गोहर (मंडी)। सलाहर गांव में 13 लाख का सोना, नकदी और लैपटॉप चोरी मामले में संदेह के आधार पर गोहर पुलिस ने एक नेपाली को हिरासत में लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। एसएचओ गोहर नवीन झालटा ने नेपाली को हिरासत में लेेने की पुष्टि की है। मकान मालिक खेम सिंह ठाकुर ने भी इस नेपाली पर उनके घर में चोरी करने का शक जताया है। जिसके आधार पर पुलिस ने सलाहर गांव में मजदूरी कर रहे नेपाली मित्र देव को हिरासत में लिया है। एसएचओ गोहर नवीन…
Read MoreCategory: Mandi
स्कूटर-बाइक में टक्कर, एक घायल
सरकाघाट (मंडी)। बाइक और स्कूटर के बीच जोरदार टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे मतोली गांव के समीप हुआ। गंभीर रूप से घायल बाइक चालक को घुमारवीं अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। स्कूटर चालक मौके से फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सरकाघाट पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों वाहन चालक तेज रफ्तार से ड्राइव कर रहे थे। मतोली गांव में दोनों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में रवि शर्मा पुत्र ईश्वर दास निवासी…
Read Moreचोरी की बढ़ती वारदातों से सहमे ग्रामीण
पधर (मंडी)। क्षेत्र में चोरी की बढ़ती वारदातों से ग्रामीण सहमे हुए हैं। बुधवार को रोपी गांव की महिलाओं का प्रतिनिधिमंडल जिला परिषद सदस्य हेम सिंह ठाकुर और पंचायत समिति द्रंग के उपाध्यक्ष परम देव यादव की अध्यक्षता में एसडीएम पधर विनय मोदी से मिला और उन्हें चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने का आग्रह किया। ग्रामीणों का कहना है कि गत दो माह पहले नाग राज निवासी रोपी के घर में चोरों ने दिनदिहाड़े ताला तोड़कर नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया था। कुछ ही दिन बाद…
Read Moreपूर्व सैनिकों पर डाला आर्थिक बोझ : अजय
सुंदरनगर (मंडी)। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा ने कहा कि प्रदेश में पहले सीएसडी कैंटीन की वस्तुओं पर कोई भी टैक्स प्रदेश में चार्ज नहीं किया जाता था। जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सत्ता में आई है, पूर्व सैनिकों पर टैक्स का बोझ डाल दिया है। पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को कैंटीन का सामान पठानकोट, अंबाला और जालंधर से सप्लाई किया जाता था। उक्त जगहों से प्रदेश को सप्लाई किए जाने वाले सीएसडी सामान पर किसी भी तरह से टैक्स चार्ज नहीं किया जाता था। भाजपा सरकार…
Read Moreचोरी के प्रयास में फरार तीसरा आरोपी पकड़ा
मंडी। बीर तुंगल में चोरी के प्रयास में फरार तीसरे आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। यह आरोपी भी अपने दो साथियों के साथ यहां चोरी करने की फिराक में था, मगर कामयाबी नहीं मिली। उसके दो साथी पहले ही पकड़े गए। मंगलवार को पकड़ा गया तीसरा आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने भादसं की धारा 454, 380, 511, 120 बी के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार…
Read Moreमनकोटिया गुट ने मांगा 4-9-14 का लाभ
महादेव (मंडी)। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ मनकोटिया गुट की सुंदरनगर इकाई ने मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर का सुंदरनगर अस्पताल में रंगीन एक्स रे प्लांट लगाने पर आभार जताया है। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ मनकोटिया गुट की सुंदरनगर इकाई के प्रधान रत्न लाल ने महासंघ की बैठक में सुंदरनगर में चहुंमुखी विकास करवाने के लिए सीपीएस की सराहना की है। उन्होंने कहा कि 2006 में जारी अधिसूचना के बावजूद कर्मचारियों को 4-9-14 के वित्तीय लाभ अभी तक नहीं दिए गए हैं। उन्होंने मुख्य संसदीय सचिव एवं विधायक सोहन लाल ठाकुर से…
Read Moreपहली से आठवीं तक कोई फीस नहीं
मंडी। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत अब सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले पहली से आठवीं कक्षा के बच्चों को मुफ्त शिक्षा मिलेगी। मासिक फीस नहीं ली जाएगी। इस बारे में शिक्षा विभाग की ओर से सभी स्कूलों के मुखिया को बच्चों से फीस न लेने के दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जिला मंडी में 2417 प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक हजारों बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, इस उद्देश्य से शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 को…
Read Moreधर्मपुर कालेज में विद्यार्थियों पर दोहरी मार
धर्मपुर (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों की पढ़ाई पर दोहरी मार पड़ रही है। एक तरफ कालेज में प्रवक्ताओं के कई पद खाली पड़े हैं, वहीं कालेज में सिलेबस की किताबें भी उपलब्ध नहीं हैं। नया शैक्षणिक सत्र शुरू हुए दो माह बीत चुके हैं, लेकिन कुछ विषयों का अभी तक एक पीरियड नहीं लग पाया है। विद्यार्थियों को चिंता है कि नवंबर माह में होने वाली परीक्षा को कैसे पास करेंगे। धर्मपुर महाविद्यालय में इस बार विद्यार्थियों की संख्या करीब 250 है। धर्मपुर कालेज…
Read Moreबाहवा के उपप्रधान को कारावास
गोहर (मंडी)। उपमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी गोहर मोहित बंसल ने चेक बाउंस मामले में गोहर विकास खंड की बाहवा पंचायत के उपप्रधान को तीन माह का कारावास और 75 हजार रुपये मुआवजा अदा करने के आदेश दिए हैं। ग्राम पंचायत बाहवा के उप प्रधान प्रकाश चंद निवासी कलाई ने शलोग गांव निवासी पूर्ण चंद को उधारी के मामले में उसे पैसे लौटाने के लिए हिमाचल ग्रामीण बैंक गोहर शाखा का 71450 रुपये का चेक दिया था। पूर्ण चंद ने जब बैंक में चेक लगाया तो प्रकाश चंद के खाते में पैसा…
Read Moreरसोई गैस न मिलने पर प्रशासन सख्त
सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट उपमंडल के ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस की समय पर आपूर्ति न होने पर एसडीएम सरकाघाट रोहित राठौर ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने इस संदर्भ में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक पंकज शर्मा और गैस एजेंसी के प्रभारी राजमल स्योही से जानकारी हासिल की है। इसके बाद विभाग और एजेंसी को रसोई गैस एवं अन्य खाद्य वस्तुओं की समय पर आपूर्ति करने के आदेश दिए हैं। निर्णय लिया कि आगामी 13 सितंबर को खंड विकास अधिकारी गोपालपुर के कार्यालय के पास बचत भवन में…
Read More