नेरचौक (मंडी)। बैंक से जाली लेटर पैड बनाकर लाखों की गाड़ी खरीदने का मामला सामने आया है। गाड़ी विक्रेता कंपनी की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार गत बुधवार को एसबीआई नेरचौक ब्रांच के जाली डीओ नोट से शिवांश मोटर से सुंदरनगर निवासी जुबीन ने करीब 10 लाख की हुंडई गाड़ी खरीद ली। शिवांश मोटर के आरएम राम चंद्र शर्मा ने जब एसबीआई नेरचौक से पेमेंट के बारे में पूछा तो जालसाजी का मामला सामने आया। एसबीआई बैंक प्रबंधक…
Read MoreCategory: Mandi
बीमा कंपनी को देना होगा ढाई लाख मुआवजा
मंडी। जिला उपभोक्ता फोरम ने बीमा कंपनी को उपभोक्ता के पक्ष में 2,51,187 रुपये की मुआवजा राशि ब्याज सहित अदा करने के आदेश दिए। इसके अलावा कंपनी की सेवाओं में कमी के कारण उपभोक्ता को हुई मानसिक यंत्रणा और परेशानी के बदले 6000 रुपये हर्जाना और 3000 रुपये शिकायत व्यय अदा करने के आदेश दिए। जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष जेएन यादव और सदस्यों रमा वर्मा एवं लाल सिंह ने जोगिंद्रनगर सर्किट बेंच में सुनाए फैसले में शानन गांव निवासी सुरेश कुमार पुत्र मस्त राम की शिकायत को उचित मानते…
Read Moreखच्चरों पर लदे देवदार के 14 स्लीपर पकड़े
गोहर (मंडी)। वन विभाग ने नाचन वन मंडल के अंतर्गत कमरूनाग मंदिर के समीप खुंडे के पास सात खच्चरों पर तस्करी कर ले जाए जा रहे देवदार के 14 स्लीपर बरामद करके तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार देर रात वन विभाग नाचन की टीम को यह सफलता हाथ लगी। विभागीय टीम ने अवैध लकड़ी, खच्चरों और तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। वन विभाग ने पुलिस को भी सूचित कर दिया है। आरोपियों की पहचान…
Read Moreबसों की कमी को लेकर एससीए का प्रदर्शन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल में बसों की कमी और एचआरटीसी का डिपो खोलने की मांग को लेकर जोगिंद्रनगर कॉलेज एससीए ने प्रदर्शन किया। महाविद्यालय परिसर से बस अड्डे तक एससीए के बैनर तले सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। वहीं, एचआरटीसी प्रबंधन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। एससीए के प्रधान रविंद्र सिंह, उपप्रधान अनिल कुमार, सह सचिव दीपा पूर्व एससीए प्रधान गुरमीत भारद्वाज ने कहा कि जोगिंद्रनगर में एचआरटीसी का डिपो खोलने एवं बसों की कमी को लेकर लंबे समय से माकपा, एसएफआई, नौजवान सभा और कई युवक मंडलों की…
Read Moreबिजली गिरने से महिला की मौत, घरों में दरारें
बालीचौकी/पधर/रिवालसर (मंडी)। जिले के विभिन्न स्थानों पर बारिश के बीच गिरी बिजली से एक महिला की मौत हो गई है, जबकि तीन मकानों को नुकसान पहुंचा है। तीन मवेशियों की भी मौत हे गई है। ग्राम पंचायत भनवास के भाटलूधार गांव में बिजली गिरने से महिला की मौत हो गई। घटना के समय महिला अपने खेतों में घास काट रही थी। अचानक आसमान पर छाए बादलों से बिजली गिरी और महिला इसकी चपेट में आ गई। घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर…
Read Moreविज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर
