सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल के झीरी गांव में दो लोगों ने एक घर में घुस कर महिला के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। बीएसएल थाना सुंदरनगर में दर्ज अपनी प्राथमिकी में झारी गांव निवासी महिला गायत्री देवी ने आरोप लगाया है कि वह बुधवार देर शाम अपने घर पर ही काम कर रही थी। इसी दौरान वहां पर मनोज और उसका एक साथी जब्री उसके घर में घुस आए तथा उसके साथ मारपीट की। डीएसपी कुलभूषण वर्मा ने…
Read MoreCategory: Mandi
सोझा में छह माह के भीतर तैयार होगा पैदल पुल
सुंदरनगर (मंडी)। मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर ने वीरवार को दूरस्थ क्षेत्र सोझा में 17 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पैदल चलने योग्य अणु बल्ह पुल की आधारशिला रखी। इसके बाद उन्होंने बैहली में सुंदरनगर खंड के प्राथमिक स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में 14 स्कूलों के 450 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के पिछड़े और दूरदराज क्षेत्र में विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी। अणु बल्ह पुल का निर्माण कार्य 6 माह की अवधि में पूरा…
Read Moreजीवित महिला को थमा दिया मृत्यु प्रमाण पत्र
मंडी। नगर परिषद मंडी की ओर से एक जीवित महिला को मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने का मामला सामने आया है। परिषद की ओर से महिला को जारी मृत्यु प्रमाण पत्र को स्वयं नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी ने सत्यापित किया है, जिसमें मृत्यु एवं पंजीकरण दोनों की तिथि एक ही दर्शाई गई है। नगर परिषद के कर्मचारियों ने टारना निवासी एक जीवित महिला को यह मृत्यु प्रमाण पत्र थमाया है। जानकारी के मुताबिक अलका निवासी टारना ने जुलाई माह में जन्म प्रमाण पत्र के लिए नगर परिषद में अर्जी…
Read Moreभारत जागो दौड़ में शामिल हुए हजारों युवा
मंडी। स्वामी विवेकानंद जयंती सार्धशती समारोह के दौरान भारत जागो विश्व जगाओ दौड़ का आयोजन जिला भर में किया गया। इसमें हजारों युवाओं ने हिस्सा लिया। जिले के कोटली, बल्ह के कुमी और भंगरोटू, पंडोह, रिवालसर, द्रंग और मंडी शहर में भारत जागो विश्व जगाओ दौड़ आयोजित की गई। बल्ह में दौड़ में शामिल युवाओं को संबोधित करते हुए स्वामी विवेकानंद सार्धशती जिला मंडी के संयोजक राजकमल ने कहा कि स्वामी ने भारत को विश्व का सरताज बनाया है। 11 सितंबर 1893 को स्वामी विवेकानंद ने अमेरिका के शिकागो में…
Read Moreनीरू चाली घूमदी पर जमकर थिरके दर्शक
पधर (मंडी)। हरड़गलू नलवाड़ मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध लोक गायिका नीरू चांदनी की आवाज का जादू श्रोताओं के सर चढ़ कर बोला। नीरू चांदनी के साथ कलाकार अयूब खान और घनश्याम पहाड़िया ने भी अपनी शानदार प्रस्तुति दी। द्रंग ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष जोगिंद्र गुलेरिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। बाबा म्यूजिकल ग्रुप के सुरेश सागर ने ..तेरे कानों रा झुमका भाभीए, लगे बड़ा प्यारा.. गीत गाकर आगाज किया। इसके बाद घनश्याम पहाड़िया ने ..आने से उसके आई बहार, जट यमला पगला दीवाना, ओ बांकी छोरिए आई…
Read Moreछात्रों पर खर्च होगी पुरस्कार की राशि
मंडी। राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित राजकीय उच्च पाठशाला तल्याहड़ के मुख्य अध्यापक सुरेश गौतम ने पुरस्कार की राशि स्कूली बच्चों पर खर्च करने की बात कही है। मंडी जिले के तलेली निवासी सुरेश गौतम को शिक्षा के क्षेत्र में उनके विशेष योगदान के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य शिक्षक पुरस्कार 2013 से राज्यपाल की ओर से सम्मानित किया गया। सुरेश गौतम को 40 हजार रुपये नकद, पदक, हिमाचली टोपी, शॉल, पुस्तकें, प्रशस्ति पत्र एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। सुरेश गौतम ने 40,000 की राशि में 11000 और डाल कर…
Read Moreमिड-डे-मील वर्करों का राज्य सम्मेलन 14 को
मंडी। सीटू से संबंधित दोपहर भोजन कार्यकर्ता यूनियन का प्रथम राज्य सम्मेलन 14 और 15 सितंबर, 2013 को विश्वकर्मा मंदिर हाल मंडी में आयोजित किया जा रहा है। इसमें पूरे प्रदेश से तीन सौ डेलीगेट्स भाग लेंगे। इसके लिए बुधवार को सीटू जिला कमेटी ने आयोजन समिति का गठन किया, जो सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रतिनिधियों के खाने, ठहरने और स्वास्थ्य देखरेख की व्यवस्था करेगी। आयोजन समिति के संयोजक सीटू जिला प्रधान भूपेंद्र सिंह तथा सह संयोजक राजेश शर्मा को बनाया गया है। इसके अलावा छबी राम, गुरुदास वर्मा,…
Read Moreहर गांव को सड़क सुविधा से जोड़ेंगे : कौल सिंह
पधर (मंडी)। द्रंग विधासभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुन्नू के अंतर्गत हरड़गलू में सात दिवसीय नलवाड़ मेला बुधवार को संपन्न हो गया। समापन समारोह की अध्यक्षता स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने की। कौल सिंह ने कहा कि नलवाड़ मेला आज के बदलते परिवेश में अपनी अलग पहचान रखता है। इनके आयोजन से लोगों को पशु क्रय-विक्रय के अवसर मिलते हैं। उन्होंने युवा पीढ़ी से आह्वान किया कि वे पाश्चात्य सभ्यता की चकाचौंध की ओर आकर्षित न होकर अपनी समृद्ध धार्मिक संस्कृति और रीति- रिवाज से रूबरू होकर…
Read Moreस्ट्रीट लाइटों पर खर्च होंगे 45 लाख : सोहन
सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश क्रीडा संघ की ओर से सुंदरनगर खंड-1 की प्राथमिक पाठशालाओं की 18वीं खेलकूद प्रतियोगिता पुराना बाजार सुंदरनगर में आरंभ की गई। शुभारंभ मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर ने किया । प्रतियोगिता में 101 प्राथमिक स्कूलों के लगभग 400 स्कूली खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। सोहन लाल ठाकुर ने बताया कि प्रदेश सरकार ने चालू वित्त वर्ष के दौरान प्रदेश में शिक्षा गतिविधियों पर 3836 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसी सत्र से पौड़ाकोठी तथा कमांद के स्कूलों को स्तरोन्नत कर इन्हें सीनियर सेकेंडरी…
Read Moreगौशाला से 81 पेटियां अवैध शराब बरामद
बलद्वाड़ा (मंडी)। तहसील बलद्वाड़ा के ककड़ूही गांव में अवैध शराब की बड़ी खेप पुलिस के हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर हटली पुलिस ने जब आरोपी के घर पर दबिश दी तो अवैध शराब की कुल 81 पेटियां बरामद हुई। अवैध शराब को गौशाला में छुपाकर रखा गया था। आरोपी अभी फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को बलद्वाड़ा पुलिस सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार की अगुवाई में गश्त पर थी। इस दौरान ककड़ूही…
Read More