मंडी। सीटू से संबंद्ध आंगनबाड़ी वर्कर एंड हेल्पर यूनियन का जिला सम्मेलन विश्वकर्मा मंदिर मंडी में आयोजित किया गया। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और अन्य मजदूरों की मांगों पर विचार-विमर्श किया गया। सम्मेलन का उद्घाटन आंगनबाड़ी यूनियन की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और राज्य महासचिव सरोज शर्मा ने किया। सम्मेलन में सबसे पहले शोक प्रस्ताव रखा गया। जिसमें सीटू के नेताओं की मृत्यु और यूनियन की राज्य प्रधान इंदिरा ठाकुर के पति की स्क्रब टाइफस से हुई मौत पर दो मिनट का मौन रखा गया। राज्य महासचिव सरोज शर्मा ने कहा कि आज…
Read MoreCategory: Mandi
गौशाला में काम कर रही महिला को चुनरी से बांधा
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में एक के बाद एक नकाबपोशों के हमलों से लोग दहशत में हैं। पैहड़ पंचायत के कौंसल गांव में शनिवार शाम एक महिला पर गौशाला में एक व्यक्ति ने हमला कर दिया और महिला के पैरों और गले को चुनरी से बांध दिया। महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पैहड़ पंचायत के कौंसल गांव की महिला सुनीता देवी पत्नी रोशन लाल गत शनिवार शाम को अपनी गौशाला में कार्य कर रही थी।…
Read Moreसीएसडी वैट मामले पर धूमल के आरोप निराधार : चौधरी
नेरचौक (मंडी)। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के सीएसडी कैंटीन एवं वैट मामले पर लगाए जा रहे आरोपाें को कांग्रेस ने निराधार बताया है। आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी ने बाकायदा इस मामले पर नेता प्रतिपक्ष को बगैर तथ्य समझे भ्रामक प्रचार न करने की सलाह दी है। प्रकाश चौधरी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री लोगाें को गुमराह कर रहे हैं। जबकि हकीकत कुछ और ही है। आरोपों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि पहले जब सीएसडी कैंटीन दूसरे राज्यों से सामान क्रय करती थी…
Read Moreबच्चों के साथ जादूगरी के करतब दिखाना पड़ा महंगा
मंडी। विश्व साक्षरता दिवस के दिन शहर के ऐतिहासिक सेरी मंच पर अपने बच्चों के साथ जादूगरी का खेल दिखाना एक व्यक्ति को महंगा पड़ा। चाइल्ड लाइन मंडी ने बच्चों का शोषण करने पर जादूगरी का पेशा करने वाले व्यक्ति को पुलिस के हवाले किया। विश्व साक्षरता दिवस पर जहां सभी लोग जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को शिक्षा मुहैया करवाने की पहल कर रहे थे। वहीं, शहर के सेरी मंच पर एक व्यक्ति अपने नन्हे बच्चों के साथ जादूगरी का खेल दिखा कर दर्शकों का मनोरंजन कर रहा…
Read Moreलोनिवि मंडल कार्यालय शिफ्ट करने का विरोध
पधर (मंडी)। द्रंग मंडल इंटक ने लोनिवि मंडल कार्यालय पधर को द्रंग में शिफ्ट करने के फरमान का कड़ा विरोध किया है। पधर में सभी विभागों के कार्यालय हैं। लिहाजा एक छत के नीचे प्रशासनिक सेवाओं के लिए मंडल कार्यालय को पधर में ही स्थापित रखने की मांग मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर से की। रेस्ट हाउस पधर में इंटक की बैठक की अध्यक्षता इंटक अध्यक्ष प्रेम सिंह गुलेरिया ने की। इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा की गई। आईपीएच विभाग में दस जमा दो और डिप्लोमा होल्डर…
Read Moreआरटीआई का दुरुपयोग न करें : गोपाल
मंडी। प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान (हिपा) शिमला की ओर से वल्लभ महाविद्यालय में सूचना के अधिकार विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें 200 छात्रों ने हिस्सा लिया। हिपा से आए आरटीआई नोडल अधिकारी डा. गोपाल संघाईक ने छात्रों को आरटीआई के तहत आवेदन बनाने की विधि सिखाई। छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आरटीआई प्रशासन में पारदर्शिता लाने और भ्रष्टाचार को कम करने की दिशा में एक अहम कदम है। यदि आरटीआई लगाने पर तीस दिन में जनसूचना अधिकारी की ओर से सूचना नहीं दी…
Read Moreवल्लभ कालेज में काटे 188 विद्यार्थियों के नाम
मंडी। वल्लभ कालेज मंडी में कक्षाओं में न जाने वाले छात्र-छात्राओं पर गाज गिर गई है। कालेज प्रशासन ने एक सौ नब्बे के करीब छात्र-छात्राओं के नाम हाजिरी रजिस्टर से काट दिए हैं। इन तमाम छात्रों के कक्षाओं में जाने पर प्रतिबंध लग गया है। यह छात्र-छात्राएं जुर्माने सहित दोबारा दाखिला लेने के बाद ही कक्षाओं में जा सकेंगे। कक्षाओं से नदारद रहने पर कालेज प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए छात्रों के नाम काटे हैं। लगभग सभी संकाय एवं विषयाें के छात्र-छात्राएं इनमें शामिल हैं। कालेज प्रशासन की सख्ती…
Read Moreधर्मपुर में महिला पर फिर हमला
धर्मपुर (मंडी)। रियूर चनौतर गांव में फिर उसी महिला पर हुआ है, जिसे शुक्रवार को नकाबपोश ने घायल कर दिया था। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं, यहां के लोगों एवं पुलिस के लिए बार-बार हो रहे हमले पहेली बन कर रह गए हैं। अभी तक किसी भी हमले के बारे कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है। पिछले दो दिन से बनाल पंचायत के रियूर एवं बिंगा तथा कमलाह पंचायत में भी ऐसी अफवाह फैली हुई है कि यहां कुछ अज्ञात लोग देखे गए। तलाश करने पर…
Read Moreबल्ह हवाई अड्डे के मुद्दे को केंद्र से उठाया : प्रतिभा
मंडी। मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि सांसद बनने के बाद उन्होंने न सिर्फ संसद में बल्कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी से लेकर केंद्र सरकार के अन्य मंत्रियों के साथ हिमाचली हकाें की पैरवी की है। हिमाचल प्रदेश में पर्यटन को बढ़ाने, हवाई पट्टियों के विस्तार, औद्योगिक पैकेज बढ़ाने और किन्नौर आपदा के लिए केंद्रीय सहायता की मांग की है। शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और केंद्र सरकार के अन्य मंत्रियों ने उन्हें सहायता करने…
Read Moreकार्यालय शिफ्ट किया तो करेंगे संघर्ष : गुलाब
चौंतड़ा (मंडी)। जोगिंद्रनगर के विधायक गुलाब सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा शासनकाल में चौंतड़ा में आईपीएच विभाग का मंडल कार्यालय खोलने की घोषणा की गई थी। इसके लिए प्रशासनिक कार्रवाई भी शुरू की गई थी। सरकार बदलने के बाद कांग्रेस की ओर से भेदभाव के चलते आईपीएच सेक्शन चौंतड़ा को शिफ्ट या बंद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रेसवार्ता में गुलाब सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकार ऐसा करने का निर्णय लेगी तो संघर्ष का बिगुल बजाया जाएगा। विश्राम गृह में ग्राम पंचायत टिक्करी का प्रतिनिधिमंडल बूथ…
Read More