केंद्र से 11 प्रोजेक्ट की स्वीकृति मिली,मगर जारी नहीं हुई 25 .31 करोड़ की धनराशि

केंद्र से 11 प्रोजेक्ट की स्वीकृति मिली,मगर जारी नहीं हुई 25 .31 करोड़ की धनराशि

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि नदियों व खड्डों के तटीकरण के 11 प्रोजेक्ट केंद्र सरकार ने मंजूर तो कर दिए हैं, लेकिन 2,531 करोड़ रुपये का बजट जारी नहीं किया है। प्रश्नकाल के दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ब्यास नदी के तटीकरण को 3000 करोड़ रुपये की जरूरत है। इसके लिए नए सिरे से जल्द प्रस्ताव भेजा जाएगा। विधायक सुरेश कुमार, राकेश कालिया, भुवनेश्वर गौड़, हंसराज और अनुराधा राणा ने सदन में नदियों और खड्डों के तटीकरण का मामला उठाया। मुकेश ने कहा कि इन परियोजनाओं पर काम तभी…

Read More

पेपर लीक मामले में नया खुलासा : प्रश्न पत्र नहीं ओएमआर शीट के लिए हुई थी डील

पेपर लीक मामले में नया खुलासा : प्रश्न पत्र नहीं ओएमआर शीट के लिए हुई थी डील

पेपर लीक मामले में विजिलेंस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। प्रश्नपत्र लीक पर आधारित इस मामले में ओएमआर (ऑप्टिकल मार्क रिकॉग्निशन) यानी उत्तर पुस्तिका का सौदा होने की बात पहली बार सामने आई है। खास बात यह है कि यह भर्ती प्रक्रिया साल 2021 में शुरू हुई थी। ऐसे में पेपर लीक और भर्तियों के सौदे का यह खेल लंबे समय से चल रहा था। मामले में पोस्ट कोड 822 असिस्टेंट स्टोरकीपर की भर्ती परीक्षा में दर्ज 14वीं एफआईआर की जांच में यह खुलासा हुआ है कि प्रश्नपत्र का…

Read More

प्रदेश के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रो में चल रहे होमस्टे अलग – अलग दरों में अदा करेंगे पानी के बिल

प्रदेश के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रो में चल रहे होमस्टे अलग – अलग दरों में अदा करेंगे पानी के बिल

हिमाचल के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बने होम स्टे के लिए पानी की दरें अलग-अलग रहेंगी। सरकार ने जल शक्ति विभाग को दोनों के लिए अलग-अलग स्लैब बनाने को कहा है। शहरी क्षेत्रों में बने होम स्टे में व्यावसायिक, जबकि ग्रामीण क्षेत्र के होम स्टे में घरेलू दरों की अपेक्षा थोड़ा ज्यादा पानी का बिल आएगा। प्रदेश सरकार का मानना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को रोजगार देने के लिए होम स्टे खोलने की अनुमति दी गई है। साल में तीन से चार महीने ही इनमें काम होता…

Read More

विधानसभा में उठेगा आयोग्य घोषित विधायकों की पेंशन का मुद्दा

विधानसभा में उठेगा आयोग्य घोषित विधायकों की पेंशन का मुद्दा

कांग्रेस विधायक दल मंगलवार को तय करेगा कि दल-बदल कानून के तहत अयोग्य घोषित विधायकों की पेंशन रोकने का विधेयक लाना है या नहीं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में मंगलवार को विधानसभा सत्र से पहले होने जा रही कांग्रेस विधायक दल की बैठक में इस संबंध में अंतिम राय बनेगी। चूंकि यह मामला विधायकों से संबंधित है तो इस पर पूरे विधायक दल की सहमति ली जाएगी। इस संबंध में रविवार को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में भी चर्चा हुई है, पर इस पर अंतिम निर्णय विधायक…

Read More

विधानसभा सत्र आज से आरम्भ, पहले ही दिन नोंकझोक होने की संभावना, विपक्ष भी कड़े तेवर दिखाने की तैयारी में

विधानसभा सत्र आज से आरम्भ, पहले ही दिन नोंकझोक होने की संभावना, विपक्ष भी कड़े तेवर दिखाने की तैयारी में

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र मंगलवार को 11 बजे शुरू होगा। 10 दिन तक चलने वाला सत्र 9 सितंबर तक चलेगा। चौदहवीं विधानसभा के छठे सत्र के पहले दिन विपक्ष प्रश्नकाल को बाधित कर हंगामा कर सकता है। सदन में सड़क-पुलों, आपदा, अपराध, नशा, स्कूलों के विलय जैसे कई विषयों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष में घमासान होगा। मानसून सत्र में 936 प्रश्न उठेंगे। इनमें से 640 तारांकित होंगे, जिन्हें मुख्यमंत्री और मंत्रियों के मौखिक जवाब के लिए भेजा गया है। 296 प्रश्न अतारांकित होंगे, जिनके उत्तर लिखित में…