पधर (मंडी)। भारतीय शिक्षा समिति के सौजन्य से विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन एसेंट पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल गवाली में किया गया। अध्यक्षता एडिशनल असिस्टेंट इंजीनियर पधर तेज राम ने की। समारोह में एसेंट पब्लिक स्कूल पधर तथा जोगिंद्रनगर के लगभग 50 छात्रों ने भाग लिया। प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य ऊर्जा निर्माण एवं संरक्षण था। प्रतियोगिता में दोनों विद्यालयों के चार हाउस पधर एसेंट स्कूल के शिवाजी, टैगोर, अशोक और रमन तथा जोगिंद्र नगर एसेंट स्कूल के लोट्स, ट्यूलिप, डेफोडिल और मेरीगोल्ड शामिल रहे। जूनियर विंग में प्रथम स्थान ट्यूलिप हाउस…
Read Moreबेटे की शादी को घर में रखे थे गहने और नकदी
कोटली (मंडी)। तुंगल घाटी की ग्राम पंचायत सुराड़ी के धरवाल्ड़ी गांव में बेटे की शादी के लिए घर में रखी हजारों की नकदी के अलावा करीब एक लाख के गहने चुराने की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस को अभी तक चोरों के बारे में ठोस सबूत नहीं मिले हैं। धरवाल्ड़ी गांव में गत मंगलवार को चोरों ने दुनी चंद के घर में दिनदिहाड़े सेंध लगा कर पचास हजार की नकदी और करीब एक लाख के गहने चुरा लिए थे। क्षेत्र में दिन-ब-दिन बढ़ रही चोरी की…
Read Moreप्रोजेक्टों से सरप्लस भूमि वापस ली जाए : कुलदीप
मंडी। हिमाचल प्रदेश विधानसभा की प्राकलन समिति की बैठक का आयोजन बुधवार को उपायुक्त कार्यालय के समिति कक्ष मंडी में किया गया। अध्यक्षता प्राकलन समिति के अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने की। इस दौरान जिला मंडी में लोक निर्माण, सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य, बागवानी, शहरी विकास, विद्युत, खाद्य आपूर्ति, परिवहन, उद्योग, कृषि, स्वास्थ्य, कल्याण विभाग सहित विभिन्न विभागों की ओर से चलाई जा रही विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा की गई । कुलदीप कुमार ने कहा कि इस वर्ष अधिक वर्षा होने के कारण मंडी जिले में भारी नुकसान हुआ है। जिले में…
Read Moreसुंदरनगर बना आल ओवर चैंपियन
मंडी। पंचायत युवा क्रीड़ा एवं खेल अभियान के तहत पड्डल मैदान में आयोजित दो दिवसीय जिलास्तरीय महिला वर्ग की खेलें संपन्न हो गई। समापन समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य वल्लभ कॉलेज मंडी एमएस जम्वाल ने की। मुख्यातिथि ने विजेता खिलाड़ियाें को पुरस्कृत किया। जिला खेल अधिकारी पीएस नेगी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। कबड्डी में सदर खंड प्रथम रहा। वहीं, सुंदरनगर खंड द्वितीय एवं करसोग तृतीय, वॉलीबाल में सुंदरनगर खंड प्रथम, द्रंग द्वितीय एवं सदर तृतीय, हैंडबाल में चौंतड़ा खंड प्रथम, सुंदरनगर द्वितीय एवं गोपालपुर तृतीय, बैडमिंटन में सदर…
Read Moreमहंगाई पर रोक को ट्रेड यूनियनों का हल्ला
मंडी। अखिल भारतीय ट्रेड यूनियनों की समन्वय समिति के आह्वान पर बुधवार को मंडी में मजदूर यूनियन ने सीटू के बैनर तले प्रदर्शन किया। लाल झंडा यूनियन की ओर से मंडी शहर में रैली निकाली गई। केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की गई। सीटू के जिला महासचिव राजेश शर्मा ने बताया कि अखिल भारतीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर हल्ला बोला गया। इसी समन्वय समिति के आह्वान पर 20-21 फरवरी को दो दिवसीय हड़ताल आयोजित की गई थी, जिसमें देशभर के करीब 10 करोड़ से अधिक…
Read More