प्रदेश का सर्वांगीण विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मुकेश अग्निहोत्री उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज हरोली विधानसभा क्षेत्र के कांगड़ में आयोजित आभार उत्सव में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने अपार समर्थन के लिए हरोली विधानसभा क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों से उन्हें क्षेत्र की जनता का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है, जिसके लिए वह सदैव ऋणी रहेंगे। उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल तथा हर खेत के लिए सिंचाई सुविधा…
Read MoreCategory: Himachal News
प्रदेश सचिवालय के कुछ शराबी अधिकारी व कर्मचारी सरकार की इज्जत की लगा रहे वाट
शिमला ड्यूटी के दौरान नशे में रहने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों पर अब रहेगी निगरानी नशे की हालत में पाए जाने पर होगी सख्त विभागीय कार्रवाई सचिवालय प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अगर कोई भी अधिकारी शराब पीकर आया तो उसके खिलाफ सीसीएस कंडक्ट रूल्स के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सांकेतिक तस्वीर हिमाचल प्रदेश सचिवालय में कार्यालय समय में कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों के शराब पीकर…
Read Moreपालमपुर से चंडीगढ़ जा रही गाड़ी से चेकिंग के दौरान पुलिस को मिले 68.68लाख रुपए
हमीरपुर हमीरपुर के चौकी जंबाला में पुलिस ने चेकिंग के लिए गाड़ी को रोका। तलाशी लेने पर गाड़ी से 68.68 लाख रुपए बरामद किए गए। (सांकेतिक तस्वीर) हमीरपुर सदर पुलिस ने जिला कांगड़ा के पालमपुर निवासी एक व्यक्ति से ₹68.68 लाख रुपए बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में व्यक्ति इन रुपयों के बारे में जानकारी और दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। जिसके चलते हमीरपुर पुलिस ने व्यक्ति की गाड़ी और नकदी को अपने कब्जे में ले लिया है। पालमपुर निवासी अपनी गाड़ी में सवार होकर चंडीगढ़ जा रहा था। इस…
Read Moreपुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल : परिवार से बिछड़ी महिला को सुजानपुर पुलिस ने मिलाया उसके परिजनों से
सुजानपुर (हमीरपुर)। पुलिस थाना सुजानपुर के कर्मियों ने रविवार को परिवार से बिछड़ी मानसिक रूप से बीमार एक महिला को उसके परिजनों से मिला दिया है। परिजनों ने पुलिस के सामाजिक और मानवीय कार्य के लिए धन्यवाद किया। शनिवार रात्रि आठ बजे एचआरटीसी के पालमपुर से सुजानपुर रूट के चालक और परिचालक थाने में आए और कहा कि उनकी बस में एक महिला सभी सवारियों के उतर जाने के बावजूद बैठी रही। काफी देर तक वह महिला कोई जवाब नहीं दे रही थी। थाने में तैनात मुख्य आरक्षी दिनेश कुमार…
Read Moreहिमाचल के अनेको पर्यटक स्थलों पर बर्फ़बारी, खूब मस्तियाँ कर रहे है पर्यटक
शिमला कुफरी में बर्फ के बीच मस्ती करते सैलानी। ऑरेंज अलर्ट के बीच हिमाचल प्रदेश में बारिश-बर्फबारी का दौर जारी है। रोहतांग और स्पीति घाटी बर्फ से लकदक हो गई है। शिमला के जाखू में हल्की बर्फबारी हुई है। वहीं कुफरी, खड़ापत्थर, किन्नौर और कुल्लू घाटी में भी हिमपात हुआ है। पर्यटकों ने कुफरी, नारकंडा, सोलंगनाला में बर्फबारी के बीच खूब मस्ती की। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश मैदानी क्षेत्रों में रविवार रात से बारिश का दौर जारी है। शिमला के नारकंडा में ताजा हिमपात होने से एनएच-पांच पर यातायात…
