सुंदरनगर (मंडी)। मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जयराम ठाकुर ने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र राजा-रानी की जागीर नहीं है, जो एक आता है तो दूसरा जाता है। यह जनता की जागीर है और इसमें वही होगा जो जनता चाहेगी। जनता ने इस बार भाजपा प्रत्याशी व किसान के बेटे को इस सीट से जिताने का मन बना लिया है। उसे राजा-रानी भी जान गए हैं, इसलिए वे बौखलाहट में उन्हें कमजोर प्रत्याशी बता रहे हैं। इस मौके पर उनका स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। वह रविवार…
Read MoreCategory: Mandi
तीन घरों से नकदी और जेवरात पर हाथ साफ
पधर (मंडी)। पधर क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुन्नू और पाली के सीमावर्ती गांव साहल और घड़ोपा में चोरों ने तीन घरों के ताले तोड़ कर नकदी और आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने शनिवार देर रात को मूसलाधार बारिश के बीच इस वारदात को अंजाम दिया। चोर गाड़ी में हाकी और रॉड लेकर आए थे। इसमें कुछ सामान गांवों में फेंका हुआ बरामद किया गया। पुलिस ने कुछ साक्ष्य भी मौके से जुटाए। इनके आधार पर पुलिस चोरी मामले की जांच में जुटी है। तीनों मकानों में चोरी…
Read Moreचोरी के केस में वांटिड को दबोचा
धर्मपुर (मंडी)। चोरी के केस में वांटेड व्यक्ति को रोहड़ू पुलिस ने धर्मपुर पुलिस के सहयोग से धर दबोचा। चोरी के मामलाे में वांटेड अजय कुमार उर्फ राकेश कुमार की रोहड़ू पुलिस को पिछले कई वर्षों से तलाश थी। उसे रोहड़ू पुलिस के पीओ सैल दल ने रविवार को तरोहला बैम्हड़ से पकड़ने में सफलता हासिल की। आरोपी को पकड़ने के बाद पीओ सैल रोहड़ू की टीम उसे अपने साथ ले गई है। पुलिस को मिली गुप्त सूचना में पता चला कि राकेश कुमार तरोहला बैम्हड़ की तरफ है। इस…
Read Moreखेतों में ही नहीं, अब घरों में घुसते हैं उत्पादी बंदर
मंडी। प्रदेश भर के किसान बंदरों व जंगली जानवरों की समस्या से काफी परेशान हैं, लेकिन आज तक समस्या का कोई हल नहीं निकल पाया है। इस कारण किसान भी खेतीबाड़ी छोड़ने को मजबूर हैं। वोट के लिए सियासी दल भी हर चुनाव में इस समस्या से निजात दिलाने के वायदे तो करते रहे, मगर धरातल पर कुछ नहीं हुआ। प्रदेश में बंदरों व जंगली जानवरों की समस्या विकराल रूप धारण कर चुकी है। आज किसान इस समस्या से काफी परेशान हैं। प्रतिवर्ष 400 से 500 करोड़ नुकसान प्रदेश के…
Read Moreसगनेहड़ गांव में चोरों ने तोड़े घर के ताले
चौंतड़ा (मंडी)। ग्राम पंचायत सगनेहड़ के गांव सगनेहड़ में शनिवार रात को चोरों ने एक घर के ताले तोड़कर सोने और चांदी के जेवरात व नकदी ढूंढने के लिए घर का सारा सामान बिखेर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात सगनेहड़ गांव निवासी कैप्टन रूप चंद राणा के मकान में चोर ताले तोड़कर घर के अंदर घुसे। सोने व चांदी के जेवरात व नकदी के लिए चोरों ने घर के अंदर सारा सामान खंगाला। उन्होंने कपड़े व बैड बाक्स के अंदर का सामान पूरी तरह से बिखेर दिया। कमरे…
Read Moreकांग्रेस नेता की पत्नी ने निगला जहर
नेरचौक (मंडी)। बल्हघाटी में कांग्रेस पार्टी के एक पदाधिकारी की पत्नी ने जहर खाकर जान दे दी। मृतका बगला स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थी। इस घटना से पूरे बल्ह में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि महिला पिछले कई माह से डिप्रेशन में रह रही थी। रविवार को उसने घर पर जहर निगल लिया। इससे बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अनीता गुप्ता (45) पत्नी भूपेंद्र गुप्ता ने…
Read Moreविकास ही कांग्रेस पार्टी का मुद्दा : प्रतिभा
करसोग (मंडी)। कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने शुक्रवार को करसोग में प्रचार अभियान के तहत चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए विकास ही सबसे बड़ा मुद्दा है और इसी मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी उपचुनाव लड़ रही है। करसोग पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। करसोग के राम मंदिर परिसर में आयोजित जनसभा में प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश व देश में कांग्रेस पार्टी ने विकास के मुद्दे पर ही जीत हासिल की है। उन्होंने कहा कि प्रेम कुमार…
Read Moreइलेक्ट्रानिक की दुकान से लाखों का सामान चोरी
चौंतड़ा (मंडी)। बीड रोड में चोरों ने एक इलेक्ट्रानिक दुकान के ताले तोड़ कर लाखों रुपये का सामान उड़ा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात चोरों ने एक इलेक्ट्रानिक दुकान का ताला तोड़ कर कंप्यूटर सिस्टम, प्रिंटर, मोबाइल फोन व डिजिटल कैमरे चुरा कर ले गए। शुक्रवार को दुकान के मालिक राकेश कुमार को सूचना मिली कि कि दुकान का शटर आधा खुला हुआ है। राकेश तत्काल दुकान पहुंचा और देखा कि शटर आधा खुला हुआ है और दुकान…
Read Moreहार के सदमे से बाहर नहीं निकल सके धूमल : वीरभद्र
सुंदरनगर (मंडी)। प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का कहना है कि विधानसभा चुनाव में हुई करारी हार को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल पचा नहीं पा रहे हैं। वह अब तक हार के सदमे से बाहर नहीं निकल सके हैं। मंडी संसदीय उप चुनाव में प्रतिभा सिंह कांग्रेस की एक मजबूत प्रत्याशी हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी जय राम ठाकुर एक मजबूर प्रत्याशी हैं। उन्होंने कहा कि इस समय पूरे मंडी संसदीय क्षेत्र में प्रतिभा सिंह के पक्ष में ब्यार बह रही है, जिसे देखकर भाजपा के नेता बौखलाहट में हैं।…
Read Moreवीरभद्र बताएं मंडी को क्या दिया: धूमल
गोहर (मंडी)। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कांग्रेस सरकार झूठे वायदों से लोगों को गुमराह कर रही है। उन्होंने वीरभद्र सिंह से पूछा कि वे बताएं कि साढ़े तीन वर्ष केंद्रीय इस्पात मंत्री रहते हुए उन्होंने हिमाचल तथा मंडी क्षेत्र के लिए क्या किया। उन्होंने नाचन विधानसभा क्षेत्र के जाच्छ, गोहर, पंडोह में भाजपा प्रत्याशी जयराम ठाकुर के पक्ष में प्रचार कर जनसभा को संबोधित किया। धूमल ने कहा कि प्रदेश सरकार को बने हुए छह माह हो चुके हैं। अब तक कर्मचारी तथा अधिकारियों की अदला और बदली…
Read More