राज्यों से हिमाचल बसें भेजने पर लगाया प्रतिबंध

शिमला बाहरी राज्यों से हिमाचल के लिए बसें नहीं आएंगी। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान रोडवेज व निगम ने हिमाचल को बसें भेजने की हामी भरी है लेकिन सरकार ने बसें भेजने को मना कर दिया है। बाहरी राज्यों की अपेक्षा हिमाचल में कोरोना की स्थिति बहुत बेहतर है। ऐसे में सरकार किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहती है। प्रदेश सरकार अभी हिमाचल में ही बसें चला रही है। बाहरी राज्यों के लिए बसें भेजने पर प्रतिबंध लगाया है। बाहरी राज्यों में कोरोना के ज्यादा मामले हैं। हिमाचल की स्थिति…

Read More

स्कूल खुलेगे या नही ? आज 11 बजे होगी चर्चा

शिमला हिमाचल में स्कूल खोलने को लेकर वीरवार को अभिभावकों, प्रिंसिपलों और जिला उपनिदेशकों की राय जानी जाएगी। उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से इस बाबत वीरवार सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक हर जिला के साथ पंद्रह-पंद्रह का वेबनियार किया जाएगा। इस दौरान उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा सभी से चर्चा करेंगे। प्रदेश में अभी 15 जून तक स्कूलों में छुट्टियां घोषित की गई हैं। मुख्यमंत्री ने जुलाई में स्कूलों को खोलने की घोषणा की है। ऐसे में 15 जून के बाद दोबारा स्कूलों को…

Read More

हवाई जहाज में आई युवती के कोरोना पॉजिटिव आने से हड़कंप

धर्मशाला हिमाचल के कांगड़ा जिले के शाहपुर क्षेत्र की एक युवती के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद गगल एयरपोर्ट और स्पाइस जेट की फ्लाइट में आने वाले यात्रियों में हड़कंप मच गया है। जिला प्रशासन कांगड़ा अब स्पाइस जेट की फ्लाइट में युवती के साथ आने वाले यात्रियों की कांटेक्ट ट्रेसिंग करने में जुट गया है। कांटेक्ट ट्रेसिंग के बाद स्पाइस जेट की 26 मई को आने वाली फ्लाइट के सभी यात्रियों के कोरोना के सैंपल लिए जाएंगे। डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने इसकी पुष्टि की है। शाहपुर उपमंडल…

Read More

सीएम जयराम करेंगे चीन से सटे बॉर्डर का दौरा

शिमला ड्रैगन से सीमा विवाद के चलते तनातनी के बीच मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर चीन से सटे समदो बॉर्डर का पहली बार दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री का अंतरराष्ट्रीय सीमा का आधिकारिक कार्यक्रम तय हो गया है। सुरक्षा कारणों से विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा रही है। हालांकि, सीएम कार्यालय के सूत्रों का कहना है कि छह जून को मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर शिमला से चीन सीमा से सटे समदो बॉर्डर पर सेना के हेलीपैड पर उतरेगा और यहां से वह सीमांत इलाके का निरीक्षण करेंगे। सीमा विवाद के बीच मुख्यमंत्री के इस…

Read More

लाखों किसानों को अब आधे दाम में मिलेगा बीज

शिमला हिमाचल के किसानों को 50 फीसदी उपदान में खरीफ मौसम के लिए बीज उपलब्ध होगा। लॉकडाउन से प्रभावित लाखों किसानों को सरकार ने राहत दी है। फसलों के नुकसान के बाद किसान सरकार से कृषि क्षेत्र में भी राहत मांग रहे थे। प्रदेश के लाखों किसानों को सरकार के फैसले से सीधे लाभ मिलेगा। प्रदेश भर में कुल 39 हजार हेक्टेयर भूमि में किसान खरीफ फसल की पैदावार करते हैं। राज्य सरकार ने पचास फीसदी उपदान में धान, दाल और मक्की का बीज खरीफ सीजन के लिए उपलब्ध कराया है।…

