पधर (मंडी)। स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर बुधवार सुबह 11 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल द्रंग में स्कूल के सालाना समारोह की अध्यक्षता करेंगे। साथ ही राज्य स्तरीय पांच दिवसीय एनएसएस प्री आरडी कैंप के समापन समारोह की अध्यक्षता करेंगे। यह जानकारी प्रधानाचार्य भूप सिंह ठाकुर ने दी। स्वास्थ्य मंत्री साइंस ब्लाक की आधारशिला भी रखेंगे। 12 दिसंबर सुबह 11 बजे पीएचसी थलौट का लोकार्पण करेंगे।
Read MoreCategory: Mandi
एचआरटीसी चालक को तीन माह कारावास
मंडी। तेज रफ्तारी और लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना करने के आरोपी चालक को अदालत ने दोषी करार देते हुए तीन माह के साधारण कारावास और एक हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अजय मेहता की अदालत ने सुंदरनगर तहसील के ठंडवाणी (डैहर) निवासी मनोहर लाल पुत्र रामधन के खिलाफ भादंस की धारा 279 और 337 के तहत अभियोग साबित होने पर यह सजा सुनाई। जुर्माना राशि निश्चित समय में अदा न करने पर सात-सात दिन का अतिरिक्त साधारण कारावास भी भुगतना होगा। सभी सजाएं एक…
Read Moreकिसानों को कम ब्याज पर मिलेगा ऋण : शिव
पंडोह (मंडी)। हिमाचल भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक पंडित शिव लाल का पंचायत जागर, सयोग और पंडोह पहुंचने पर व्यापार मंडल तथा स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बैंक को बुलंदियों तक ले जाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। किसानों के हितों की बैंक पूरी रक्षा करेगा। उन्होंने चिंता जताई किबैंक को बागवानों और किसानों से ऋण की राशि सही रूप से वापस नहीं आ रही। इसे वसूलने के भी प्रयास होंगे। इस अवसर पर पंडोह के लोगों ने पंडोह में बैंक की शाखा…
Read Moreफ्रेंड्स ने स्ट्राइकर को 46 रन से रौंदा
मंडी। ऐतिहासिक पड्डल मैदान में खेली जा रही 26वीं सतगुरु प्रताप मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता अब रोमांचक दौर में प्रवेश कर गई है। नामधारी स्पोर्ट्स क्लब के महासचिव राजेंद्र सिंह राजा ने बताया कि प्री एवं क्वार्टर फाइनल मुकाबले शुरू होने वाले हैं। बुधवार को मंडी की तीन मशहूर टीमें सिंह गारमेंटस, रतन ज्वैलर्स और यार्कशायर मैदान में उतरेंगी। मंगलवार को पहला मैच फ्रेंड्स एकादश और स्ट्राइकरस के बीच खेला गया। फ्रेंड्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 126 रन बनाए। इसमें हितेश ने 39 और वरुण…
Read Moreअलग से खुलेंगे माता-शिशु अस्पताल
नेरचौक (मंडी)। स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने मंगलवार को नेरचौक में निर्माणाधीन ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज परिसर में सतत विकास हेतु युवा संस्था के रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। साथ ही मेडिकल कॉलेज के कार्य का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज के निर्माण पर 700 करोड़ की राशि खर्च की जा रही है। इसका अस्सी फीसदी कार्य पूरा कर लिया गया है। कॉलेज में 2014-15 सत्र से मेडिकल की कक्षाएं आरंभ कर दी जाएंगी। इसमें प्रशिक्षु डाक्टरों की 100 सीटें होंगी। 40…
Read Moreखंडहर बन चुके क्वार्टरों में रह रहे कर्मचारी
सरकाघाट (मंडी)। नागरिक अस्पताल सरकाघाट की आवासीय कॉलोनी में क्वार्टरों की खस्ता हालत से कर्मचारी परेशान हैं। सालों पहले बने इन क्वार्टरों की विभाग ने आज तक रिपेयर करवाने की सुध तक नहीं ली। उपमंडल मुख्यालय सरकाघाट में वर्ष 1957 में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के लिए आवासीय कॉलोनी तैयार की थी। इसमें तीन चिकित्सकों और 16 पैरा मेडिकल स्टाफ के रहने के लिए क्वार्टर बने हैं। विभाग की ओर से कॉलोनी का निर्माण इस मकसद से किया था कि आपातकाल सेवा में चिकित्सकों और कर्मचारियों के अस्पताल परिसर के…
Read Moreएनएसयूआई के चुनाव पर जोड़ घटाव शुरू
मंडी। नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के संगठनात्मक चुनाव की भले ही तस्वीर अभी साफ नहीं हो पाई है लेकिन चुनाव की आहट के बीच छात्र नेता जोड़ घटाव में जुट गए हैं। कई छात्र नेता इस बार संगठन में अपना कद बढ़ाने की जुगत में हैं। मंडी जिला एनएसयूआई के अध्यक्ष पद पर दो बार जीत हासिल कर चुके विकास वर्मा इस बार अपनी दावेदारी राज्य अध्यक्ष पद के लिए पेश करने जा रहे हैं। विकास वर्मा के मुताबिक यह फैसला जिला संगठन में की गई सर्वाधिक सदस्यता…
Read Moreजमा एक की छात्रा से बलात्कार
सरकाघाट (मंडी)। सोलह वर्षीय एक नाबालिग के साथ शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का मामला सामने आया है। नाबालिग जमा एक की छात्रा है। आरोप है कि छात्रा को उसी के गांव के एक युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार किया। पीड़िता और परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार छात्रा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में जमा एक कक्षा में पढ़ती है। गत रोज सन्नी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार कर दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी…
Read Moreसुंदरनगर में सात घंटे गुल रही बत्ती
सुंदरनगर (मंडी)। सर्दी बढ़ने के साथ ही सुंदरनगर में बिजली की आंख मिचौनी आरंभ हो गई है। बिजली की मांग बढ़ने से बोर्ड के ट्रांसफार्मरों का जलने का सिलसिला भी आरंभ हो गया है। सोमवार को भोजपुर स्थित एक ट्रांसफार्मर के जलने से दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक बिजली गुल रही। इस कारण अन्य क्षेत्रों में भी शाम के पांच बजे से सात बजे तक बिजली की आपूर्ति प्रभावित होने से लोगों और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सर्दियों के मौसम में विभाग द्वारा…
Read Moreकार ढांक में गिरी, चालक घायल
गोहर (मंडी)। चैलचौक-करसोग सड़क पर बाढू के समीप पाबो मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर करीब सौ फीट गहरी ढांक में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सीएचसी गोहर में दाखिल किया गया है। घायल की पहचान टेक चंद निवासी रूहाल जहल के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस थाना गोहर प्रभारी नवीन झाल्टा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कार बाढू से चैलचौक जा रही थी। बाढू के पाबो गांव के…
Read More