शिमला भरत हरबंसलाल खेड़ा को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। खेड़ा प्रधान सचिव लोक निर्माण विभाग, गृह, विजिलेंस, जीएडी, एसएडी, सैनिक कल्याण,संसदीय मामले विभाग के साथ सलाहकार विनियामक सुधार के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। आईएएस अधिकारी भरत हरबंसलाल खेड़ा को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। खेड़ा प्रधान सचिव लोक निर्माण विभाग, गृह, विजिलेंस, जीएडी, एसएडी, सैनिक कल्याण,संसदीय मामले विभाग के साथ सलाहकार विनियामक सुधार के पद…
Read MoreCategory: Himachal News
सरकारी कोष में जमा नहीं करवाए बागवानी विभाग ने ब्याज के 10 करोड़
शिमला राज्य के बागवानी विभाग के अफसरों ने ब्याज के 10 करोड़ रुपये की राशि को सरकारी कोष में जमा नहीं करवाया है। केंद्र और राज्य सरकार की बागवानी स्कीमों के लिए करीब दो सौ करोड़ की राशि पिछले चार साल में खर्च नहीं हुई। जबकि इसे हर साल सरकार कोष में जमा किया जाना था। यह राशि बैंकों में जमा रहने से 10 करोड़ का ब्याज एकत्र हुआ और इसे भी सरकार खजाने में जमा करने में अफसरों की कोताही रही। राज्य सरकार ने इस मामले में कड़ा नोटिस…
Read Moreसीबीआई पेपर लीक मामले में अब हिमाचल में देगी दबिश
शिमला हिमाचल में पुलिस कांस्टेबल पेपर लीक मामले की जांच कर रही एसआईटी (विशेष जांच दल) ने सीबीआई चंडीगढ़ कार्यालय में जांच के सभी दस्तावेज सौंप दिए हैं। एसआईटी ने स्वयं चंडीगढ़ जाकर यह दस्तावेज दिए हैं। सीबीआई इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। अब सप्ताह के भीतर सीबीआई के अधिकारी हिमाचल में दस्तक दे सकते हैं। पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान पुलिस कांस्टेबल का पेपर लीक हुआ था। पूर्व सरकार के निर्देश के चलते पुलिस मुख्यालय की ओर से यह मामला सीबीआई को सौंपा गया…
Read Moreरिजल्ट में गड़बड़ी कर ले लिया एमबीबीएस में दाखिला, आरोपी गिरफ्तार
शिमला आरोपी छात्र ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की वेबसाइट पर घोषित रिजल्ट से छात्रा का सर्टिफिकेट डाउनलोड किया और उसमें टेंपरिंग करके अपने लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए। नीट के रिजल्ट में गड़बड़ी कर खुद फर्जी सर्टिफिकेट तैयार कर बिलासपुर के घुमारवीं का रहने वाला छात्र कार्तिक शर्मा नेरचौक मेडिकल कॉलेज में 12 से 16 अक्तूबर 2022 को हुई काउंसलिंग में शामिल हो गया। काउंसिलिंग के बाद इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) अस्पताल शिमला में उसका दाखिला भी हो गया। जब मेडिकल काउंसिलिंग कमेटी (एमसीसी) ने सभी छात्रों के…
Read Moreओपीएस के लिए कर लिया है बजट का प्रबंध : सीएम सुखविंद्र सुक्खू
धर्मशाला सीएम सुक्खू ने जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव से नौ माह से पहले उनकी सरकार ने 900 संस्थान खोल दिए। पूर्व सीएम ने जनता के साथ ऐसा करके अपराध किया। पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाली के लिए बजट का प्रबंध कर लिया गया है। कैबिनेट की पहली ही बैठक में बहाली के फैसले पर मुहर लगाई जाएगी। महिलाओं को हर माह 1500 रुपये देने और युवाओं को सरकारी और निजी क्षेत्र में एक लाख नौकरियां देने के फैसले पर भी पहली बैठक में मुहर…
Read Moreविश्वविद्यालय 7 जिलों के कॉलेजों में कराएगा यूजी की परीक्षाएं
