अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ मिशन 14 पर करेगा फोक्स

मंडी। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ वर्ष 2014 में होने वाले चुनाव के लिए राष्ट्र स्तर पर रणनीति बनाएगा। एक-दो सितंबर को दिल्ली में प्रकोष्ठ की बैठक होने जा रही है। इसमें देश भर के मुस्लिम समुदाय को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पार्टी से जोड़ने तथा कांग्रेस की ओर से देश भर में समुदाय के प्रति भाजपा की सोच को लेकर फैलाई भ्रांतियां दूर करने के लिए योजना बनाई जाएगी। हिमाचल की तरफ से प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष मोहम्मद राजबली एवं पांच अन्य पदाधिकारी प्रतिनिधित्व करेंगे। दो…

Read More

मंडी के देवेंद्र हांडा को भारत ज्योति अवार्ड

मंडी। हिमाचल की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद सड़क निर्माण में अपना अहम योगदान देने वाले मंडी के देवेंद्र हांडा को दिल्ली में भारत ज्योति अवार्ड से नवाजा गया है। लोकनिर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता के पद से सेवानिवृत्त मंडी के देवेंद्र हांडा को हिमाचल में सड़क निर्माण और अन्य उपलब्धियों के लिए इंटर नेशनल फ्रेंडशिप सोसायटी की ओर से हाल ही में दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में सम्मानित किया गया। मंडी शहर के साधारण संघर्षशील परिवार से संबंधित हेम सिंह हांडा के पुत्र देवेंद्र नाथ हांडा ने आर्थिक…

Read More

शेड्यूल बदलने पर गुस्साए एसएमसी पदाधिकारी

नगवाईं (मंडी) मंडी जिले के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता के आयोजन के लिए बनाए गए नए शेडयूल के विरोध में स्कूल प्रबंधन समिति लामबंद हो गई है। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता रावमापा नगवाईं में आयोजित की जा रही है। जिसके लिए शिक्षा विभाग ने 6-10 नवंबर का शेड्यूल तय किया था, लेकिन अचानक यह शेडयूल 1 से 4 नवंबर कर दिया गया है। जिसके विरोध में स्कूल के एसएमसी प्रधान व सदस्य और आसपास की पाठशालाओं के एसएमसी प्रधान लामबंद हो गए हैं। स्थानीय स्कूल एसएमसी प्रधान किशन लाल का कहना है…

Read More

मनियारी की दुकान से 70 हजार चोरी

नेरचौक (मंडी)। बल्हघाटी के मुख्य बाजार नेरचौक में वीरवार रात को चोराें ने एक दुकान में सेंधमारी कर दी। जहां चोरों ने वारदात को अंजाम दिया, वहां रात को पुलिस की गश्त रहती है। वीरवार रात्रि पुलिस का नाका भी यहां पर लगाया गया था। चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर से कैश ले उड़े, मगर किसी को भी इस बात की भनक नहीं लगी। शिकायत पर पुलिस ने भादसं की धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार…

Read More

जोनल अस्पताल में आधा दर्जन नए मामले पॉजिटिव

मंडी। जिले में स्क्रब टायफस ने अपने पांव पसार दिए हैं। क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में स्क्रब टायफस के आधा दर्जन और नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसका खुलासा जिला स्वास्थ्य अधिकारी को भेजी रिपोर्ट में हुआ है। जानकारी के अनुसार गत रोज अस्पताल से नौ सैंपल भेजे गए थे। इनमें से छह मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव मामलों में अधिकतर रोगी महिलाएं बताई जा रही हैं। सभी रोगी अस्पताल में उपचाराधीन हैं। शनिवार को भी नौ रोगियों का ब्लड सैंपल संभावित तौर पर स्क्रब टॉयफस जांच के लिए…

Read More

एनसीसी कैडेट्स ने निकाली रैली

शाहतलाई (बिलासपुर)। शाहतलाई में चल रहे एनसीसी प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स खूब पसीना बहा रहे हैं। राज्य स्तर के शिविर के चौथे दिन कैडेट्स को ड्रिल के अलावा हथियार चलाने की बारीकियों के बारे में अवगत करवाया गया। इस अवसर पर कैडे्टस ने इलाके में जागरूकता रैली भी निकाली। इसमें कैडेट्स के अलावा स्कूली विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस मौके पर खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। एनसीसी अधिकारी अमरजीत सिंह, राजेश कुमार, सुरेश कुमार, प्यार चंद ने कैडेट्स को महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। इस दौरान कबड्डी प्रतियोगिता…

Read More

झंडूता कॉलेज में विद्यार्थियों का हल्ला बोल

झंडूता (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय झंडूता के केंद्रीय छात्र संघ के बैनर तले छात्र-छात्राएं सड़कों पर उतर आए। विद्यार्थियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। विद्यार्थियों ने कहा कि झंडूता कॉलेज के भवन का निर्माण कार्य छह साल में पूरा नहीं हुआ है। कॉलेज की कक्षाएं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के भवन में चल रही हैं। यहां कॉलेज के लिए छह कमरे मुहैया करवाए गए हैं। इनमें से एक प्राचार्य के लिए है। एक कमरा स्टाफ और एक लिपिकों के लिए है। ऐसे में छात्रोें को बैठने के लिए दिक्कतें पेश…

Read More

बिजली बिल से उपभोक्ताओं को करंट

पुखरी (चंबा)। कोटी सब डिवीजन के तहत बिजली बोर्ड ने क्षेत्र के उपभोक्ताओं को तीन-चार माह का इकट्ठा बिल थमाकार झटका दे दिया है। ऐसे में उपभोक्ताओं के लिए तीन-चार माह का भारी बिल चुकाने की समस्या खड़ी हो गई है। स्थानीय उपभोक्ताओं ने बताया कि पहले बिजली बोर्ड एक या दो माह के बाद बिजली के बिल देता था और वे आसानी से अदा कर देते थे। अब एक साथ तीन माह का बिल एक साथ आने से बिल अदा करने की चिंता उपभोक्ताओं को सता रही है। गरीब…

Read More

तीन हजार लोगों के आधार कार्ड नहीं बने

सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी की 46 पंचायतों के लगभग 25 प्रतिशत लोगों के आधार कार्ड नहीं बन पाए हैं। कार्ड न बनने वालों की संख्या करीब तीन हजार बताई जा रही है। कार्ड न मिलने से इन ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर रसोई गैस उपभोक्ताओं को अधिक परेशानी हो रही है। प्रशासन की ओर से रसोई गैस प्राप्त करने के लिए 31 अगस्त तक आधार कार्ड जमा करवाने के निर्देश जारी किए थे, लेकिन विकास खंड की कई पंचायतों के लोगों के आधार…

Read More

31वीं बार भोले के दर्शन के लिए पहुंचे चंबा

चंबा। जम्मू-कश्मीर से मणिमहेश के लिए जा रही वैष्णो छड़ी यात्रा का जत्था चंबा पहुंच गया है। 29 अगस्त को जम्मू-कश्मीर के खलानी नामक स्थान से निकले इस जत्थे ने शनिवार को चंबा चौगान में डेरा जमाया। इस जत्थे में जम्मू-कश्मीर के चार जिलों के लोग शामिल हैं। इसमें जिला डोडा, ठाठरी, भदरवाह व किश्तवाड़ शामिल हैं। छड़ी के गुरु (बलोड़ा) विश्वनाथ (76) ने बताया कि वह 31वीं बार मणिमहेश यात्रा पर जा रहे हैं। पहली बारवह 1983 में मणिमहेश यात्रा पर गए थे। उन्होंने बताया कि पहले वह मणिमहेश…

Read More