Read More

सेब कार्टन बिक्री व्यवस्था में किया बदलाव

शिमला सरकार ने बागवानों के लिए सेब कार्टन बिक्री व्यवस्था में पहली बार बदलाव किया है। अब बागवानों को विभिन्न कंपनियों के तैयार कार्टन गुणवत्ता और रेट के अनुसार खरीदने को उपलब्ध रहेंगे।  अभी तक सरकार की कार्टन बिक्री के लिए नोडल एजेंसी के रूप में काम कर रही एचपीएमसी कार्टन बनाने वाली कंपनियों से निविदाएं आमंत्रित करती थी। सबसे कम रेट देने वाली कंपनी को कार्टन आपूर्ति का काम सौंप दिया जाता था। नई व्यवस्था के अनुसार इस सीजन से विभिन्न कंपनियां बागवानों को उनकी पसंद का कार्टन उपलब्ध…

Read More

जयराम सरकार ने शराब और पेट्रोल-डीजल बढ़ोतरी को दी मंजूरी, अधिसूचना लागू

शिमला जयराम मंत्रिमंडल के फैसले के बाद सोमवार से सूबे में शराब और पेट्रोल-डीजल महंगा हो जाएगा। सरकार ने शराब पर लगने वाले विशेष सेस और पेट्रोल-डीजल पर बढ़े वैट की अधिसूचना लागू कर दी है। अधिसूचना रविवार रात 12 बजे से लागू होगी और सोमवार से दोनों तरह के उत्पादों के दाम बढ़ेंगे। पिछले दिनों कैबिनेट ने विभिन्न प्रकार की शराब पर 5, 10 व 25 फीसदी अतिरिक्त कोविड सेस लगाने की मंजूरी दी थी। साथ ही पेट्रोल डीजल पर सीधे तौर पर एक-एक रुपये प्रति लीटर की दर…

Read More

सरकार ने 27 कीटनाशकों को प्रतिबंधित कर दिया, बागवानी और कृषि क्षेत्र में होती है इस्तेमाल

शिमला बागवानी और कृषि क्षेत्र में उर्वरकों और कीटनाशकों के बेतहाशा इस्तेमाल से खेती जहरीली होती जा रही है। जमीन की उर्वरक क्षमता दिन-प्रतिदिन कम हो रही है। इसी को देखते हुए केंद्र सरकार ने 27 कीटनाशकों को प्रतिबंधित कर दिया है। इस संबंध में अधिसूचना जारी होने के बाद अब उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों में भी इन्हें प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया है। ये वे कीटनाशक हैं, जिन्हें मानव जाति के साथ ही अन्य जीवों के लिए खतरनाक माना गया है। बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि इन…

Read More

एक जून से सशर्त बसें चलना हो जाएंगी शुरू, अधिसूचना जारी

शिमला, हिमाचल में 72 दिनों के इंतजार के बाद एक जून से सशर्त बसें चलना शुरू हो जाएंगी। सरकार ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार कुल्लू और बिलासपुर में अपने ही जिलों में बसें चलेंगी जबकि अन्य जिलों में प्रदेश भर में बसें दौड़ेंगी। 12 घंटे के बाद के रूटों पर बसें नहीं चलेंगी। ये बसें सुबह सात से शाम सात बजे तक चलेंगी। बसों के साथ एक जून से टैक्सी, ऑटो और निजी वाहन भी चलाए जाएंगे। परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने आरएम और…

Read More

कर्फ्यू अवधि के दौरान रियायत बढ़ाने की तैयारी

शिमला एक जून से हिमाचल में कर्फ्यू अवधि के दौरान रियायत बढ़ाने की तैयारी है।  सरकार ने केंद्र के निर्देशों के अनुसार ही फैसला करने की बात कही है। माना जा रहा है कि एक जून से सामान्य क्षेत्रों में कर्फ्यू ढील की मियाद 12 घंटे हो सकती है। बसों के संचालन के साथ निजी वाहनों के परिवहन को लेकर भी राहत मिल सकती है। हालांकि, कंटेनमेंट व बफर जोन में कोई रियायत नहीं होगी। सरकार ने पहले ही उपायुक्तों को 30 जून तक कर्फ्यू अपने विवेकाधिकार का उपयोग कर…

Read More