हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष कैप्टन रामेश्वर सिंह ठाकुर और आयोग के सदस्यों डॉ. रचना गुप्ता, राकेश शर्मा और डॉ. नैन सिंह ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से आज राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर अध्यक्ष ने राज्यपाल को आयोग की कार्यप्रणाली से भी अवगत करवाया।
Read MoreCategory: Himachal News
संजय सिंह चौहान ने संभाला राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक का कार्यभार
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक शिमला के नव नियुक्त अध्यक्ष संजय सिंह चौहान ने आज शिमला, कसुम्पटी स्थित बैंक के मुख्य कार्यालय में कार्यभार संभाला। इस अवसर पर संजय सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित कर किसानों और बागवानों के कल्याण के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की किसानों, बागवानों एवं कामगारों के लिए हितकारी ऋण योजनाओं को कुशलतापूर्वक कार्यान्वित किया जाएगा। उन्होंने बैंक के अधिकारियों और…
Read Moreकानून व्यवस्था के लिए नवीन प्रौद्योगिकी के उपयोग की सार्थक पहल
कानून व्यवस्था बनाये रखने और अपराध नियंत्रण के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग तेज़ी से बढ़ रहा है। ड्रोन, विश्लेषण तकनीक, बायोमिट्रिक सहित अनेक तकनीकों का इस्तेमाल कर नागरिकोें की सुरक्षा और अपराधमुक्त समाज की परिकल्पना को साकार करने के प्रयास किये जा रहे हैं। कानून प्रवर्तन एजेंसियां तकनीक का उपयोग करने में सदैव अग्रणी रही हैं। मिसाल के तौर पर वर्ष 1990 में सड़कों पर यातायात के नियमन पर नजर रखने के लिए डिजिटल कैमरों का उपयोग आरंभ किया गया था। अब प्रदेश में यातायात नियमों के उल्लंघन एवं…
Read Moreभ्रष्टाचार पर कड़े प्रहार व सीमेंट ढुलाई दरों के सर्वमान्य हल में नजर आई मुख्यमंत्री की राजनीतिक व प्रशासनिक नेतृत्व क्षमता
व्यवस्था परिवर्तन’ के संकल्प के साथ कार्य कर रही प्रदेश सरकार इसके लिए ठोस कदम उठा रही है। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग को भंग कर भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार करने तथा सीमेंट ढुलाई दरों के मामले का सर्वमान्य हल कर सरकार ने इस दिशा में सार्थक पहल की है। पिछले दो दिनों में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा लिए गए इन दो बड़े फैसलों से यह साफ हो गया है कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार तथा प्रदेश हित से जुड़े मामलों पर पूरी तरह से गंभीर है और प्रदेश…
Read Moreभूस्खलन के पूर्वानुमान की मिलेगी सटीक जानकारी : वैज्ञानिक
मंडी आईआईटी मंडी के वैज्ञानिकों की ओर से एआई एल्गोरिथ्म की तकनीक को विकसित किया गया है। संस्थान की ओर से विकसित एआई एल्गोरिथ्म का भूस्खलन के लिए परीक्षण किया गया है। अब भूस्खलन के पूर्वानुमान की अधिक सटीक जानकारी मिल पाएगी। इससे भूगर्भीय आपदा और प्राकृतिक आपदाओं का सटीक अनुमान लगाया जाएगा और कम नुकसान होगा। इसके लिए आईआईटी मंडी के वैज्ञानिकों की ओर से एआई एल्गोरिथ्म की तकनीक को विकसित किया गया है। संस्थान की ओर से विकसित एआई एल्गोरिथ्म का भूस्खलन के लिए परीक्षण किया गया है।…
Read Moreप्रदेश में बंजर पहाड़ियों के वनीकरण के लिए चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा पौधरोपणः मुख्यमंत्री
प्रदेश में बंजर पहाड़ियों के वनीकरण के लिए चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा पौधरोपणः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने कैम्पा के शासी निकाय की प्रथम बैठक की अध्यक्षता की प्रत्येक वन मंडल में मॉडल नर्सरी विकसित की जाएगी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार देर सायं हिप्पा में हिमाचल प्रदेश राज्य प्रतिपूरक वनीकरण कोष प्रबन्धन और योजना प्राधिकरण (कैम्पा) की शासी निकाय की पहली बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि वर्ष 2023-24 में हिमाचल प्रदेश कैम्पा के अन्तर्गत प्रदेश के बंजर वन क्षेत्रों के वनीकरण के लिए नई पहल की…
Read Moreहिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग को मुख्यमंत्री ने किया भंग
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले तीन वर्षों के दौरान हुईं अनियमितताओं के मद्देनजर हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर को तत्काल प्रभाव से भंग करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने आज यहां मीडिया के प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय सभी जांच रिपोर्टों पर विचार करने के बाद लिया गया है। जो यह दर्शाता है कि इसमें निम्न से उच्च स्तर तक के अधिकारियों की संलिप्तता थी। उन्होंने कहा कि इस मामले में आज पहली…
Read Moreआरबीआई के क्षेत्रीय निदेशक ने राज्यपाल से मुलाकात की
भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक आर. एस. अमर और उप-महाप्रबंधक पीताम्बर अग्रवाल ने आज राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की। क्षेत्रीय निदेशक ने राज्यपाल को भारतीय रिजर्व बैंक और इसके विभिन्न कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने वर्तमान में शिमला क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत विभिन्न प्रकोष्ठों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अवगत करवाया कि शिमला क्षेत्रीय कार्यालय में शीघ्र ही भारतीय रिजर्व बैंक अम्बड्समैन (ओआरबीआईओ) कार्य करना आरंभ कर देगा। वर्तमान में, हिमाचल प्रदेश की सभी शिकायतों का निपटारा ओ.आर.बी.आई.ओ., चंडीगढ़ द्वारा किया जा रहा है…
Read Moreअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर समाज में योगदान के लिए महिला पत्रकार सम्मानित
शिमला : सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, केंद्रीय संचार ब्यूरो और पत्र सूचना कार्यालय शिमला ने बचत भवन, शिमला में सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए शुरू की गई महिला-केंद्रित योजनाओं के बारे में विवरण साझा करने के लिए एक मीडिया इंटरेक्शन का आयोजन किया। पत्र सूचना कार्यालय व सीबीसी (उत्तर पश्चिम क्षेत्र) के अतिरिक्त महानिदेशक राजिंदर चौधरी और मुख्य अतिथि सुश्री इल्मा अफरोज, एसपी एसडीआरएफ ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार की पहल पर अपने विचार साझा किए। एडीजी राजिंदर चौधरी ने महिलाओं के जीवन में सुधार के प्रति…
Read Moreराज्य निर्वाचन आयुक्त ने राज्यपाल से की मुलाकात
हिमाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची ने आज राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से शिष्टाचार भेंट की। श्री खाची ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल का पद संभालने पर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
Read More