हिमाचल प्रदेश में तापमान बढ़ने के साथ ही बागवानी पर संकट भी बढ़ता जा रहा है। कुछ और दिनों तक बारिश नहीं हुई तो गुठलीदार फलों की पैदावार भी प्रभावित होगी। तापमान बढ़ने से गुठलीदार फलों के पेड़ों में समय से पहले फूल खिलने लगे हैं और फलों की सेटिंग से पहले बगीचों को नमी नहीं मिली तो फलों की पैदावार पर इसका प्रतिकूल असर पड़ेगा। बागवानों का कहना है कि तापमान बढ़ने से इन दिनों बादाम, चेरी, आड़ू, पलम आदि गुठलीदार फलों में समय से पहले फूल खिलने लगे…
Read MoreCategory: Himachal News
व्यवस्था परिवर्तन के सकारात्मक प्रभाव का साक्षी बना अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव
सरकार के सकारात्मक प्रयासों से अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी में व्यवस्था परिवर्तन का प्रभाव नज़र आ रहा है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गतिशील नेतृत्व में जिला प्रशासन मंडी ने इस बार शिवरात्रि महोत्सव में राज्य सरकार की तर्ज पर पुरानी व्यवस्था में नई जान भरने की नवीन पहल की है। प्रदेश सरकार ने मंडी शिवरात्रि मेले की प्राचीन प्रथा तथा संस्कृति को संरक्षित करने के लिए पड्डल मैदान की जगह ऐतिहासिक सेरी मंच में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने…
Read Moreप्रदेश में पर्यटन को लगेंगे पंख, अर्थव्यवस्था होगी सुदृढ़
हिमाचल प्रदेश की मनोहारी वादियां, ऐतिहासिक एवं धार्मिक पर्यटन स्थल सभी को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। पर्यटन क्षेत्र राज्य की आर्थिकी को संबल प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। व्यवस्था परिवर्तन के ध्येय में साथ निरंतर आगे बढ़ रही प्रदेश सरकार राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने के लिए दृढ़ प्रयास कर रही है। प्रदेश सरकार राज्य में धार्मिक, स्वास्थ्य और धरोहर पर्यटन को व्यापक प्रोत्साहन प्रदान कर रही है। जनसंख्या की दृष्टि से कांगड़ा प्रदेश का सबसे बड़ा जिला…
Read Moreप्रदेश सरकार राज्य की समृद्ध संस्कृति के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज सर्व देवता सेवा समिति द्वारा संस्कृति सदन मंडी में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर शिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि और वीरभूमि है। राज्य की देव संस्कृति की अपनी अलग पहचान है और लोगों की देवी-देवताओं में अटूट आस्था है। उन्होंने मंडी शिवरात्रि में आने वाले देव समाज को एक करोड़ रुपए प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने समिति की मांग को मानते हुए अलॉटेबल पूल से मंदिरों के इर्द-गिर्द आधा बीघा भूमि…
Read Moreमुख्यमंत्री ने किरण बाली के निधन पर शोक व्यक्त किया
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू आज कांगड़ा में हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आर.एस. बाली के घर गये और उनकी माता किरण बाली के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने आर.एस. बाली और शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि बाली परिवार ने हमेशा लोगों के कल्याण और क्षेत्र के विकास के लिए कार्य किया है। उन्होंने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना…
Read Moreमुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना से प्रदेश के लगभग 6000 अनाथ बच्चे लाभान्वित होंगेः मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लगभग 6000 अनाथ बच्चों को मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के अन्तर्गत लाभान्वित किया जाएगा। यह बात उन्होंने शनिवार देर सायं मंडी परिधि गृह में आयोजित एक कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने इन बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ स्टेट’ के रूप में अपनाने का निर्णय लिया है। योजना के अन्तर्गत उनकी उच्च शिक्षा, जेब खर्च, स्वरोजगार तथा घर निर्माण के लिए तीन बिस्वा भूमि सहित तीन लाख रुपये की सहायता राशि का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री ने…
Read Moreराज्यपाल ने जाखू मंदिर में शीश नवाया
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और लेडी गर्वनर जानकी शुक्ल ने आज यहां जाखू स्थित हनुमान जी मंदिर के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। राज्यपाल रोप-वे से जाखू मंदिर गए। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में राजभवन के बाहर यह उनकी पहली यात्रा थी। उन्होंने भगवान हनुमान से हिमाचल प्रदेश के नागरिकों पर अपनी अपार कृपा बरसाने और सभी को अच्छा स्वास्थ्य देने की कामना की।
Read Moreमुख्यमंत्री ने पदभार ग्रहण करने पर राज्यपाल को बधाई दी
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज यहां हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल का पदभार ग्रहण करने पर शिव प्रताप शुक्ल को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि राज्य के राज्यपाल के रूप में श्री शुक्ल का कार्यकाल उपलब्धियों से परिपूर्ण होगा और राज्य को उनके व्यापक अनुभवों का भरपूर लाभ मिलेगा।
Read MoreHimachal Samachar 18 02 2023
विधायक आरएस बाली की माता का निधन, एम्स दिल्ली में ली अंतिम सांस
नगरोटा बगवां से कांग्रेस विधायक रघुवीर सिंह बाली की माता किरण बाली का शनिवार को निधन हो गया। सुबह सात बजे एम्स दिल्ली में उन्होंने अंतिम सांस ली। किरण बाली बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। दो दिन पहले रघुवीर बाली ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी शेयर की थी। इसके चलते उन्होंने सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए थे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और अन्य कैबिनेट मंत्रियों ने किरण बाली के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
Read More