पालमपुर (कांगड़ा)। इलाके में एक बार फिर वीरवार को आए भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। पालमपुर व आसपास के गांवों में जब लोगों को भूकंप के झटके महसूस हुए तो लोग घरों से बाहर निकल आए। वीरवार को पालमपुर में भूकंप के झटके शाम करीब 3.40 पर महसूस किए गए। हालांकि कई लोगों को इसका पता नहीं चल पाया। लेकिन जिन लोगों ने यह झटके महसूस किए वह लोगों एक दम घरों से निकल आए। पिछले दिनों से बार-बार आ रहे भूकंप के झटकों से लोग…
Read MoreCategory: Himachal News
दो सौ परिवारों को फाइनल नोटिस
काईस (कुल्लू)। सीवरेज कनेक्शन न लेने वालों के खिलाफ आईपीएच विभाग ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। आईपीएच महकमा ने भुंतर शहर के करीब 200 परिवारों को फाइनल नोटिस जारी किए हैं। इसमें जल्द कनेक्शन लेने की हिदायत दी है। साथ ही चेताया है कि अगर सीवरेज का कनेक्शन नहीं लिया गया तो उनके पानी के कनेक्शन काट दिए जाएंगे। उपभोक्ताओं को एक माह के भीतर नोटिस में दिए दिशा निर्देशों का पालन करना होगा। आईपीएच भुंतर के सहायक अभियंता राकेश ठाकुर ने फाइनल नोटिस भेजे जाने की पुष्टि…
Read Moreरायसन फैक्टरी प्रबंधन के खिलाफ संघर्ष की तैयारी
कुल्लू। रायसन में मिनरल फैक्टरी के खिलाफ किसानसभा ने उग्र रूप धारण कर लिया है। सभा सीटू के साथ मिलकर छह सितंबर को फैक्टरी प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन पर उतरेगी। सभा आजकल मजदूर हितों की लड़ाई के लिए गांव में जाकर लोगों से समर्थन जुटाने में जुटी है। हिमाचल किसानसभा जिला कुल्लू कमेटी ने मिनरल वाटर फैक्टरी रायसन में कार्यरत मजदूरों के एक महीने से चल रहे आंदोलन का समर्थन किया है। सभा के राज्य सहसचिव एवं जिला कुल्लू के महासचिव होतम सिंह सौंखला ने कहा कि फैक्टरी प्रबंधन वर्ग…
Read Moreजलवाहक के सहारे दारन प्राथमिक स्कूल
भल्याणी (कुल्लू)। बंजार घाटी के अति दुर्गम दारन के प्राथमिक स्कूल में बच्चों का भविष्य जलवाहक के हाथ में है। स्कूल में तैनात एक मात्र शिक्षक का दो साल पहले तबादला हो गया था। तब से लेकर यह स्कूल एक जलवाहक के सहारे चल रहा है। विभाग की ओर से प्रतिनियुक्ति पर एक शिक्षा भेजा है लेकिन वह मात्र सप्ताह में एक दिन यहां आता है। इसके अलावा अन्य दिन वह अपने स्कूल में सेवाएं देता है। इस कारण स्कूल में अब बच्चों की संख्या नाममात्र रह गई है। दो…
Read Moreनौ दिन बाद औट-लुहरी मार्ग बहाल
कुल्लू। औट-लुहरी राज्य मार्ग-11 यातायात के लिए नौ दिन बाद बहाल हो गया। मार्ग पर सभी एक दर्जन सरकारी और निजी बसें सरपट दौड़ पड़ी हैं। बसों की आवाजाही देखकर बाह्य सराज की 58 पंचायतों ने राहत की सांस ली है। लोक निर्माण विभाग आनी के अतिरिक्त सहायक अभियंता एमडी अकेला ने मार्ग बहाल होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मार्ग को खोलना विभाग की पहली प्राथमिकता थी। इसकी बहाली के लिए विभाग ने दो जेसीबी तथा तीस मजदूरों को माशनूनाला और कोटनाला में तैनात कर रखा था।…