Read More

मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना के लिए सालाना 53.21 करोड़ रुपये का आवंटन : सीएम सुक्खू

मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना के लिए सालाना 53.21 करोड़ रुपये का आवंटन : सीएम सुक्खू

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि प्रदेश सरकार ने एक नई पहल करते हुए ‘मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना’ शुरू की है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य विधवा, बेसहारा, तलाकशुदा महिलाओं और विकलांग माता-पिता को उनके बच्चों की शिक्षा और कल्याण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस योजना के लिए सालाना 53.21 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित करेगी। उन्होंने कहा कि योजना का मुख्य उद्देश्य दो विशिष्ट आयु समूहों को सहायता प्रदान करना है। इस योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं…

Read More

छात्र की मौत आत्महत्या या हादसा , क्या है परिजनों के आरोप ?

छात्र की मौत आत्महत्या या हादसा , क्या है परिजनों के आरोप ?

जिला मुख्यालय हमीरपुर में एक पीजी में संदिग्ध परिस्थितियों में पीजी की तीसरी मंजिल से गिरकर नीट की कोचिंग ले रहे एक छात्र की मौत हो गई है। छात्र बिलासपुर के हटवाड़ क्षेत्र का निवासी है। मृतक छात्र के परिजन भी सदर थाना हमीरपुर में पहुंच गए है। देर रात रविवार को यह घटना सामने आई है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि छात्र ने कूद कर जान दी है अथवा गिरने से। यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह आत्महत्या है अथवा हादसा। छात्र को…

Read More

एचआरटीसी पुलिस कर्मियों से 110 रूपये की जगह अब बसूलेगी 500 रूपये, प्रतिमाह प्राप्त होगी नौ करोड़ की राशि

एचआरटीसी पुलिस कर्मियों से 110 रूपये की जगह अब बसूलेगी 500 रूपये, प्रतिमाह प्राप्त होगी नौ करोड़ की राशि

पुलिस कर्मियों के रियायती सफर के एवज में अब एचआरटीसी को हर महीने करीब 9 करोड़ रुपये मिलेंगे। बीते 15 सालों से पुलिस कर्मियों केे रियायती यात्रा सुविधा के एवज में एचआरटीसी को 110 रुपये के हिसाब से महज 1.98 करोड़ मिल रहे थे। एचआरटीसी प्रबंधन ने प्रदेश सरकार को इसे भी निगम के घाटे का बड़ा कारण बताया था। मंत्रिमंडल की बैठक में रियायती यात्रा सुविधा के एवज में 110 रुपये मासिक के स्थान पर 500 रुपये लेने का फैसला लिया है। पिछली मंत्रिमंडल की बैठक में पुलिस कर्मियों…

Read More

एचआरटीसी के ग्रीन कार्ड अब दुकानों पर भी होंगे उपलब्ध, जानिए ग्रीन कार्ड में कितनी मिलती है छूट

एचआरटीसी के ग्रीन कार्ड अब दुकानों पर भी होंगे उपलब्ध, जानिए ग्रीन कार्ड में कितनी मिलती है छूट

हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में किराये में रियायत लेने के लिए सवारियां अब किराना की दुकानों से भी 100 रुपये में ग्रीन कार्ड खरीद सकेंगी। पहले ग्रीन कार्ड 50 रुपये में अड्डा कार्यालय में बनाया जाता था। तब उसकी अवधि दो साल थी, लेकिन अब कीमत 100 रुपये कर ग्रीन कार्ड की अवधि एक साल कर दी है। ग्रीन कार्ड को बढ़ावा देने और सरकारी बसों में लोगों को आकर्षित करने की दिशा में सरकार के निर्देशों के बाद इन्हें अब आम दुकानों में बिक्री के लिए उपलब्ध…

Read More

फार्मा कंपनियां हिमाचल का नाम कर रही है खराब, सालाना 12 हजार करोड़ का कारोबार, 85 सैंपल हुए फ़ैल

फार्मा कंपनियां हिमाचल का नाम कर रही है खराब, सालाना 12 हजार करोड़ का कारोबार, 85 सैंपल हुए फ़ैल

हिमाचल में प्रदेश सरकार जहां करोड़ों के बल्क ड्रग फार्मा पार्क के निर्माण के लिए प्रयासरत है, वहीं हर महीने फेल हो रहे दवाओं के सैंपल ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। हिमाचल में बन रही दवाओं के लगातार फेल हो रहे सैंपल से फार्मा हब के नाम से मशहूर हिमाचल का नाम खराब हो रहा है। हिमाचल में करीब 600 फार्मा कंपनियां सालाना 12,000 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार करती हैं।केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की जांच में एक के बाद एक हिमाचल में बनी दवाओं…

Read More