प्रदेश सरकार ने जिला मंडी के बल्ह उपमंडल में बनने वाले ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के लिए भू अधिग्रहण की कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए जनसुनवाई का कार्य रविवार को शुरू कर दिया है। पहले दिन जरलु व ढाबन मुहालों में जन सुनवाई रखी थी। इसमें एयरपोर्ट की जद में आने वाले भूमि मालिकों ने भाग लिया। किसानों ने कहा कि अगर सरकार उचित मुआवजा, रोजगार देगी तो जमीन देने को तैयार हैं। इससे पहले सामाजिक आकलन का कार्य कर रही कंपनी के अधिकारियों ने किसानों को एयरपोर्ट में जनसुनवाई के बारे…
Read MoreCategory: Himachal News
एच3एन2 वायरस घातक, कोरोना की तरह हैं लक्षण
आईजीएमसी प्रबंधन एच3एन2 वायरस इंफ्लूजा के मामलों को लेकर सतर्क हो गया है। इसके लक्षण कोरोना की तरह ही हैं। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चे और बुजुर्ग लोगों को इस बीमारी से बचाव की अधिक जरूरत है। हालांकि इसको लेकर अलग से आईसोलेशन वार्ड बनाने की जरूरत को चिकित्सकों ने मना किया है। आईजीएमसी में रोजाना खांसी, बुखार और गले में दर्द के सैकड़ों मरीज उपचार के लिए आ रहे हैं। अस्पताल आने वाले मरीजों के लिए मास्क पहनने की हिदायत दी जा रही है। आईजीएमसी मेडिसिन विभाग के…
Read Moreनदी में नहाने उतरे 19 वर्षीय युवक की मौत, साथी डरकर भागे
उत्तराखंड-हिमाचल राज्य सीमा पर खोदरी माजरी में टौंस नदी में डूबने से उत्तराखंड के 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। इसी बीच नदी में स्नान करने पहुंचे युवक के अन्य साथी हादसे से भयभीत होकर मौके से भाग गए। युवक के डूबने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने नदी से काफी मशक्कत के बाद शव को कोंथर के बीच से किसी तरह बाहर निकाला। सिंघपुरा पुलिस चौकी ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को…
Read Moreबच्ची में H3N2 इन्फलूएंजा का संक्रमण, कांगड़ा में अलर्ट
धर्मशाला एच3एन2 इन्फलूएंजा वायरस से संक्रमित मरीजों में शुरुआत में सर्दी, जुकाम, बुखार, गले में खरास, सूखी खांसी, थकान, नाक से पानी आना आम बात है। वहीं, कुछ मामलों में उल्टी, दस्त और तेज बुखार जैसे लक्षण भी देखे जा रहे हैं। जिला कांगड़ा में ढाई माह की बच्ची में एच3एन2 इन्फलूएंजा का पहला मामला आने के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। शनिवार को टांडा अस्पताल में परागपुर की एक ढाई माह की बच्ची में जांच के दौरान एच3एन2 इन्फलूएंजा संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में इस…
Read Moreमुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार के निधन पर किया शोक व्यक्त
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने साप्ताहिक समाचार-पत्र हिम किसान के सम्पादक सुंदर लाल वर्मा के देहांत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। वह जिला शिमला के ठियोग क्षेत्र के रहने वाले थे। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुंदर लाल वर्मा एक प्रबुद्ध पत्रकार थे, जिन्होंने सदैव सत्य तथा निष्पक्ष पत्रकारिता की और युवा पत्रकारों के लिए प्रेरणा स्रोत रहे। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णयीय क्षति को सहने के लिए शक्ति प्रदान करने की…
Read Moreमुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बालिका आश्रम में मनाया अपना जन्मदिवस
