पत्नी दूरभाष पर बोली प्रेमी से कर ली है शादी

गोहर (मंडी)। जंजैहली से लापता एक विवाहिता महिला को जब पुलिस के पीओ सेल ने कांगड़ा में बरामद किया तो महिला ने घर जाने से इनकार कर दिया। पीओ सेल ने फोन पर महिला की बात पति से करवाई तो महिला ने अपने पति को फोन पर अपने प्रेमी के साथ दूसरी शादी रचा देने की बात कह डाली। हालांकि घर में महिला की दो वर्ष की बेटी भी है। बीते 12 दिसंबर 2013 को जंजैहली के छम्याच गांव की एक महिला घर से अचानक लापता हो गई थी। पति…

Read More

जिले में वाहनों के पहिए जाम

मंडी। टैक्स बढ़ोतरी के विरोध में जिला भर में कमर्शियल वाहनों की हड़ताल सफल रही। मंडी व सुंदरनगर में ऑटो रिक्शा के पहिए जाम रहे, जिससे लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। इसके अलावा टैक्सी, पिकअप व ट्रक भी हड़ताल पर रहे। हड़ताल के चलते पैकेट बंद दूध, ब्रेड व पनीर की सप्लाई प्रभावित रही। मंडियों से सब्जी की सप्लाई नहीं हो पाई। तीन दिवसीय हड़ताल पर कमर्शियल वाहन मालिक अड़े हैं, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। प्रदेश व्यापी आह्वान पर सोमवार को टैक्स वृद्धि के विरोध में…

Read More

सेरी मंच के समर्थन में शहर की जनता

मंडी। मंडी नागरिक अधिकार मंच की पहल से जनभावनाओं को सामने लाने प्रयास किया है। मंडी की जनता ने सदियों पुरानी मंडी शिवरात्रि की परंपरा को कायम रखते हुए ऐतिहासिक सेरी चानणी में ही सांस्कृतिक संध्याएं आयोजित करवाने की वकालत की है। हालांकि प्रशासन की सकारात्मक पहल का भी स्वागत किया है। इसमें चौहटा से विक्टोरिया पुल तक वन वे करने। चौहटा बाजार को शनिवार को यातायात मुक्त करने के प्रशासन के फैसले का समर्थन किया है। बंदरों की नसबंदी का भी इस रायशुमारी में लोगों ने समर्थन किया है।…

Read More

बैंक की सेवाओं में कमी पर चार हजार का हर्जाना

मंडी। बैंक की सेवाओं में कमी देखते हुए जिला उपभोक्ता फोरम ने उपभोक्ता के पक्ष में 4000 रुपये बतौर हर्जाना अदा करने का फैसला सुनाया। इसके अलावा बैंक को उपभोक्ता के पक्ष में 2000 रुपये शिकायत व्यय भी अदा करना होगा। जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष जेएन यादव और सदस्य रमा वर्मा ने सदर तहसील के दौंधी स्थित हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी नंद लाल अरोड़ा पुत्र तारा चंद अरोड़ा की शिकायत को उचित मानते हुए यूको बैंक की स्कूल बाजार शाखा के प्रभारी, धर्मशाला के श्याम नगर स्थित जोनल कार्यालय…

Read More

हड़ताल से दूध और ब्रेड का संकट

मंडी। टैक्स बढ़ोत्तरी के विरोध में जिला मंडी में कामर्शियल वाहनों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल के कारण लोगों को पैकेट बंद दूध, ब्रेड समेत अन्य डेली नीड्स उपलब्ध नहीं हो सके। मंगलवार को हड़ताल के दूसरे दिन ऑटो रिक्शा, टैक्सी, ट्रक, पिकअप और अन्य माल वाहक वाहनों के पहिये जाम रहे। टैक्स वृद्धि के विरोध में चौंतड़ा में टैक्सी चालकों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। टैक्स बढ़ोत्तरी के विरोध में कामर्शियल वाहनों की हड़ताल दूसरे भी हड़ताल सफल रही। मंगलवार को मंडी शहर और सुंदरनगर…

Read More

लडभड़ोल में किसान सभा का धरना प्रदर्शन

लडभड़ोल (मंडी)। लडभड़ोल की विभिन्न पंचायतों की समस्याओं को लेकर किसान सभा की अगुवाई में बुधवार को धरना प्रदर्शन किया गया। क्षेत्र में पीने के पानी का समुचित प्रबंध करने, भड़ोल स्थित सीएचसी में डॉक्टरों के खाली पड़े पदों को भरने, सभी बंद पड़े बस रूटों की बहाली एवं सभी संपर्क सड़कों की मरम्मत कर बसें चलाने, भड़ोल में तहसीलदार के पद पर स्थायी नियुक्ति करने, भड़ोल बाजार में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण करने, जंगली जानवरों से निजात दिलाने व नष्ट फसल का किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग…

Read More

पंडोह-सरोआ सड़क पर ट्रक लुढ़का

पंडोह (मंडी)। पंडोह-सरोआ सड़क पर पंडोह डैम के नजदीक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें ट्रक में सवार छह लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल मंडी लाया गया है। घायलाें की हालत खतरे से बाहर है। पंडोह पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ट्रक सरोआ से पंडोह की ओर आ रहा था। सोमवार देर रात करीब आठ बजे पंडोह डैम के निकट ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पुलिस के मुताबिक ट्रक बारिश की वजह से उतराई में…

Read More

चरस तस्करों को 10 साल कारावास

मंडी। चरस तस्करी के दो आरोपियों को अदालत ने दस-दस वर्ष के कठोर कारावास और एक-एक लाख रुपये जुर्माने की सजा का फैसला सुनाया है। जुर्माना राशि निश्चित समय मेें अदा न करने पर एक-एक साल के कठोर कारावास की सजा भुगतनी होगी। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पदम सिंह ठाकुर की विशेष अदालत ने उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के भगवानपुर (बदौट) निवासी फिरोज खान उर्फ अमजद खान पुत्र अखताल और बदौट तहसील के बिजरोल गांव निवासी साजिद पुत्र यामिन के खिलाफ मादक एवं नशीले पदार्थ अधिनियम की धारा…

Read More

फ्रेंड्स एकादश की सेमीफाइनल में एंट्री

मंडी। पड्डल मैदान मेें जारी सातवीं शिवा कप क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को तीन मैच खेले गए। इसमें विलेजर एकादश, कोटली डिलक्स तथा फ्रेंड्स एकादश ने जीत दर्ज की। फ्रेंड्स एकादश ने इस जीत के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। रविवार को पहला मैच ओटा गुटकर तथा विलेजर एकादश के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर विलेजर एकादश ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ओटा गुटकर ने निर्धारित ओवराें में नौ विकेट खोकर 79 रन बनाए। जवाब में विलेजर एकादश ने पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य…

Read More

बदले की भावना से रोके विकास कार्य

बरोट (मंडी)। भाजपा सरकार के कार्यकाल में शुरू किए गए कार्य यदि अप्रैल तक शुरू नहीं किए तो आंदोलन होगा। रविवार को बरोट में भाजपा जिलाध्यक्ष जवाहर ठाकुर ने कहा कि भाजपा पूर्व सरकार के बंद किए गए कार्याें को लेकर संजीदा है तथा उन्हें मौजूदा सरकार के कार्यकाल में ही मुक्कमल करवाने को लेकर हरसंभव प्रयास करेगी। उन्हाेंने आरोप लगाया कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने पूर्व सरकार के कार्यों एवं योजनाओं को बदले की भावना से रोक रखा है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सरकार का एक साल…

Read More