करसोग (मंडी)। घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों की किल्लत से परेशान उपभोक्ताओं का गुस्सा आखिर फूट ही पड़ा। गैस की सप्लाई लेकर जैसे ही वाहन करसोग के सराहन गांव में पहुंचा तो गुस्से से लाल ग्रामीणों ने गैस सिलेंडर लेकर आए कर्मचारियों को डंडों और पत्थरों से दौड़ाकर भगा दिया। यहां दर्जनों उपभोक्ता सिलेंडर लेने की आस में खड़े थे लेकिन वाहन में महज दस पंद्रह सिलेंडर देखकर लोग भड़क उठे। इस पर उपभोक्ताओं ने डंडे और पत्थर दिखाकर कर्मचारियों को वहां से उल्टे पांव लौटने पर मजबूर कर दिया। शिकायत…
Read MoreCategory: Mandi
सरकाघाट में गैस की आपूर्ति ठप
सरकाघाट/टिहरा (मंडी)। घरेलू गैस सिलेंडरों की खुली बिक्री के आदेशों के बाद लोगाें को गैस किल्लत झेलनी पड़ रही है। उपमंडल सरकाघाट के कई गांवाें में लोगों को गैस की सप्लाई नहीं मिल रही। लोग गैस सप्लाई आने की आस में दिन भर तेज धूप में तप रहे हैं। लेकिन आपूर्ति न होने से शाम को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। गैस एजेंसी से दो माह से लोगाें को एक ही जवाब मिल रहा है कि जल्द सप्लाई मिलेगी। टिहरा में भी गैस न मिलने से उपभोक्ताआें की मुश्किलें…
Read Moreअब तो गांवों में उजाला कर दो साहब
पधर (मंडी)। पंचायत गवाली के गांव मुलसू और दड़ा के ग्रामीण कम वोल्टेज की समस्या से परेशान हैं। विद्युत बोर्ड ने बिजली की समस्या को दूर करने के लिए गांव को नई विद्युत लाइन लगाकर नया विद्युत ट्रांसफार्मर भी स्थापित कर दिया है। लेकिन लाइन को चालू न करने से लोगों को रोजाना कम वोल्टेज की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। ग्रामीण बीरबल सिंह, प्रकाश चंद, धर्म चंद, कंचना देवी, हेमलता, राजू, नूरअली, अकमल और गुलाबा ने बताया कि समस्या के समाधान को लेकर ग्रामीणों ने स्वास्थ्य…
Read Moreपठानकोट-जोगिंद्रनगर एनएच खस्ताहाल
पधर (मंडी)। नेशनल हाइवे मंडी पठानकोट पर मंडल जोगिंद्रनगर के अधीन घटासणी से माणा पुल तक 12 सालों से सड़क पर टारिंग का कार्य न होने से हाइवे की हालत कच्चे मार्ग से भी बदतर हो गई है। इस हाइवे पर गर्मी के मौसम में विभाग का रवैया आगे दौड़ पीछे चौड़ वाला बना हुआ है। हाइवे के उपमंडल द्रंग के अधीन गत वर्ष द्रंग से मंडी तक करीब 15 किलोमीटर सड़क पर टारिंग कार्य को अंजाम दिया गया था। हाइवे की हालत को सुधारने के मकसद से हाल ही…
Read Moreगैस देने गए वाहन को जबरन लौटाया
करसोग (मंडी)। घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों की किल्लत से परेशान उपभोक्ताओं का गुस्सा आखिर फूट ही पड़ा। गैस की सप्लाई लेकर जैसे ही वाहन करसोग के सराहन गांव में पहुंचा तो गुस्से से लाल ग्रामीणों ने गैस सिलेंडर लेकर आए कर्मचारियों को डंडों और पत्थरों से दौड़ाकर भगा दिया। यहां दर्जनों उपभोक्ता सिलेंडर लेने की आस में खड़े थे लेकिन वाहन में महज दस पंद्रह सिलेंडर देखकर लोग भड़क उठे। इस पर उपभोक्ताओं ने डंडे और पत्थर दिखाकर कर्मचारियों को वहां से उल्टे पांव लौटने पर मजबूर कर दिया। शिकायत…
Read Moreइलेक्ट्रिकल बोर्ड पर डिस्प्ले होंगी सूचना