Read Moreहिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का परिणाम घोषित
HPBOSE Declared HP TET Result 2022: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) की ओर से हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) नवंबर, 2022 के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। परीक्षा देने वाले उम्मीदवार अब hpbose.org पर जाकर अपने स्कोर कार्ड देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं। एचपी टेट (HP TET) यानी एचपी टीईटी नवंबर रिजल्ट 2022 देखने की आसान प्रक्रिया भी यहां बताई गई है। हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी एचपी टेट (HP TET) के परिणाम को देखने और डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने परीक्षा रोल नंबर और…
Read Moreकड़कनाथ पालन से बंगाणा के लोग लाखो की कर रहे है कमाई, ग्रामीण आर्थिक व्यवस्था हो रही मजबूत
ऊना कड़कनाथ मुर्गे बड़े आराम से 1000-1500 रुपये प्रति मुर्गे के हिसाब से बिक जाते हैं। कड़कनाथ मुर्गी पालन से क्षेत्र के लोग करीब 20 से 25 लाख रुपये की आय अर्जित कर चुके हैं। बंगाणा क्षेत्र में कड़कनाथ मुर्गों और मुर्गियों को दाना डालता व्यक्ति। उपमंडल बंगाणा में कड़कनाथ मुर्गी पालन को लेकर लोगों का रूझान लगातार बढ़ता जा रहा है। यह व्यवसाय ग्रामीण आर्थिक व्यवस्था की रीढ़ की हड्डी साबित हो रहा है। लोगों को मुर्गियों और अंडे बेचने में अच्छा खासा लाभ हो रहा है। बाजार में भी कड़कनाथ…
Read Moreफॉरेस्ट क्लीयरेंस सड़कों की डीपीआर बनाने से पहले जरूरी : मंत्री विक्रमादित्य सिंह
शिमला प्रदेश में आज भी करीब 300 गांव ऐसे हैं, जो सड़क सुविधा से नहीं जुड़े हैं। इनमें कई सड़कें फाॅरेस्ट क्लीयरेंस से फंसी हैं। कई ऐसी सड़कें हैं, जिनका निर्माण शुरू तो किया गया, लेकिन बीच में ही रुक गया। सड़कों की डीपीआर बनाने से पहले लोक निर्माण विभाग को फॉरेस्ट क्लीयरेंस सहित अन्य औपचारिकताएं पूरी करनी होगी। ऐसा करने से न तो केंद्र में सड़कों की डीपीआर फंसेगी और न ही निर्माण कार्य में बाधाएं आएंगी। हिमाचल में करीब 300 गांव ऐसे हैं, जो सड़क सुविधा से नहीं…
Read Moreकैबिनेट सब कमेटी में हुआ मंथन, 1,500 रुपये प्रतिमाह पाने के लिए 14 लाख महिलाएं पात्र
शिमला हिमाचल प्रदेश में 18 से 59 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं को 1,500 रुपये प्रतिमाह देने के लिए घोषित मुख्यमंत्री नारी सम्मान योजना को लेकर शुक्रवार को राज्य सचिवालय में कैबिनेट सब कमेटी ने मंथन किया। कमेटी की प्रारंभिक बैठक में 1,500 रुपये मासिक देने के लिए 14,19,492 लाख महिलाएं पात्र मिली हैं। इस राशि को देने पर सुक्खू सरकार पर सालाना करीब 4,000 करोड़ रुपये का वित्तीय बोझ पड़ेगा। इस आयु वर्ग की कुल 22 लाख महिलाओं में से 8.21 लाख महिलाएं इस योजना के दायरे से बाहर…
Read Moreशिमला टोल्ज कंपनी ने हाईकोर्ट के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती
शिमला के पास लिफ्ट कार पार्किंग की बिजली- पानी बंद करने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। मैसर्ज शिमला टोल्ज कंपनी ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट के समक्ष चुनौती दी है। नगर निगम शिमला ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि एक करोड़ रुपये की अदायगी के बाद ही कार पार्किंग में बिजली- पानी की आपूर्ति सुचारु की जाएगी। अदालत को बताया गया कि मैसर्ज शिमला टोल्ज कंपनी ने 21 जनवरी को 25 लाख रुपये की राशि निगम के पास जमा करवाई है। बाकी की 75…
Read More