मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग, शिमला को हिमाचल प्रदेश, विश्वविद्यालय, बोर्ड या अन्य निर्दिष्ट परीक्षाओं में कदाचार की रोकथाम अधिनियम, 1984 (हिमाचल प्रदेश प्रिवेंशन ऑफ मालप्रैक्टिसिज एट यूनिवर्सिटी, बोर्ड ऑर अदर स्पेसिफाइड एग्जामिनेशन्ज एक्ट, 1984) के तहत लाने का निर्णय लिया गया ताकि किसी भी प्रकार के कदाचार पर रोक तथा उम्मीदवारों के चयन में निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। मंत्रिमंडल ने विरासत संबंधी मामलों के निष्पादन के लिए हिमाचल प्रदेश…
Read MoreCategory: Himachal News
भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए प्रदेश सरकार के सशक्त प्रयास
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश सरकार भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार द्वारा इस दिशा में अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। आज शिमला में आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग, शिमला को हिमाचल प्रदेश, विश्वविद्यालय, बोर्ड या अन्य निर्दिष्ट परीक्षाओं में कदाचार की रोकथाम अधिनियम, 1984 (हिमाचल प्रदेश प्रिवेंशन ऑफ मालप्रैक्टिसिज एट यूनिवर्सिटी, बोर्ड ऑर अदर स्पेसिफाइड एग्जामिनेशन्ज एक्ट, 1984) के तहत लाने का निर्णय लिया ताकि किसी भी प्रकार…
Read Moreमुख्यमंत्री ने केसीसी बैंक की यूपीआई व स्वधन-ई-पेंशन-गॉव सेवाओं का शुभारम्भ किया
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां कांगड़ा केन्द्रीय सहकारी (केसीसी) बैंक के यूपीआई तथा स्वधन-ई-पेंशन-गॉव सेवाओं का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सेवाओं के आरम्भ होने से बैंक के हजारों खाताधारकों को लाभ मिलेगा। यूपीआई सेवाएं शुरू होने से बैंक का लेन-देन सुगम एवं तीव्र होगा, जिससे विशेषकर वृद्धजनों तथा दूरदराज के क्षेत्रों के लोगों को सुविधा मिलेगी। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा केन्द्रीय सहकारी बैंक के प्रयासों की सराहना की और बैंक को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा हरसंभव…
Read Moreजिला कुल्लू में विद्यार्थियों के लिए आधार नामांकन अभियान
सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के निदेशक मुकेश रेपस्वाल ने आज यहां बताया कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने 5 और 15 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी विद्यार्थियों के लिए आधार बायोमेट्रिक्स को अपडेट करना अनिवार्य कर दिया है। इस संबंध में, जिला कुल्लू में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों और उच्च विद्यालयों में आधार नामांकन अभियान 2 मार्च, 2023 से शुरू होगा। उन्होंने कहा कि नामांकन अभियान का उद्देश्य आधार में विद्यार्थियों के बायोमेट्रिक विवरण को अपडेट करना है, जो उनकी आधार जानकारी की सटीकता…
Read Moreराज्य एकल खिड़की स्वीकृति एवं अनुश्रवण प्राधिकरण की बैठक में 1754.44 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश एवं 34 परियोजना प्रस्तावों को मंजूरी
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार सायं यहां राज्य एकल खिड़की स्वीकृति एवं अनुश्रवण प्राधिकरण की 26वीं बैठक की अध्यक्षता की। प्राधिकरण ने नए उद्योग स्थापित करने और मौजूदा इकाइयों के विस्तार संबंधी 34 परियोजना प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की। इनमें लगभग 1754.44 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है और 3635 व्यक्तियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। प्राधिकरण द्वारा मैसर्स एग्रीवा नेचुरल्स को जिला ऊना की तहसील हरोली के गांव सिंघन में फ्रोजन स्नैक्स तैयार करने के लिए, मैसर्स प्रिज्म जॉनसन लिमिटेड को जिला सोलन की तहसील नालागढ़…
Read Moreकेंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और रेलवे निगम के अधिकारियों को जमकर फटकार
बिलासपुर। सूचना एवं प्रसारण खेल और युवा मामले मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को बिलासपुर में दिशा की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और रेलवे निगम के अधिकारियों को योजनाओं के निर्धारित समय से पीछे चलने पर जमकर फटकार लगाई। केंद्रीय मंत्री इन दोनों विभागों के अधिकारियों फोरलेन और रेलवे के अधिकारियों को निर्धारित समय में योजनाओं को पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान फोरलेन के कारण खस्ताहाल हुए संपर्क मार्गों के मुद्दे पर भी एनएचएआई और लोक निर्माण के अधिकारी…
Read Moreप्रदेश में 585 मेगावाट की 25 परियोजनाओं के आवंटन की औपचारिकताएं पूरी
हिमाचल प्रदेश में 585 मेगावाट की 25 बिजली परियोजनाओं का निर्माण किया जाएगा। रावी, ब्यास, चिनाब और सतलुज नदी समेत कई खड्डों को बिजली उत्पादन के लिए चिह्नित किया गया है। ऊर्जा निदेशालय ने बिल्ड, ओन, ऑपरेट और ट्रांसफर (बीओओटी) आधार पर इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये जल विद्युत परियोजनाएं पांच से 205 मेगावाट क्षमता तक की हैं। 18 अप्रैल को इन परियोजनाओं को आवंटित किया जाएगा। इन 25 बिजली परियोजनाओं से संबंधित कई औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। प्रदेश सरकार ने हिमाचल में ऊर्जा उत्पादन बढ़ाने के…
Read Moreसरकार का बड़ा फैसला: एडीएम और एसडीएम के साथ नियुक्त पीएसओ हटाने के निर्देश
शिमला प्रदेश सरकार ने एडीएम और उप मंडलाधिकारी एसडीएम के साथ लगे निजी सुरक्षा कर्मी (पीएसओ) को हटाने के निर्देश दिए हैं। हिमाचल की वित्तीय स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया है। अब इन पीएसओ की थाना व चौकियों में सेवाएं ली जाएंगी। इन अधिकारियों की ओर से माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने पर सुरक्षा कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री के काफिले में भी पहले की अपेक्षा कम गाड़ियां चलेंगी। सुक्खू सरकार का मानना है कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान अधिकारियों की सुरक्षा…
Read Moreएलपीजी सिलिंडर के दाम में उछाल, कैसे बनेंगे होली के पकवान, कब तक जारी रहेंगे लूट के ये फरमान
शिमला हिमाचल प्रदेश के लाखों उपभोक्ताओं को होली से पहले तेल विपणन कंपनियों ने दिया बड़ा झटका । प्रदेश में घरेलू एलपीजी सिलिंडर के दाम 50 और व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दाम 350 रुपये बढ़ गए हैं। रंगो के त्योहार होली से पहले तेल विपणन कंपनियों ने हिमाचल प्रदेश के लाखों उपभोक्ताओं को बड़ा झटका दे दिया है। प्रदेश में घरेलू एलपीजी सिलिंडर के दाम 50 और व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दाम 350 रुपये बढ़ गए हैं। हिमाचल में होम डिलीवरी सहित अब 1205 रुपये में घरेलू गैस सिलिंडर मिलेगा।…
Read Moreराजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोटा शिमला बनेगा स्मार्ट स्कूल: मुख्यमंत्री
शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोटा शिमला के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा कि शिक्षा वर्तमान प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है ताकि वह भविष्य की चुनौतियों का सामना कर अपना ध्येय प्राप्त कर सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा क्षेत्र में अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रदेश में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल खोले जाएंगे। उन्होंने…
Read More