मंडी। प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान (हिपा) शिमला की ओर से वल्लभ महाविद्यालय में सूचना के अधिकार विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें 200 छात्रों ने हिस्सा लिया। हिपा से आए आरटीआई नोडल अधिकारी डा. गोपाल संघाईक ने छात्रों को आरटीआई के तहत आवेदन बनाने की विधि सिखाई। छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आरटीआई प्रशासन में पारदर्शिता लाने और भ्रष्टाचार को कम करने की दिशा में एक अहम कदम है। यदि आरटीआई लगाने पर तीस दिन में जनसूचना अधिकारी की ओर से सूचना नहीं दी…
Read MoreCategory: Mandi
एसएफआई ने रूसा पर करवाया ओपिनियन पोल
मंडी। प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से कॉलेजों में शुरू की गई राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान प्रणाली के विरोध में एसएफआई ने ओपिनियन पोल का आयोजन किया। राज्यव्यापी आह्वान पर मंडी वल्लभ महाविद्यालय में भी रूसा पर छात्रों की राय ली गई। करीब 875 छात्र-छात्राओं ने रूसा पर ओपिनियन पोल डाला। इसमें 599 छात्र-छात्राओं ने रूसा के विरोध में मत डाला। एसएफआई कालेज इकाई प्रधान लोकपाल तथा सचिव सागर ने बताया कि कालेज ग्राउंड में गुप्त मतदान करवाया गया। जिसमें सतर फीसदी छात्रों ने रूसा का विरोध किया है। एसएफआई पदाधिकारियों…
Read Moreसामाजिक क्षेत्र में बेहतरीन कार्य पर मिलेगा इनाम
मंडी। नेहरू युवा केंद्र मंडी और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय सामाजिक क्षेत्र में अहम भूमिका निभाने वाली संस्था को पुरस्कृत करेगा। इसके लिए जिला भर में कार्यरत युवा मंडल, महिला मंडल तथा अन्य स्वयंसेवी संस्थाआें से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर सर्वश्रेष्ठ का चयन किया जाएगा। जिसका युवा मंडल एवं महिला मंडल पुरस्कार के लिए चयन किया जाएगा। श्रेष्ठ चयनित होने वाली संस्था को दस हजार रुपये का नकद पुरस्कार और प्रशस्ति प्रमाण पत्र दिया जाएगा। जिलास्तर पर श्रेष्ठ चयनित संस्था…
Read Moreशिक्षक पहले खुद चखें मिड-डे-मील
मंडी। उपायुक्त देवेश कुमार ने कहा कि जिले में मनरेगा के तहत अगस्त माह में एक करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। शुक्रवार को प्रशासन में दक्षता लाने संबंधी बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने यह जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मनरेगा में लाइन डिपार्टमेंट के तहत चल रहे विकास कार्यों को शीघ्र पूरा कर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें। वर्षा जल संग्रहण पर चर्चा करते हुए उन्होंने प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए कि वे स्कूलों में निर्मित जल संग्रहण रचनाओं का सही प्रयोग करें। जिन स्कूलों में…
Read Moreतेज अंधड़ से मक्की की फसल तबाह
बलद्वाड़ा (मंडी)। क्षेत्र में वीरवार शाम आए तेज अंधड़ तथा बारिश ने किसानों की मक्की की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। तेज बारिश के साथ आए अंधड़ से किसानाें की कई बीघा भूमि पर खड़ी मक्की की फसल खेतों में बिछ गई है। क्षेत्र के किसान ध्यान सिंह, बलवीर सिंह, सतीश कुमार, देशराज, सोहन सिंह, अमर सिंह ने बताया कि तेज अंधड़ ने किसानाें की पूरी मेहनत पर पानी फेर दिया है। किसानाें की करीब अस्सी फीसदी फसल तबाह हो गई। किसानाें ने सरकार से मुआवजे की मांग की…
Read Moreआपदा में ही याद आते हैं वीर सैनिक : गिरधारी
मंडी। प्रेमजी फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को शहर के ऐतिहासिक सेरी मंच पर वीर सैनिक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। पूर्व सैनिकों ने विभिन्न लड़ाइयों में प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह में कारगिल शहीद कैप्टन विक्रम बत्तरा के पिता गिरधारी लाल बत्तरा और माता कमल कांता बत्तरा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। फाउंडेशन की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। वीर सैनिक महोत्सव में सबसे पहले अमर ज्योति प्रज्ज्वलित कर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। समारोह में भारत-पाक युद्ध में…
Read Moreनशे में धुत व्यक्ति ने हवा में दागी गोली
सुंदरनगर (मंडी)। शहर के नया बाजार में बुधवार रात एक व्यक्ति ने नशे में धुत होकर फिल्मी अंदाज में अपनी लाइसेंसी पिस्टल से हवा में गोली दाग दी। जिस कारण रात को ही पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने घटना के बाद बीएसएल थाना पुलिस को सूचित किया। जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पूछताछ के लिए उसके घर से ही हिरासत मेें ले लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रत्ती निवासी बिहारी लाल पुत्र शिवराम बुधवार की रात को कालोनी में…
Read Moreराधा कृष्णन के आदर्शों पर चलने का संकल्प
मंडी। जिला भर में वीरवार को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान डा. सर्वपल्ली राधा कृष्णन को याद किया गया। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल मंडी की शहरी, लोअर शाखा खलियार तथा जवाहर नगर शाखाओं में शिक्षक दिवस के अवसर पर बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य केएस गुलेरिया की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में केट काटा गया। डीएवी की प्राइमरी शाखाओं में सर्वपल्ली राधा कृष्णन का वेश धारण किए नौनिहालों ने स्कूल परिसर में जम कर मस्ती की। मंडी पब्लिक स्कूल, इंडस वर्ल्ड और केंद्रीय विद्यालय में भी…
Read Moreमांगों को लेकर आंगनबाड़ी वर्कर करेंगी प्रदर्शन
मंडी। सीटू से जुड़ी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता यूनियन की ओर से 8 सितंबर को मंडी में आठवां जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। जिसमें सीटू के राज्य महासचिव डा. कश्मीर सिंह ठाकुर, यूनियन की राज्य सचिव सरोज शर्मा विशेष रूप से शिरकत करेंगी। यूनियन की जिला प्रधान सुमित्रा ठाकुर और सचिव राजकुमारी ने बताया कि सम्मेलन में मंडी जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आ रही समस्याओं के समाधान के बारे में संघर्ष की कार्य योजना बनाई जाएगी। यूनियन की मांग है कि सरकार की ओर से पोषाहार बाजार से…
Read Moreमार्च पास्ट में मेजबान चुक्कू का कब्जा
पधर (मंडी)। पधर जोन अंडर-19 छात्रा वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता हाई स्कूल चुक्कू में शुरू हो गई। शुभारंभ बड़ीधार वार्ड की जिला परिषद सदस्य रंजना ठाकुर ने किया। प्रतियोगिता में 19 स्कूलों की लगभग 250 खिलाड़ी छात्राएं हिस्सा ले रही हैं। मार्च पास्ट की सलामी लेने के बाद विविधत ध्वजारोहण किया गया। जिला परिषद सदस्य रंजना ठाकुर ने आह्वान किया कि खिलाड़ी खेल को खेल की भावना से खेलते हुए बेहतर प्रदर्शन कर विजेता बनें। इससे पहले प्रधानाचार्य लाल सिंह ठाकुर ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने…
Read More