मंडी। वल्लभ महाविद्यालय मंडी में छात्रों को हर सूचना और कॉलेज प्रशासन के जरूरी दिशा निर्देश अब इलेक्ट्रिक ल नोटिस बोर्ड पर डिस्प्ले होकर मिलेंगे। कॉलेज प्रशासन ने भवन की प्रशासनिक बिल्डिंग पर इलेक्ट्रिकल सूचना बोर्ड स्थापित किया है। अब छात्राें को कॉलेज से जुड़ी सभी सूचनाएं अन्य नोटिस बोर्डों के साथ इलेक्ट्रिकल नोटिस बोर्ड पर भी मिलेगी। कॉलेज प्रशासन ने छात्राें की सुविधाओं को लेकर कॉलेज में करीब एक लाख की राशि खर्च कर इलेक्ट्रिकल नोटिस बोर्ड स्थापित किया है। राजकीय वल्लभ कॉलेज मंडी जिले का सबसे बड़ा कॉलेज…
Read Moreदेव समाज में छुआछूत की प्रथा कायम
सुंदरनगर (मंडी)। भले ही उनकी मधु ध्वनियों पर देवता नाचते हों लेकिन उन्हें देवता का रथ छूने तक का अधिकार नहीं है। देवी-देवता बंजतरियों की धुनों के बिना एक कदम भी नहीं चलते। लेकिन उन्हें देवताओं को स्पर्श करने का अधिकार देव समाज नहीं देता। ऐतिहासिक और परंपरागत देवता मेला सुंदरनगर में छूआछूत की यह प्रथा फिर देखने को मिली। सरकारें भले हीं अपने स्तर पर छुआछूत खत्म करने के लिए हर साल सैकड़ों अभियान चलाती हों लेकिन देव समाज के कड़े नियम अभी तक इन अभियानों को आगे नहीं…
Read Moreकमलजीत ने जीता हिंद केसरी खिताब
बलद्वाड़ा (मंडी)। यहां आयोजित विशाल कुश्ती दंगल में कमलजीत दुमछेड़ी को हिंदकेसरी के खिताब से नवाजा गया। छिंज के दौरान कमलजीत और अच्छर सिंह के बीच मुकाबला हुआ। इसमें कमलजीत ने अच्छर सिंह को पटकनी देकर हिंद केसरी खिताब जीता। छिंज की बड़ी माली के लिए चंबा के गनी और प्रदीप के बीच मुकाबला हुआ। इसमें गनी ने प्रदीप को हराकर माली जीत ली। विजेता को पचीस हजार और उपविजेता को 15 हजार रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। छोटी माली का मुकाबला जितेंद्र दुमछेड़ी और मन्ना जीरकपुर के…
Read Moreधर्मपुर ब्लॉक कांग्रेस में फिर नया बखेड़ा
धर्मपुर (मंडी)। लोकसभा चुनाव से पहले धर्मपुर कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रकाश चंद ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू को त्याग पत्र भेजा है। इसमें कार्यकर्ताओं की अनदेखी के कारण अपने पद से इस्तीफा देने की बात कही। धर्मपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के बाद अब उपाध्यक्ष के इस्तीफे से यहां बखेड़ा खड़ा हो गया है। उन्होंने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू और जिलाध्यक्ष पूर्ण चंद को त्यागपत्र भेजा है। ब्लॉक उपाध्यक्ष प्रकाश चंद ने प्रदेश अध्यक्ष को भेजे त्यागपत्र में कहा है कि प्रदेश…
Read Moreछह गांवों में पंद्रह दिन से पानी नहीं
सरकाघाट (मंडी)। गर्मी का सीजन शुरू होते ही लोगाें को पेयजल किल्लत सताने लगी है। लेकिन विभाग के इंतजाम शुरुआत में ही जवाब दे गए हैं। उपमंडल सरकाघाट की बिंगा पंचायत के आधा दर्जन गांवों में पीने के पानी को लेकर हायतौबा मची हुई है। लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। यहां 15 दिन से लोगाें के घरों में पानी की बूंद तक नहीं टपकी है। विभाग समस्या का समाधान भी नहीं कर पा रहा है। पानी के बंदोबस्त में सुबह-शाम लोगाें के पसीने छूट रहे हैं। विभाग की…
Read More