रामकृष्ण परमहंस आश्रम की संपत्ति को लेकर विवाद गहरा गया है। देर रात ब्रह्म समाज के अनुयाई रामकृष्ण परमहंस के मंदिर में पहुंच गए और प्रवचन सुनने के बाद वहां से हटने को तैयार नहीं हुए। इससे दोनों पक्षों में माहौल तनावपूर्ण हो गयाष मामले की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर तैनात हो गया। रामकृष्ण परमहंस के अनुयायियों के मुताबिक ब्रह्म समाज के अनुयायियों ने मौके पर कलश स्थापना करने की कोशिश की जिसको लेकर उन्होंने आपत्ति दर्ज करवाई। वहीं, मौके पर एबीवीपी के कार्यकर्ता भी पहुंच गए।…
Read MoreCategory: Himachal News
प्रदेश में आउटसोर्स पर भरे जाने थे 7600 पद , अब लगी रोक , जानिए पूरी रिपोर्ट
हिमाचल प्रदेश में विभिन्न श्रेणियों की 7,600 पदों की आउटसोर्स भर्तियों पर ब्रेक लग गई है। राज्य हाईकोर्ट के फैसले के बाद इलेक्ट्राॅनिक्स काॅरपोरेशन ने भर्ती प्रक्रिया बंद कर दी है। शिक्षा विभाग में 6,200 प्री प्राइमरी शिक्षकों सहित एनएचएम में नर्स, ओटी टैक्नीशियन और फार्मासिस्ट सहित अन्य श्रेणियों की 1400 पदों पर भर्तियां होनी हैं। दरअसल शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग ने इन भर्तियों का इलेक्ट्राॅनिक्स काॅरपोरेशन को जिम्मा सौंपा है। अब कोर्ट ने काॅरपोरेशन के माध्यम से भर्तियाें पर रोक लगा दी है। 21 नवंबर को मामले की सुनवाई …
Read Moreसरकार ने मेडिकल और इंजीनियरिंग क्षेत्र में इन पदों को भरने की दी मंजूरी
डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर में सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों के 30 पद तथा सहायक स्टाफ के 326 पद सृजित कर भरे जाएंगे। शनिवार को कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया। मंत्रिमंडल ने राजकीय हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला जिला बिलासपुर में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रिक वाहन प्रौद्योगिकी) में एमटेक शुरू करने तथा इसके लिए तीन पदों को सृजित कर भरने को स्वीकृति प्रदान की। बैठक में मत्स्य विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 28 पद भरने को मंजूरी प्रदान की गई। मंत्रिमंडल ने राज्य कर एवं आबकारी विभाग में सहायक…
Read Moreमुख्यमंत्री ने राज्य वित्तायोग अध्यक्ष नन्द लाल का कुशलक्षेम जाना
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय शिमला में 7वें राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष नन्द लाल का कुशल-क्षेम जाना। नन्द लाल अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मुख्यमंत्री ने इसके उपरान्त अस्पताल में दी जा रही विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं का निरीक्षण भी किया। उन्होंने नवनिर्मित ट्रॉमा वार्ड में मरीजों से बातचीत करते हुए उन्हें उपलब्ध करवाए जा रहे भोजन की गुणवत्ता और चिकित्सकों व नर्सों से मिल रहे स्वास्थ्य उपचार एवं परामर्श के बारे…
Read Moreप्रदेश में स्थित अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी होगी पेपरलेस, कार्य में रहेगी तेज़ी और पारदर्शिता
अटल मेडिकल एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय (एएमआरयू) नेरचौक पूरी तरह से पेपरलेस होगा। इससे तुरंत हर चीज मिलेगी और कार्य में भी पारदर्शिता रहेगी। विश्वविद्यालय कार्यालय 50 से 60 फीसदी पेपरलेस हो गया है। पेपरलेस होने से स्टाफ, प्रशिक्षुओं और अन्य की भी कई तरह की दिक्कतें दूर होंगी। वर्तमान समय में काउंसलिंग से जुड़ी सभी तरह की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। यह पहाड़ी राज्य हिमाचल के लिए बड़ी उपलब्धि है। यहां एक छोर से दूसरे छोर तक एक दिन में पहुंचना संभव नहीं है। ऑनलाइन प्रक्रिया से उम्मीदवार घर…