शिमला सात जिलों के 165 से अधिक कॉलेजों के लिए एचपीयू यूजी प्रथम वर्ष की परीक्षाएं करवाएगा, जबकि शेष पांच जिलों के कॉलेजों की प्रथम वर्ष की परीक्षाएं मंडी विश्वविद्यालय करवाएगा। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय और सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी इस बार स्नातक प्रथम वर्ष की परीक्षाएं अगल-अलग करवाएंगे। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के अधीन लाए गए सात जिलों के 165 से अधिक कॉलेजों के लिए एचपीयू यूजी प्रथम वर्ष की परीक्षाएं करवाएगा, जबकि शेष पांच जिलों के कॉलेजों की प्रथम वर्ष की परीक्षाएं मंडी विश्वविद्यालय करवाएगा। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से सिर्फ…
Read Moreविधानसभा सत्र के पहले ही दिन हंगामा, तपोवन की धरती का बढ़ाया तापमान
शिमला/धर्मशाला मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि वह सबसे पहले जयराम ठाकुर को मुबारक देते हैं। 23 लोग भाजपा के जो चुनकर आए हैं। धर्मशाला स्थित तपोवन में हिमाचल प्रदेश की 14वीं विधानसभा के शीत सत्र के पहले दिन ही सदन में हंगामा हो गया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि 24-25 दिन बाद शपथ हो रही है जिस तरह से बदले की भावना से काम हो रहा है। ऐसा कभी नहीं हुआ। विधायकों के शपथ ग्रहण समारोह से पहले जयराम ठाकुर ने यह मामला उठाया। प्रोटेम स्पीकर…
Read Moreसीमेंट प्लांट बंद करने का विवाद पहुंचा हाईकोर्ट
शिमला रजनीश शर्मा ने याचिका में आरोप लगाया गया था कि मैसर्ज अदाणी ग्रुप ने एकाएक दोनों प्लांट बंद कर दिए। इस व्यवसाय से जुड़े हजारों परिवारों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया गया है। बरमाणा और दाड़लाघाट में सीमेंट प्लांट बंद करने का विवाद हाईकोर्ट पहुंच गया है। याचिकाकर्ता रजनीश शर्मा ने मैसर्ज अदाणी ग्रुप की ओर से सीमेंट प्लांट को बंद करने के निर्णय को चुनौती दी है। मंगलवार को मामले पर सुनवाई के दौरान अदालत ने याचिका में कुछ त्रुटियां पाईं। याचिकाकर्ता ने याचिका वापस लेते हुए…
Read Moreयूपी से मणिकर्ण घूमने आया युवक हुआ लापता , अब पुलिस जुटी तलाश में
कुल्लू जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी में घूमने आया उत्तर प्रदेश का एक पर्यटक युवक संदिग्ध हालात में लापता हो गया है। परिवार के सदस्यों का जब उससे संपर्क नहीं हुआ तो उन्होंने कुल्लू पुलिस से संपर्क किया। घटना 31 दिसंबर की है जब उत्तर प्रदेश के साहिबाबाद का एक युवक पार्वती घाटी के कसोल घूमने आया था। इस दौरान 31 दिसंबर दोपहर डेढ़ बजे से उसका फोन बंद हो गया। वहीं बुधवार सुबह परिजन भी मणिकर्ण पहुंच गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि युवक…
Read Moreसर्दी-जुकाम वालों के भी होंगे अब कोरोना टेस्ट
शिमला अस्पताल आने वाले सर्दी-जुकाम और खांसी वाले लोगों के भी अब कोरोना टेस्ट होंगे। पर्यटन स्थलों पर उमड़ी लाखों सैलानियों की भीड़ से संक्रमण के मामले बढ़ने की आशंका है। इसीलिए, सरकार ने सर्दी-जुकाम वालों के भी कोरोना टेस्ट करने का फैसला लिया है। वहीं, छह जिले बिलासपुर, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, ऊना, मंडी और कुल्लू कोरोना मुक्त हो गए हैं। जिला चंबा और कांगड़ा भी कोरोना मुक्ति की ओर हैं। इन दोनों जिलों में एक-एक मरीज हैं। प्रदेश में अभी कोरोना के 15 सक्रिय मामले हैं। स्वास्थ्य विभाग का दावा…
Read More