पधर: चौहारघाटी के हाई स्कूल तरस्वान में तैनात टीजीटी कला अध्यापक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसा मंगलवार दोपहर 3 बजे के बाद हुआ, जब अध्यापक रितेश स्कूल से छुट्टी होने के उपरांत वापस घर लौट रहा था। रितेश चौंतड़ा के मटरू का रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार रितेश स्कूल से छुट्टी होने के बाद बाइक में घर लौट रहा था कि धरमेहड़ से करीब 200 मीटर पीछे बाइक गहरी खाई में गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना का पता…
Read MoreCategory: Mandi
राज्य भाषा एवं संस्कृति विभाग कलाकारों को प्रोत्साहन देने के बजाय कलाकारों से कर रहा है भद्दा मजाक !
मंडी महंगाई के इस दौर में प्रदेश सरकार कलाकारों को रिफ्रेशमेंट के लिए पांच और भरपेट खाने के लिए 15 रुपये दे रही है। लगता है सरकार इन भत्तों में बढ़ोतरी करना भूल गई है। ऐसे में सवाल उठता है कि इतनी कम राशि में कलाकारों का प्रोत्साहन कैसे होगा? राज्य भाषा एवं संस्कृति विभाग प्रादेशिक संस्कृति को संजोए रखने के लिए कई योजनाएं चला रहा है। इसके लिए हर स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। जब से इन योजनाओं को लागू किया गया है, तब से…
Read Moreस्वास्थ्य खर्च से 7 करोड़ लोग हर साल हो रहे गरीब
मंडी: स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च करने के कारण देश में 7 करोड़ लोग हर साल गरीबी रेखा से नीचे चले जाते हैं। स्वास्थ्य खर्च का 70 प्रतिशत हिस्सा लोगों को अपनी जेब से खर्च करना पड़ता है। भारत की गिनती दुनिया के 190 देशों में उन आखिरी 10 देशों में आती है जो स्वास्थ्य पर अपने सकल घरेलू उत्पाद का मात्र 1 फीसदी बजट ही खर्च करता है। इसका खुलासा जन स्वास्थ्य अभियान के राष्ट्रीय संयोजक और अखिल भारतीय जन विज्ञान नैटवर्क के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव डा. अमित सेन गुप्ता ने…
Read Moreबलग पंचायत में धांधली के आरोप!
सुंदरनगर: उपमंडल की दुर्गम पंचायत बलग पर मनरेगा व अन्य निर्माण कार्य में धांधली के आरोप लगे हैं। पंचायत घर के निर्माण व शलग से छंदोग तक ट्रैक्टर रोड निर्माण बारे बलग यूथ एसोसिएशन ने सवाल उठाए हैं। सदस्यों का आरोप है कि पंचायत घर पर 18 लाख खर्च दर्शाया गया तथा शलग से छंदोग के दायरे में पगडंडी पर अभी तक सड़क बनाई ही नहीं गई है। एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमराज ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में बलग की मूलभूत समस्याओं व विकास खंड कार्यालय सुंदरनगर से ली गई…
Read Moreसुरही में मकान राख
सुंदरनगर: उपमंडल के निहरी में दोमंजिला मकान राख हो गया। जानकारी के अनुसार निहरी के दुर्गम क्षेत्र बह सुरही पंचायत के सुरही गांव निवासी उत्तम चंद पुत्र केहर सिंह का 2 मंजिला मकान गत रात्रि जल गया। जिस समय आग का पता चला उस समय परिवार मकान की धरातल मंजिल में था। आग देखकर परिवार के सदस्य घर से बाहर निकल आए व आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। आग में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। निहरी पुलिस चौकी प्रभारी खलील अहमद ने…
Read Moreनिजी स्कूल की बड़ी लापरवाही, मासूम की जान पर बनी
सुंदरनगर (नितेश सैनी): सुंदरनगर स्थित एक निजी स्कूल की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिसमें प्रथम कक्षा के 6 वर्षीय छात्र राघव चंदेल की जान पर बन आई है। दरअसल स्कूल प्रशासन द्वारा स्कूल टाईम में स्कूल के एक हिस्से का मुरम्मत कार्य करवाया जा रहा है और इसी दौरान वहां खड़ी की गई दरवाजे की एक चौखट बच्चे के सिर पर गिर गई। इस हादसे में बच्चे को गम्भीर चोट आई है जिसका फोर्टिस अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर लापरवाही का…
Read Moreरामनगर में बेकाबू ट्रक दुकानों में घुसा
मंडी: शहर के रामनगर में एक ट्रक अनियंत्रित होकर दुकानों में घुस गया जिससे 3 दुकानें और 2 मकान क्षतिग्रस्त हो गए। जानकारी के अनुसार गत रात्रि ट्रक सुंदरनगर की ओर से मंडी की ओर जा रहा था। जैसे ही यह ट्रक रामनगर में तहसील कार्यालय से आगे पहुंचा तो अनियंत्रित होकर एक ढाबे और बार्बर की दुकान में घुस गया। इस दौरान साथ में एक और दुकान भी चपेट में आ गई। इस संबंध में नागराज कौशल निवासी रामनगर ने शहरी पुलिस चौकी में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस…
Read Moreट्रैक्टर पलटा, चालक की दबकर मौत
मंडी जिला के लौंगणी-सज्योपिपलू सड़क पर शनिवार रात को ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गई। रविवार को हादसे का पता लगा। धर्मपुर चौकी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर ट्रैक्टर के नीचे पड़े मृतक के शव को कब्जे में लिया। सरकाघाट अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार रात को लौंगणी-सज्योपिपलू सड़क के त्रैंमली मोड़ पर ट्रैक्टर पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे चालक बसंत राम पुत्र भरेपतु राम निवासी गांव चुहडूरा बल्ह…
Read Moreदेव कमरूनाग को आया शिवरात्रि मेले के लिए बुलावा
अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के लिए जनपद के बड़ादेव कमरूनाग को शिवरात्रि मेला कमेटी की ओर से मंडी मेले में पधारने का निमंत्रण मिल गया है। देव कमरूनाग के मंडी पहुंचने के बाद ही शिवरात्रि के कारज शुरू होते हैं। हाईकोर्ट में बलि प्रथा पर रोक लगने के बाद बड़ादेव के मंडी आगमन को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन देवता को निमंत्रण मिलने के बाद कमरूनाग देवता कमेटी ने मंडी मेले की तैयारियों को लेकर बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। कमरूनाग देवता कमेटी ने हालांकि अभी देवता…
Read Moreयहां मोहम्मद, गिप्पी और मोनाली मचाएंगे धमाल
अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए मेला कमेटी ने बालीवुड स्टॉर कलाकारों के नाम तय कर दिए हैं। इस बार बॉलीवुड पार्श्व गायक, पंजाबी सिंगर सहित हास्य कलाकार दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। शिवरात्रि की सांस्कृतिक संध्या में बॉलीवुड के स्टार प्ले बैक सिंगर मोहम्मद इरफान, गिप्पी ग्रेवाल, मोनाली ठाकुर और एहशान कुरैशी अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। 18 फरवरी को शिवरात्रि महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या मोनाली ठाकुर के नाम रहेगी। मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में नूरान सिस्टर्स महफिल जमाएंगे। तीसरी संध्या में देव नेगी और रीनी…
Read More