शिमला हिमाचल प्रदेश के दस से ज्यादा निजी विश्वविद्यालयों पर फर्जी अंक तालिका बनाने वाले रैकेट का साया पड़ गया है। एक विश्वविद्यालय (विवि) की फर्जी अंक तालिका पाए जाने के बाद मिली शिकायत के आधार पर शुरू हुई पुलिस जांच में पता चला है कि एजेंट विश्वविद्यालयों की मार्कशीट फर्जी बनाकर लाखों रुपये में बेच रहे हैं। खास बात यह है कि एजेंटों ने बाकायदा मार्क्सशीट के खरीदारों से बातचीत के लिए टेलीकॉलर रखे हैं जो विश्वविद्यालय से मार्क्सशीट सत्यापित करवाने तक का ठेका लेते हैं। इसी वजह से शुरुआती दौर…
Read MoreCategory: Himachal News
मोनाल पक्षी की कलगी वाली टोपी पहनने पर रोक, आदेश जारी
शिमला हिमाचल प्रदेश के वन विभाग ने मोनाल पक्षी की कलगी को टोपी पर लगाकर पहनने पर रोक लगा दी है। प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन्यप्राणी ने आदेश में स्पष्ट किया है कि जो भी व्यक्ति मोनाल पक्षी के किसी भी भाग को धारण करेगा, उसके खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आदेश की अवहेलना पर 3 से 7 साल की जेल और कम से कम 10,000 रुपये जुर्माना लग सकता है। पीसीसीएफ वन्यजीव डॉ. अर्चना शर्मा ने बताया कि अधिनियम के अंतर्गत मोनाल पक्षी…
Read Moreबजट पेश करने से पहले, जयराम केंद्र से मांगेंगे आर्थिक मदद
शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर गुरुवार को नई दिल्ली जा रहे हैं। वह वहां केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे और हिमाचल प्रदेश के लिए ज्यादा से ज्यादा आर्थिक मदद की मांग करेंगे। सीएम अपने कार्यकाल का चौथा बजट छह मार्च को पेश करेंगे। उससे पहले उनका नई दिल्ली का यह दौरा बड़ा अहम माना जा रहा है। कोरोना काल में प्रदेश की आर्थिक हालत पहले ही पतली हो चुकी है। ऊपर से इस बार केंद्र सरकार ने प्रदेश के लिए आगामी वित्तीय वर्ष के बजट के लिए राजस्व घाटा अनुदान में…
Read Moreकेंद्र से मिले 510 करोड़, केंद्रीय विश्वविद्यालय निर्माण का रास्ता साफ
धर्मशाला पिछले दस वर्षों से लटके केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू) की राह अब आसान हो गई है। सीयू के भवन निर्माण कार्य के लिए केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने करीब 510 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। वहीं, देहरा में बनने वाले सीयू के भवन के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। अब औपचारिकताएं पूरी होते ही भवन निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार सीयू के भवन निर्माण के लिए केंद्रीय वित्त मंत्रालय की ओर से लगभग 510 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान कर…
Read Moreश्रम विभाग मंडी का पूरा स्टाफ एक साथ हटा दिया, जानिए वजह
शिमला हिमाचल प्रदेश में श्रम विभाग मंडी का सारा स्टाफ एक साथ बदल दिया गया है। जिला श्रम अधिकारी सहित पूरे स्टाफ का तबादला होने से हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह नाराज बताए जा रहे थे। ऐसे में मंत्री के निर्देशों के बाद ही सरकार की ओर से आदेश जारी होने की बात कही जा रही है। दूसरी ओर, यह भी दलील दी जा रही है कि इन सभी कर्मचारियों को एक ही स्थान पर जमे हुए काफी समय हो गया है।…
Read Moreकब्र से निकाला नवजात का शव, पति के खिलाफ गर्भपात की शिकायत