Read Moreतालाब में तबदील हुए मक्की के खेत
ऊना। जिले में बुधवार रात से हुई भारी बारिश ने विभिन्न क्षेत्रों मेें जमकर कहर बरपाया। रात से शुरू बारिश का क्रम वीरवार सुबह तक जारी रहा। भारी बारिश ने मक्की की फसल को बुरी तरह तहस-नहस कर दिया है। बरसात के चलते जहां लिंक रोड, पुल को नुकसान पहुंचा और कई घराें में पानी घुस गया, वहीं मक्की की फसल बरसात से तबाह हो गई। इससे किसानों में तनाव की स्थिति बढ़ गई है। हालत यह है कि बरसात का पानी खेतों में भर गया है, जिससे फसल के…
Read Moreभूकंप के झटकों से सहमे लोग
ऊना/संतोषगढ़/गगरेट/मैड़ी। भूकंप के झटकों से वीरवार को ऊना के लोग सहम उठे। दोपहर बाद 3.39 बजे आए इस भूकंप के तीव्र झटकों से लोग घरों से बाहर निकल आए। इसके अलावा दफ्तरों को छोड़कर कर्मचारी बाहर की ओर भागे। वीरवार को दोपहर के समय भूकंप के एकाएक तीव्र झटके लोगों ने महसूस किए। ऊना शहर में सुरेश कुमार के टी स्टाल पर बैठे राजीव कुमार, अनिल कुमार व अवतार सिंह आदि ने कहा कि भूकंप के झटकों के चलते वे टी स्टाल से बाहर निकले। उन्होंने कहा कि टी स्टाल…
Read Moreझील में डूबे युवक का शव मिला
लठियाणी (ऊना)। बुधवार को गोविंद सागर में नहाते वक्त डूबे आईटीआई युवक का शव 18 घंटे के बाद बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए इसे क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। मृतक वीरेंद्र पुत्र रमेश निवासी गलोड़ जिला हमीरपुर का स्थायी निवासी था। वह बंगाणा में अपने रिश्तेदार के यहां रहता था। वीरेंद्र अपने एक दोस्त के साथ लठियाणी में गोविंद सागर के तट पर घूमने गया था। झील में तैरते वक्त वीरेंद्र गहरे पानी में चला गया और डूब गया। शाम…
Read Moreसपाटिया बने उद्योग संघ के अध्यक्ष
मैहतपुर (ऊना)। मैहतपुर उद्योग संघ के दूसरे गुट की कार्यकारिणी के गठन का ऐलान कर दिया गया है। सपाटिया गुट की ओर एक दफा फिर उद्यमी अनिल सपाटिया को आमराय से अध्यक्ष चुन लिया गया है। इसके साथ उनकी पूरी टीम के पदाधिकारियों के नामों का भी ऐलान कर दिया गया है। चुनाव प्रभारी एमएम सिंह ने आम राय से कार्यकारिणी के गठन होने की पुष्टि की है। बुधवार को जारी एक बयान में चुनाव अधिकारी एमएम सिंह ने बताया कि पूर्व अध्यक्ष अनिल सपाटिया को आम राय से एक…
Read Moreअवैध खनन करते सात वाहन दबोचे
संतोषगढ़ (ऊना)। पुलिस विभाग की ओर से खनन माफिया के खिलाफ शिकंजा कसे जाने के बावजूद भी खनन माफिया के हौसले काफी बुलंद है। मंगलवार को भी संतोषगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी कुलदीप पटियाल एवं उनकी टीम ने संतोषगढ़ एवं खानपुर में अवैध खनन में शामिल वाहनों को जब्त करने के साथ-साथ चालान भी काटे। चैकिंग के दौरान संतोषगढ़ एवं खानपुर में रेत से भरे सात वाहनों को अवैध खनन करने के जुर्म में 34160 रुपये का जुर्माना किया गया है। पकड़े गए वाहनों में से एक टिप्पर एवं एक ट्रैक्टर-ट्राली…
Read More