मंडी। चरस तस्करी के आरोपी को अदालत ने दोषी करार देते हुए चार साल के कठोर कारावास और तीस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। निश्चित अवधि में जुर्माना अदा न करने पर एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एससी कैंथला की विशेष अदालत ने हरियाणा के जींद जिला की सफीदों तहसील के करकहना गांव निवासी दिलबाग पुत्र तुलसी राम के खिलाफ मादक एवं नशीले पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के तहत अभियोग साबित होने पर यह सजा सुनाई है। अभियोजन पक्ष के अनुसार…
Read MoreCategory: Mandi
विहिप शुरू करेगी देव भूमि बचाओ आंदोलन
मंडी। विश्व हिंदू परिषद की बैठक में देव समाज बचाओ, देवभूमि बचाओ आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया गया। बैठक विश्व हिंदू परिषद संरक्षण समिति के महंत गोविंद दास महाराज की अध्यक्षता में हुई। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री मनोज कुमार ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद शिवरात्रि से देव समाज बचाओ और देवभूमि बचाओ आंदोलन शुरू करने जा रही है। विहिप ने मंदिरों की सुरक्षा, मंदिरों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, देव समाज और देव परंपरा के संरक्षक कारदारों, पुजारियों, गूरों को मानदेय और पेंशन प्रदान करवाने के…
Read Moreजलवाहक 20 को घेरेंगे विधानसभा
मंडी। राज्य स्तरीय ग्रामीण अंशकालीन जलवाहक एवं जलवाहक कम सेवादार संघ लंबित मांगों को लेकर 20 फरवरी को विस का घेराव करेगा। संघ के प्रदेश अध्यक्ष भुट्टू राम ने बताया कि विस घेराव में प्रदेश भर के अंशकालीन जलवाहक और जलवाहक कम सेवादार भाग लेंगे। प्रदर्शन के बाद प्रदेश सरकार को पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा जाएगा। संघ प्रदेश भर में रिक्त पड़े पदों को भरने, 52 दिन की छुट्टियों का वेतन देने तथा पांच वर्ष बाद जलवाहकों को जलवाहक कम सेवादार बनाकर प्रमोशन देने की मांग कर रहा है।
Read Moreवार्षिक अधिवेशन 23 को
मंडी। सिटीजन काउंसिल मंडी का वार्षिक अधिवेशन 23 फरवरी को गांधी भवन में होगा। यह जानकारी काउंसिल के अध्यक्ष वाईएन वैद्य ने दी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर सिटीजन काउंसिल के सदस्यों की मंडी शहर की समस्याओं को लेकर राय ली जाएगी।
Read Moreसुंदरनगर की सुंदरता और निखारेगी नप
सुंदरनगर (मंडी)। नगर परिषद को सुंदरनगर शहर के ठोस कूड़ा कचरे और प्लास्टिक को ठिकाने लगाने के लिए अब किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस कचरे को अब नगर परिषद सुंदरनगर एसीसी सीमेंट प्लांट बरमाणा भेजेगी। जहां इसे ईंधन के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। शहर के ठोस कूड़े कचरे सहित प्लास्टिक को ठिकाने लगाना नगर परिषद के लिए टेढ़ी खीर बना हुआ था। लेकिन नगर परिषद की ओर से एसीसी बरमाणा के साथ एमओयू साइन किया है, जिसके तहत सारा ठोस कूड़ा कचरा प्लास्टिक सहित…
Read Moreबर्फबारी से जिले में करोड़ों का नुकसान
मंडी। हिमपात के चार दिन बाद भी जिले के कई हिस्सों में यातायात बहाल नहीं हो पाया है। बर्फ की पिघलती चादर के तले अब तक सरकारी महकमों को करोड़ों की चपत लगने के आंकड़े सामने आ चुके हैं। भले ही यह बर्फबारी आने वाले दिनों में बागवानों को करोड़ों का मुनाफा दे लेकिन इससे पहले बर्फ की यह चांदी करोड़ों का नुकसान कर गई है। जिले के कई संपर्क मार्गों पर यातायात बंद पड़ा है। इस कारण हजारों लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बर्फबारी से सबसे अधिक…
Read Moreतार का जाल सुलझाने में जुटी पुलिस
करसोग (मंडी)। केबल चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में मिले सुबूतों के आधार पर पुलिस ने टीम ने तत्तापानी के सरौरनाला में मकान में छापा मारकर पांच क्विंटल तार बरामद की है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। गत दिनों करसोग पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से केबल चोरी में हेम सिंह और पूर्ण सिंह को गिरफ्तार किया था। आरोपियों से कड़ी पूछताछ से पुलिस को कई अहम सुबूत मिले हैं। इस आधार पर एएसआई झाबे राम की अगुवाई में पुलिस दल ने तत्तापानी…
Read Moreबिना पंजीकरण नहीं परोस सकेंगे खाना
मंडी। मेले के दौरान खाद्य कारोबार से जुड़े व्यापारियाें को स्वास्थ्य विभाग के पास ऑफ लाईन पंजीकरण करवाना जरूरी होगा। बगैर पंजीकरण के कोई भी कारोबारी मेले में उपभोक्ताआें को खाद्य सामग्री नहीं परोस सकेंगे। मेले में उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को लेकर खाद्य कारोबारियों पर विभाग की पैनी नजर रहेगी। अवहेलना करने वालों को इसका भारी खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। ऐसे कारोबारियाें के खिलाफ विभाग नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाएगा। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में प्रदेश और बाहरी राज्याें से भारी संख्या में खाद्य कारोबारी अपनी दुकानें और स्टाल लगाते…
Read Moreद्रंग की तैंतीस बस्तियों को मिलेगा भरपूर पानी
मंडी। स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की वचनबद्धता है। इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए कई पेयजल योजनाएं बन रही हैं। कौल सिंह ठाकुर ने सोमवार को पंचायत नागधार के तहत हटौण में एक करोड़ 62 लाख से निर्मित शिवा-हटौण-थटटा-तुंधला पेयजल योजना का उद्घाटन किया। इसके बाद हटौण में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस पेयजल योजना से पंचायत शिवा, देवरी, नागधार और मैहणी की 33 बस्तियों के लोगों को पानी मिलेगा। उन्होंने कहा कि द्रंग…
Read Moreमंडी जिले में खोला जाए कैंसर अस्पताल : चंपा
डोह (मंडी)। जिला कांग्रेस नेत्री एवं जिला परिषद सदस्य चंपा ठाकुर का पंडोह में स्थानीय जनता ने भव्य स्वागत किया। साथ ही उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। लोगों ने पंडोह में पीएचसी खोलने की मांग उठाई है। पंडोह चार विधानसभा क्षेत्रों का केंद्रों बिंदु है। चंपा ठाकुर ने पंडोह में पीएचसी की मांग को उचित बताते हुए कहा कि इस मांग को स्वास्थ्य मंत्री से प्राथमिकता के आधार पर उठाएंगे। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग है कि मंडी में एक कैंसर अस्पताल भी खोलें। इस अवसर पर जिला परिषद…
Read More