तीसा (चंबा) हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक महिला ने तीसा थाना में पति के खिलाफ शादी से पहले गर्भपात करवाने की शिकायत दर्ज करवाई है। महिला की शिकायत पर बुधवार को धर्मशाला की फोरेंसिक टीम ने डीएसपी सलूणी शेर सिंह, एसएचओ तीसा और तहसीलदार की अगुवाई में डेढ़ माह पहले दफनाए गए नवजात का शव कब्र से निकाला। नवजात के शव का डीएनए टेस्ट किया गया है। अब नवजात का डीएनए महिला के पति के डीएनए से मैच किया जाएगा। महिला ने पति पर आरोप लगाया है कि…
Read Moreसबसे कम उम्र की जिला परिषद अध्यक्ष बनीं मुस्कान
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के गृह जिला बिलासपुर में भाजपा समर्थित जिप सदस्य के सिर अध्यक्ष का ताज सजा। महज 21 साल की मुस्कान हिमाचल प्रदेश की सबसे युवा जिला परिषद अध्यक्ष बनी हैं। मुस्कान ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरमाणा से पूरी की है। वह सिरमौर जिला के लॉ कॉलेज कालाअंब से अपनी बीए, एलएलबी के अंतिम वर्ष की पढ़ाई पूरी कर रही हैं। उधर, भाजपा समर्थित जिला परिषद अध्यक्ष बनाने के लिए पार्टी को खूब पसीना बहाना पड़ा। खाद्य आपूर्ति मंत्री राजिंद्र गर्ग…
Read Moreसंजौली हेलीपोर्ट में मई से मिलेगी हेलीटैक्सी सेवा
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली हेलीपोर्ट में मई से हेलीटैक्सी की सेवा शुरू होगी। चंडीगढ़, धर्मशाला और कुल्लू से शिमला हेलीकाप्टर से आने-जाने वाले लोगों और सैलानियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। अभी शिमला से 20 किलोमीटर दूर जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे से हेलीटैक्सी की उड़ानें हो रही हैं। संजौली हेलीपोर्ट का करीब दो माह का निर्माण कार्य शेष है। अप्रैल तक इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। उड़ान योजना के फ्लाइट्स शेड्यूल के लिए भारत सरकार की मंजूरी का इंतजार है। पर्यटन विभाग ने केंद्र के पास प्रस्ताव…
Read Moreतकनीकी संस्थानों पर बैठेगी जांच, हिमाचल ने केंद्र से मांगीं शक्तियां
शिमला हिमाचल में चल रहे 159 निजी तकनीकी संस्थानों की जांच होगी। प्रदेश सरकार ने जांच की शक्तियां देने के लिए केंद्र सरकार से मंजूरी मांगी है। केंद्र सरकार से निजी आईटीआई का पंजीकरण होता है। प्रदेश तकनीकी शिक्षा विभाग को एक या दो कमरों में आईटीआई चलाए जाने की शिकायतें मिली हैं। इन शिकायतों की जांच के लिए संयुक्त निदेशक स्तर के अधिकारियों की अध्यक्षता में जांच कमेटियां बनाई जाएंगी। तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने बताया कि कई निजी संस्थानों की लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं।…
Read Moreनिजी स्कूलों पर शिकंजा, वित्तीय ऑडिट करवाना किया अनिवार्य
शिमला मनमानी फीस वसूली को लेकर प्रदेश में हो रहे विरोध के बीच शिक्षा विभाग ने हर साल निजी स्कूलों का वित्तीय ऑडिट करवाना अनिवार्य कर दिया है। निजी शिक्षण संस्थान नियामक एक्ट 1997 के प्रावधानों का हवाला देते हुए शिक्षा विभाग ने सभी निजी स्कूलों से नियमित तौर पर ऑडिट रिपोर्ट उच्च शिक्षा निदेशालय में जमा करवाने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को उच्च शिक्षा निदेशक की ओर से जारी पत्र में निजी स्कूलों के प्रिंसिपलों से वित्तीय लेनदेन की जानकारी तलब की है। शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार…
Read More