चौंतड़ा (मंडी)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग लडभड़ोल के सौजन्य से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल खुड्डी में मधुमेह सप्ताह के तहत शिविर का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड स्वास्थ्य शिक्षक बीरबल वर्मा ने की। उन्होंने कहा कि पूरे देश में डायबिटीज गंभीर समस्या बन चुकी है। हर सातवें में से एक व्यक्ति डायबिटीज से पीड़ित है। बीमारी का कारण तनाव, अनियमित आहार, तैलीय पदार्थों का अधिक ग्रहण, जंक फूड, शराब का अधिक सेवन और धूम्रपान शामिल हैं। डायबिटीज के मुख्य लक्षण बार-बार भूख लगना,…
Read MoreCategory: Mandi
हिमाचल आएंगे विहिप प्रमुख प्रवीन तोगड़िया
चैलचौक (मंडी)। स्वामी विवेकानंद सार्धसती वर्ष जागरण अभियान के तहत चैलचौक के हनुमान मंदिर में विभिन्न हिंदू संगठनों ने बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की। बैठक की अध्यक्षता स्वामी विवेकानंद सार्धसती जागरण मंच चच्योट के संयोजक जीवन लाल गुप्ता ने की। जागरण अभियान 25 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान विवेकानंद के जीवन से संबंधित पोस्टर, स्टीकर, साहित्य और पत्रक बांटे जाएंगे। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सहमंत्री श्याम लाल कश्यप ने बताया कि सार्धसती जागरण कार्यक्रम में 21 नवंबर से विहिप के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डा. प्रवीण तोगड़िया हिमाचल…
Read Moreएक भी बच्चा नहीं पहुंचा परीक्षा देने
मंडी। जिले में सरकारी स्कूलों के बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा के एक केंद्र में एक भी बच्चा परीक्षा देने नहीं पहुंचा। हालांकि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) मंडी ने इस परीक्षा की पहले ही सूचना दे रखी थी। बावजूद इसके बच्चों ने परीक्षा देने में रुचि नहीं दिखाई। मामला राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला सरकाघाट के केंद्र का है। यहां करीब 110 बच्चों ने परीक्षा देनी थी लेकिन बच्चे छात्रवृत्ति परीक्षा देने नहीं आए। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) मंडी की ओर…
Read Moreपूर्व सैनिक लीग के चुनाव 25 को
सुंदरनगर (मंडी)। पूर्व सैनिक लीग सुंदरनगर की नई कार्यकारिणी का गठन 25 नवंबर को जवाहर पार्क में होगा। लीग के प्रधान सूबेदार मेजर (सेवानिवृत्त) बेली राम ठाकुर ने बताया कि वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त हो गया है। इस कारण कार्यकारिणी ने 25 नवंबर को चुनाव की तारीख तय की है। चुनाव में लीग का कोई भी पंजीकृत सदस्य प्रधान, उपप्रधान, सचिव, सहसचिव, खजांची और मुख्य सलाहकार के पद के लिए अपनी दावेदारी कर सकता है। इसमें सूबेदार बहादुर सिंह पर्यवेक्षक होंगे।
Read Moreब्यास की लहरों पर सीख रहे मौत से लड़ने के गुर
नगवाईं (मंडी)। ब्यास की तेज धारा पर युवा आपदा प्रबंधन के गुर सीख रहे हैं। बनाला की वाटर एडवेंचर अकादमी में लाहौल-स्पीति और कुल्लू के युवाओं को दक्ष किया जा रहा है। अकादमी के प्रमुख आरआर ठाकुर ने बताया कि शिविर में प्रदेश के हर जिले के 10 युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। हिमाचल सरकार इस पर 16 लाख रुपये खर्च कर रही है। शिविर में युवाओं को आपदा के दौरान कैसे लोगों को बचाया जाए के बारे में प्रशिक्षण दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहले…
Read Moreनगवाईं के बालू स्कूल की दीक्षा रहीं अव्वल
नगवाईं (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बालू में शिक्षा दिवस पर आयोजित प्रतियोगिताओं में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन कर खूब ईनाम जीते। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार ने इसमें बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। नारा लेखन प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में दीक्षा ने पहला और सीमा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में सरोज ठाकुर प्रथम और मोहित कुमार द्वितीय रहे। चित्रकला स्पर्धा के कनिष्ठ वर्ग में स्नेहलता ने पहला और कृतिका ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में कृतिका प्रथम और भूपेंद्र द्वितीय, भाषण के…
Read Moreनाचन से युकां अध्यक्ष को आठ की दावेदारी
गोहर (मंडी)। युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में नाचन युकां अध्यक्ष पर आठ उम्मीदवारों ने चुनावी ताल ठोंकी है। 16 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए उम्मीदवारों ने प्रचार तेज कर दिया है। नाचन युकां अध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशियों ने अप्पर से और चार ने लोअर नाचन से नामांकन दाखिल किए हैं। युकां चुनाव के लिए अप्पर नाचन से हेमंत कुमार (सोनू) जहल, उदय कुमार शाला, सुरेंद्र पाल दाड़ी, धर्मेंद्र सिंह जाच्छ और लोअर नाचन से यादविंदर शर्मा जैदेवी, भूप सिंह महादेव, लुकेश कुमार छलखी और प्रदीप कौशल…
Read Moreरिवालसर-सिध्याणी मार्ग पर उपेक्षा की मार
रिवालसर (मंडी)। रिवालसर-धियूंधार-पाथा-सिध्याणी संपर्क सड़क विभागीय उपेक्षा की मार झेल रही है। लोनिवि के रिवालसर उपमंडल के तहत बन रही इस सड़क का कार्य सात वर्ष बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। सड़क का तीन किलोमीटर कार्य शेष बचा है। लेकिन आज दिन तक अधर में लटका पड़ा है। लोगाें की बार-बार मांग के बावजूद कार्य पूरा नहीं हो पाया है। पंचायत समलौण, सिध्याणी और रिवालसर के सैकड़ों लोगों को इस कारण दिक्कतें झेलनी पड़ रही…
Read Moreसरकाघाट की शहरी कांग्रेस कमेटी भंग
सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट शहरी कांग्रेस कमेटी को हाईकमान ने भंग कर दिया है। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव हरभजन सिंह भज्जी ने यह आदेश जारी किए हैं। इसमें स्पष्ट किया है कि आदेश की अवमानना करने और गुमराह करने वाले कार्यकर्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दूसरी तरफ इस फैसले का ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने भी स्वागत किया है। शहरी कांग्रेस कमेटी का कहना है कि वे मौजूदा वक्त में हाईकमान के फैसले का स्वागत करते हैं। सरकाघाट ब्लॉक कांग्रेस के दो धड़ों में छिड़ी लड़ाई किसी से छिपी नहीं…
Read Moreनेशनल हाइवे पर दिक्कतों से जूझ रहे यात्री
नेरचौक (मंडी)। एक ओर जहां ग्रामीण सड़कों की हालत से परेशान हैं वहीं राष्ट्रीय उच्च मार्ग-21 में ही यात्री कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। राष्ट्रीय उच्च मार्ग की खस्ता हालत से हजारों यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। डडौर से हराबाग तक एनएच पर गड्ढे मुसीबत का सबब बन रहे हैं। डडौर के पास जल भराव की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इससे स्थानीय दर्जनों परिवार भी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। एनएच की हालत पर स्थानीय लोगाें ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। स्थानीय…
Read More