Read Moreसरकार ने आपदा में खर्च हुई राशि का उपायुक्तों से माँगा ब्यौरा
हिमाचल में आपदा राहत राशि कहां खर्च की गई, इसको लेकर सरकार ने सभी उपायुक्तों से रिपोर्ट तलब की है। कई जगह राहत राशि का सही उपयोग नहीं होने की शिकायतें मिलने पर राज्य सरकार ने यह कदम उठाया है। जिस काम के लिए राशि जारी की गई है, क्या मौके पर काम हुआ है या नहीं? इसकी रिपोर्ट सरकार ने डीसी से मांगी है। हाल ही में सचिवालय में डीसी और एसपी के साथ बैठक में भी राशि के दुरुपयोग का मामला उठा था। इस पर मुख्यमंत्री ने डीसी से रिपोर्ट…
Read Moreहिमाचल में निवेशक 6000 करोड़ से स्थापित करेंगे 24 उद्योग, युवाओ को मिलेंगे रोज़गार के अवसर
हिमाचल में निवेशकों ने 24 नए उद्योग स्थापित करने के लिए उद्योग विभाग के पास आवेदन किया है। कई बड़े औद्योगिक घराने करीब 600 करोड़ रुपये का निवेश कर यहां अपने उद्योग लगाएंगे। इन उद्योगों में प्रदेश के करीब 1,200 लोगों को रोजगार मिलेगा। राज्य एकल खिड़की स्वीकृति एवं निगरानी प्राधिकरण (सिंगल विंडो) की बैठक में निवेशकों के आवेदनों को मंजूरी मिलेगी। जिन नए उद्याेगों के लिए आवेदन आए हैं उनमें फार्मा, पैकेजिंग, फूड और हेल्थकेयर से संबंधित उद्योग शामिल हैं। सिंगल विंडो की बैठक मुख्यमंत्री सुक्खू की अध्यक्षता में…
Read Moreप्रदेश के मौसम में हुआ परिवर्तन, तापमान 5 डिग्री गिरा, इन जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी
हिमाचल में मौसम में आए बदलाव से ठंड बढ़ गई है। अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की कमी दर्ज हुई है। शुक्रवार को प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक भी नहीं पहुंचा। सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान जिला सिरमौर के धौलाकुआं में 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मंडी और बिलासपुर जिले के कई क्षेत्रों में शनिवार और रविवार को घना कोहरा पड़ने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। अगले एक सप्ताह तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री की कमी आने के आसार…
Read Moreपुलिस को मिली बड़ी सफलता, हीरोइन सहित पकड़ा 40 लाख कैश, आरोपी हुआ गिरफ्तार
पुलिस थाना धर्मशाला की टीम ने एक निजी वोल्वो बस से नशीले पदार्थों सहित 40 लाख रुपये कैश बरामद किया है। इस संदर्भ में पुलिस ने गमरू निवासी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। नौ ग्राम हेरोइन और एक ग्राम अफीम सहित 40 लाख रुपये का कैश बरामद जानकारी के अनुसार एसएचओ धर्मशाला नारायण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त कर रही थी। एचआरटीसी वर्कशॉप कैंट रोड के पास निजी वोल्वो बस से दो लोग कुछ बक्से उतार रहे थे। पुलिस ने जब लोगों से बक्से…
Read Moreपंचायती राज एक्ट बदलने पर विचार करे प्रदेश सरकार : हाईकोर्ट
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने बुधवार को सरकार को पंचायतों के 30 साल पुराने पंचायती राज कानून को बदलने पर विचार करने को कहा है। अदालत ने कहा कि ग्राम पंचायतों के लिए नए नियम बनाए जाएं। पंचायतों में ठोस कचरा व प्लास्टिक के निस्तारण के लिए सरकार नियम बनाए। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायाधीश सत्येन वैद्य की खंडपीठ ने बुधवार को राज्य सरकार को निर्देश दिए कि ग्राम पंचायतों को प्लास्टिक व प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए प्रधान, उपप्रधान, सदस्यों और अन्य अधिकारियों की जिम्मेवारी सुनिश्चित की…
Read More