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बालिका आश्रम टूटीकण्डी, शिमला में बालिकाओं के साथ अपना 59वां जन्मदिवस मनाया और उन्हें मिठाईयां बांटी। इस अवसर पर केक भी काटा गया तथा बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य के 6 हजार अनाथ बच्चों के लिए मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना आरम्भ की है तथा विशेष रूप से सक्षम बच्चों के लिए भी एक योजना तैयार की जा रही है, जिसे शीघ्र ही आरम्भ किया जाएगा। यह योजना ऐसे बच्चों की क्षमता विकास तथा उनकी आकांक्षाओं…
Read Moreगगल एयरपोर्ट पर कल से उतरेंगे इंडिगो के विमान, स्पाइस जेट भी दो नई उड़ानें शुरू करेगी
गगल एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की अटकलों के बीच विमानन कंपनी इंडिगो ने कांगड़ा जिले के लिए नई उड़ान शुरू कर दी हैं। विमानन कंपनी इंडिगो का पहला विमान रविवार को राजधानी दिल्ली से सुबह 6.40 बजे उड़ान भरेगा और 8.25 बजे गगल एयरपोर्ट पर उतरेगा। इसके अलावा फ्लाइट के वापस जाने का समय गगल एयरपोर्ट से 9.15 बजे उड़ान भरेगा और दिल्ली में सुबह 10.45 बजे उतरेगा। कांगड़ा के लिए विमानन कंपनी स्पाइस जेट भी दो नई उड़ानें शुरू करेगी, ये विमान भी रविवार को गगल एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे।…
Read Moreहिमाचल की पांच कबड्डी खिलाड़ी एशियन गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व कर सकती हैं
हिमाचल की कविता ठाकुर, पुष्पा, निधि शर्मा, ज्योति और साक्षी शर्मा ने हाल में एशियन खेलों के लिए आयोजित नेशनल कोचिंग कैंप में भाग लिया है। सितंबर-अक्तूबर में प्रस्तावित एशियन खेलों में हिमाचल की पांच कबड्डी खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व कर सकती हैं। प्रदेश की कविता ठाकुर, पुष्पा, निधि शर्मा, ज्योति और साक्षी शर्मा ने हाल में एशियन खेलों के लिए आयोजित नेशनल कोचिंग कैंप में भाग लिया है। उन्होंने दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 11 से 21 मार्च तक चले नेशनल कोचिंग कैंप में बेहतर प्रदर्शन कर…
Read Moreट्रैकिंग करने निकले दिल्ली के तीन युवक लापता, बचाव अभियान जारी
अंतरराष्ट्रीय ट्रैकिंग स्थल त्रियूंड में घूमने निकले दिल्ली के तीन युवक लापता हो गए हैं। युवकों को रेस्क्यू करने के लिए मैक्लोडगंज पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीम रवाना हो गई है। मैक्लोडगंज पुलिस थाना प्रभारी रिंकू सूर्यवंशी ने बताया कि लापता युवकों के एक साथी ने फोन कर सूचना दी कि तीन लोग त्रियूंड ट्रैकिंग के लिए गए थे लेकिन शनिवार को तेज बारिश और बर्फबारी के बीच वे कहीं फंस गए हैं। लापता युवकों को ढूंढने के लिए पुलिस थाना मैक्लोडगंज और एसडीआरएफ की टीम…
Read Moreजी-20 बैठक की जिम्मेदारियां हुई तय, जायजा लेने धर्मशाला पहुंची विदेश मंत्रालय की टीम
धर्मशाला विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव एलरमेश बाबू की अध्यक्षता में टीम तैयारियों का जायजा लेने धर्मशाला पहुंची थी। इस दौरान टीम ने एचपीसीए स्टेडियम और होटल रेडिसन ब्लू सहित अन्य होटलों का भी जायजा लिया था। 19 और 20 अप्रैल को प्रस्तावित जी20 बैठक होटल रेडिसन ब्लू में होगी। हालांकि अभी तक इसकी अधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेकर गई टीम ने होटल रेडिसन ब्लू पर बैठक के लिए मुहर लगाई है। गौर रहे कि विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव एलरमेश…
Read More