मंडी। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल की शहरी शाखा मंडी में एलकेजी कक्षा के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में पाम, ओक और पाइन सेक्शन के बच्चों ने मनमोहक वेशभूषा में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एलकेजी पाम सेक्शन में देवल टंडन, अनन गुलेरिया ने पहला, हितार्थ और सुजन्य सेन ने दूसरा तथा दक्ष और यशिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मुनीश, मनस्वी और आरुषि को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस सेक्शन में जज की भूमिका अनिता, सुप्रिया और निशा ने निभाई। ओक सेक्शन में मान्या ने…
Read MoreCategory: Mandi
धर्मपुर खंड में कांगो का गहरा अव्वल
टिहरा (मंडी)। धर्मपुर खंड प्रथम में छात्र-छात्राओं की तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला घरवासड़ा में आयोजित की गई। प्रतियोगिता के समापन पर डरवाड़ पंचायत के प्रधान दान सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्रतियोगिता के खो खो मुकाबले में कांगो का गहरा जोन की छात्राओं ने टिहरा जोन को 7-4 से पराजित किया। वहीं, कबड्डी में भी छात्राओं के वर्ग में कांगो का गहरा ने देवब्राडता जोन को 31-16 से हराया। वहीं, छात्र वर्ग की कबड्डी में बीड जोन ने चोलथरा को पराजित किया। खो-खो में सरी…
Read Moreजंगली जानवर ने लड़की को किया घायल
गोहर (मंडी)। बसी गांव में किसी अज्ञात जानवर ने हमला कर 19 साल की लड़की को घायल कर दिया। घटना के समय लड़की खेतों में अकेली काम कर रही थी। परिजनों और ग्रामीणों ने घायल अवस्था में लड़की को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहर पहुंचा। जहां उसका इलाज चल रहा है। डीएफओ पीडी डोगरा ने घटना की पुष्टि की है। 19 वर्षीय लज्जा देवी पुत्री नरेश कुमार निवासी बसी रविवार सुबह करीब नौ बजे खेतों में काम कर रही थी। उस समय उसके साथ कोई भी नहीं था।…
Read Moreफसल तबाह, किसानों ने मांगा मुआवजा
महादेव (मंडी)। सुंदरनगर के सलवाणा पंचायत में मौसम की मार से मक्की, धान सहित नगदी फसलों को काफी नुकसान हुआ है। प्रभावितों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है। बीते दिनों अंधड़ और बारिश ने क्षेत्र के दर्जनों किसानों की साल भर की मेहनत चौपट कर दी। तेज हवा ने खड़ी फसलों को बिछा दिया। इसकी सूचना पंचायत और स्थानीय पटवार सर्कल में कर दी थी और सरकार से नुकसान की भरपाई की मांग की गई थी। सुंदरनगर के सलवाणा पंचायत के सलवाणा-एक और दो, मनवाणा, गुड्डीधार, फागला, जावण,…
Read Moreगोहर पुलिस ने सुंदरनगर में दबोचा चोर
गोहर (मंडी)। गोहर के समीप फगरोट घन्याडी में एक घर से करीब 60 हजार रुपये का सोना लेकर फरार हुए चोर को गोहर पुलिस ने एक माह बाद सुंदरनगर शहर से पकड़ने में सफलता हासिल की है। एसएचओ गोहर नवीन झालटा ने पुष्टि करते हुए बताया कि चोर की शिनाख्त चेतराम निवासी कैहढ राजगढ़ के रूप में की गई है। जिसने चोरी करने का जुर्म कबूल कर लिया है। एसएचओ ने बताया कि आरोपी ने गहने कहां छिपाए हैं, इस बारे में पूछताछ चल रही है। 21 अगस्त को चेतराम…
Read Moreचैलचौक की छात्राओं का मुक्केबाजी में दबदबा
गोहर (मंडी)। रावमापा सरकाघाट में संपन्न हुई जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के मुक्केबाजी मुकाबले में चैलचौक स्कूल की छात्राओं ने 3 गोल्ड और 4 सिलवर तथा एक कांस्य पदक जीत कर अपना दबदबा बनाया। प्रधानाचार्य परमिंद्र ठाकुर और डीपी सोहन सिंह ठाकुर ने बताया किचैलचौक स्कूल की छात्राओं ने अंडर-19 मुकाबले में सुनीता ने 60 किलो और मंजुला ने 63 किलो वर्ग में एक-एक गोल्ड मेडल जीता। ममता, चांदनी और पूजा ने एक- एक सिल्वर पदक हासिल किया। इस वर्ग में दीपिका ने एक कांस्य पदक हासिल किया। अंडर-17 वर्ग में…
Read Moreलोस चुनाव को तैयार रहें कार्यकर्ता : जय राम
करसोग (मंडी)। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स देने के लिए करसोग भाजपा मंडल का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें सराज के विधायक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जय राम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक टिप्स दिए। रविवार को आयोजित प्रशिक्षण शिविर में जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के केंद्र में दस साल निराशा जनक रहे हैं। केंद्र में कांग्रेस के दो बार सत्ता में आने पर भ्रष्टाचार और महंगाई को बढ़ावा मिला है। देश का हर नागरिक अपने आपको असुरक्षित…
Read Moreआधा दर्जन गांवों में रसोई गैस आपूर्ति बंद
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल में रसोई गैस की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। बरच्छवाड़ और नबाही पंचायतों के आधा दर्जन गांवों में दो माह से बंद रसोई गैस की आपूर्ति अभी तक बहाल नहीं हो पाई है। ग्रामीणाें को बार-बार गैस एजेंसी कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। प्रभावित गांवों में गत 23 जुलाई को गैस आपूर्ति हुई थी। इसके बाद से यहां गैस आपूर्ति नहीं हो सकी है। ग्रामीणों का कहना है कि जब गैस एजेंसी के कार्यालय में फोन करते हैं तो कोई भी फोन नहीं…
Read Moreशौचालय है नहीं, निर्मल पुरस्कार का दावा
महादेव (मंडी)। सरकार की योजनाओं का वित्तीय लाभ पाने के चक्कर में पंचायतें भी कई तरह के शॉटकट अपना रही हैं। इससे निर्मल भारत पुरस्कार योजना पर सवाल उठने लगे हैं। डीनक पंचायत ने खुला शौच मुक्त होने का दावा कर निर्मल भारत पुरस्कार के लिए आवेदन किया था। जबकि पंचायत घर में शौचालय तक नहीं है। इसका खुलासा सिरमौर से आई मूल्यांकन टीम की ओर से पंचायत का निरीक्षण करने पर हुआ है। डीनक पंचायत ने निर्मल भारत योजना के तहत खुला शौचमुक्त पुरस्कार के लिए दावा पेश किया…
Read Moreप्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद रखने पर 20 के चालान
मंडी। कोटपा उल्लंघनकारियाें पर जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिकंजा कस दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री को लेकर शहर के साथ लगते गांवों में छापामारी की। इस दौरान कोटपा एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत करीब बीस दुकानदारों के चालान किए गए। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। विभाग को प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों के चोरी-छिपे बेचे जाने की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर कार्रवाई करते हुए करीब तीन दर्जन से अधिक ढाबों का विभागीय टीम ने निरीक्षण किया।…
Read More