सुंदरनगर (मंडी)। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के छात्रों की नौंवी जिला स्तरीय चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता शुक्रवार को सुंदरनगर में आरंभ हो गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सुंदरनगर के प्राचार्य आरके शर्मा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतियोगिता मेें हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों से खेल को खेल भावना से खेलने का आह्वान करते हुए कहा कि वर्तमान समय में शरीर को स्वस्थ और सुदृढ़ रखने के लिए खेलें महत्वपूर्ण हैं। प्रतियोगिता में जिलाभर की 10 सरकारी और एक निजी आईटीआई के करीब 350 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।…
Read MoreCategory: Mandi
कनेहड़ गांव में आग से लाखों की क्षति
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र की पिपली पंचायत के कनेहड़ गांव में शुक्रवार को सुबह एक मकान में आग लगने सामान जलकर राख हो गया। आगजनी में करीब पांच लाख की क्षति होने का अनुमान है। जानकारी के अनुसार कनेहड़ गांव के बहादुर सिंह के मकान में शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे अचानक आग भड़क गई। बहादुर सिंह ने बताया कि यह हादसा शार्ट सर्किट से हुआ। मकान में आग से सवा लाख की नकदी के अलावा दो लाख रुपये के गहने समेत अन्य सामान जल गया है। बहादुर ने…
Read Moreखाना खाते-खाते खींच ले गई मौत
रिवालसर (मंडी)। खाना खाते वक्त भले ही भगवान इंतजार करता हो लेकिन मौत नहीं। नैणा माता मंदिर सरकीधार में चल रहे मुंडन संस्कार में आए एक व्यक्ति के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। खाना खाते वक्त उनकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। पतल में परोसा खाना भी आधा पतल में ही रह गया। नैणा माता मंदिर सरकीधार में मुंडन संस्कार में हुई इस मौत से संस्कार की खुशियां एकाएक शोक में बदल गई। नैणा माता मंदिर सरकीधार में 82 वर्षीय यदुपति निवासी गोहर मुंडन संस्कार में आए थे। जानकारी…
Read Moreबावड़ियों के दोबारा सैंपल भरेगी नप
मंडी। शहर में फैले पीलिया रोग पर आईजीएमसी शिमला की सैंपल रिपोर्ट में हुए खुलासे के बाद अब नगर परिषद मंडी शहर की बावड़ियों की रिसैंपलिंग करेगी। नप बुधवार को शहर की सभी बावड़ियाें के दोबारा सैंपल भरेगी। सैंपलाें को जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के बाद ही बावड़ियों का पानी पीने अथवा न पीने पर फैसला होगा। नप ने दोबारा सभी बावड़ियों की क्लोरिनेशन की है। शहर में मार्च माह में पीलिया ने लोगाें को अपनी चपेट में जकड़ना शुरू किया था। लेकिन अभी तक पीलिया का…
Read Moreकुरियर कंपनी को देने होंगे 26,990 रुपये
मंडी। कुरियर कंपनी की सेवाओं में कमी आंकते हुए जिला उपभोक्ता फोरम ने उपभोक्ता के पक्ष में 26,990 रुपये की राशि ब्याज सहित अदा करने का फैसला सुनाया है। इसके अलावा कंपनी की सेवाओं में कमी के कारण उपभोक्ता को हुई परेशानी के बदले 3000 हर्जाना और 1000 रुपये शिकायत व्यय अदा करने के आदेश दिए हैं। जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष जेएन यादव और सदस्य रमा वर्मा तथा आकाश शर्मा ने मंडी के महाजन बाजार स्थित मैसर्स गुरुदेव राम टेक चंद के ओम प्रकाश गुप्ता के पक्ष में ट्रैकऑन…
Read Moreऔर रातों रात बनवा डाली सड़क
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल की चौक पंचायत में रातोंरात सड़क का निर्माण करने पर बवाल मच गया है। इस मामले में कुछ ग्रामीणों ने प्रधान पर आरोप लगाए हैं। वहीं सड़क निर्माण को लेकर हुए झगड़े के बाद यह मामला थाने में भी पहुंच गया। शिकायत में कहा है कि सड़क निर्माण के दौरान दर्जनों पेड़ कटे हैं। इसके साथ आईपीएच महकमे के पेयजल टैंक की चहारदीवारी और पाइपों को नुकसान पहुंचा है। इस कारण करीब एक सौ परिवारों की पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी गई है। लोगों कहा कि सड़क के…
Read Moreजिला में बारिश से बर्बाद हो रही गेहूं की फसल
धर्मपुर/सरकाघाट/ मंडी। जिले में बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। बेमियादी बारिश के चलते खेतों में खड़ी गेहूं व अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। इस समय फसल पकने की कगार पर है। धर्मपुर विकास खंड में गेहूं की फसल को 60 फीसदी नुकसान हुआ है, जबकि गोपालपुर खंड में अब तक 35 से 40 फीसदी बर्बाद हो चुकी है। कृषि विभाग की ओर से सरकार को भेजी गई नुकसान की रिपोर्ट में जिले भर में गेहूं की फसल को 17 लाख से अधिक नुकसान…
Read Moreओल्ड स्टूडेंट्स ने सांझा किए अपने अनुभव
मंडी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल मंडी में रविवार को ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन का सम्मान समारोह हुआ। समारोह के दौरान पाठशाला के ओल्ड स्टूडेंट एवं सौ वर्षीय जय किशन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। एसोसिएशन के प्रधान अनिल शर्मा ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया। समारोह के दौरान पंडित मनोहर लाल और उपनिदेशक उच्च शिक्षा मंडी सुशील पुंडीर भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे। ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान दिवान चंद टंडन, पंडित…
Read Moreभाजपा ने धर्म के नाम पर देश को बांटा : प्रतिभा
नेरचौक (मंडी)। मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने बल्ह विधानसभा क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन कई क्षेत्रों में चुनावी सभाएं कर यूपीए व प्रदेश सरकार की उपलब्धि व विकास कार्यों पर वोट मांगे। रविवार को दूसरे दिन प्रतिभा सिंह ने बैहना, चंदयाल, कुम्मी, नलसर, पैड़ी, सध्याणी, रत्ती, नेरचौक, भंगरोटू व बड़सू में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की बदौलत आज देश को मनरेगा, आरटीआई, खाद्य सुरक्षा कानून, भूमि अधिग्रहण बिल, जन लोकपाल बिल, शिक्षा का अधिकार व राष्ट्रीय ग्रामीण…
Read Moreमिट्टी के घड़े बना कर बेटे को कराई एमबीए
सरकाघाट (मंडी)। समाज में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपने पुरखाें से मिली विरासत को जिंदा रखने का जज्बा कायम रखेे हुए हैं। इसे उन्होंने मनोरंजन के साथ आधुनिकता का जामा पहना कर अपनी रोजी रोटी का भी जरिया बना रखा है। इसी प्रकार की एक मिसाल क्षेत्र की हरि बैहना पंचायत के नाल्टा सरसेहड़ा निवासी कुम्हार कृष्ण चंद ने कायम की है। तीन बेटियों और एक बेटे के पिता कृष्ण चंद को मिट्टी के घड़े, बर्तन, सुराहियां और खिलौने बनाने की कला अपने पुरखों से विरासत में मिली…
Read More