ओरेंज स्कवैश निर्माता कंपनी को 20 हजार हर्जाना

मंडी। मक्खी मिली ओरेंज स्कवैश उपभोक्ता को बेचने पर निर्माता, वितरक और विक्रेता को उपभोक्ता फोरम ने 20 हजार रुपये का हर्जाना लगाया है। इसके अलावा उपभोक्ता को हुई मानसिक यंत्रणा के बदले 4000 रुपये और शिकायत व्यय के रूप में 2000 रुपये अदा करने के आदेश दिए। जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष जेएन यादव और सदस्य रमा वर्मा एवं लाल सिंह ने मंडी के थनेहड़ा बाजार निवासी संजीव कुमार पुत्र लेद राम ठाकुर की शिकायत को उचित मानते हुए ऊना जिले की स्कवैश निर्माता कंपनी को उपभोक्ता के पक्ष…

Read More

मंडी शहर में 20 अवैध भवन तोड़ने के आदेश

शिमला। हिमाचल हाईकोर्ट ने मंडी शहर में सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बनाए गए 20 भवनों को तुरंत गिराने के आदेश दिए हैं। अदालत ने उक्त आदेश उन मामलों में दिए, जिनकी कोई अदालती कार्यवाही लंबित नहीं है। अदालत ने जिलाधीश और एसपी मंडी को आदेश दिए हैं कि वे भवन गिराने के लिए नगर परिषद मंडी को हर संभव सहायता प्रदान करें। मुख्य न्यायाधीश एएम खानविलकर और न्यायाधीश आरबी मिश्रा की खंडपीठ ने नगर परिषद मंडी के संबंधित अधिकारियों को आदेश दिए कि वे भवनों को गिराने पर…

Read More

गिरफ्तारी से रोकने पर मां-बेटे को कैद

मंडी। पुलिस को गिरफ्तारी से रोकने और ड्यूटी का निर्वहन न करने देने के मामले मेंआरोपी और उसकी मां को अदालत ने दोषी करार देते हुए एक-एक साल के साधारण कारावास और एक-एक हजार रुपये जुर्माने की सजा का फैसला सुनाया। न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कोर्ट नंबर एक रमणीक शर्मा के न्यायालय ने सदर उपमंडल के कीपड (मझवाड़) निवासी विद्या देवी पत्नी सिद्धू राम और उसके बेटे राकेश कुमार को उक्त सजा सुनाई। न्यायालय ने भादसं की धारा 224, 225, 332 और 353 के तहत गिरफ्तारी रोकने, रोकने में सहायता…

Read More

पंडोह डैम से किसी भी समय छोड़ा जा सकता है पानी

मंडी। बारिश से ब्यास नदी उफान पर होने से पंडोह डैम का जलस्तर बढ़ रहा है। जिससे किसी भी समय डैम से पानी छोड़ा जा सकता है। बीबीएमबी प्रबंधन ने डैम से पानी छोड़े जाने पर नदी के निचले क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया है। लोगों को नदी के किनारे न जाने की सलाह दी है। इलेक्ट्रिकल एंड मेकेनिकल डिवीजन के वरिष्ठ अधिशासी अभियंता आरएस कटवाल ने बताया कि बारिश के कारण ब्यास नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण डैम से किसी भी समय गेट खोले जा सकते हैं। चेतराम…

Read More

रूसा के खिलाफ भूख हड़ताल

मंडी। राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान तथा कालेज की मांगों को लेकर विद्यार्थी परिषद आंदोलनरत हो गई है। वीरवार से विद्यार्थी परिषद मांगों को लेकर कालेज स्तर पर एक दिन की सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठी। परिषद की 24 घंटे की यह भूख हड़ताल विश्वविद्यालय तथा कालेज प्रशासन के लिए चेतावनी है। मंडी सहित बासा, धर्मपुर तथा अन्य कालेजों में विद्यार्थी परिषद ने भूख हड़ताल शुरू की। इस बीच परिषद ने ऐलान किया है कि यदि मांगों पर उचित आश्वासन नहीं मिले तो 24 घंटे की यह हड़ताल आगे भी खिसक…

Read More

औट हादसे में घायल की मौत

नगवाईं (मंडी)। औट ट्रैफिक टनल के बाहर बुधवार देर शाम हुए हादसे में घायल एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान भूपेंद्र कुमार निवासी कठुआ जम्मू-कश्मीर के रूप में हुई है। प्रशासन की ओर से गंभीर रूप से घायलों को दस-दस हजार रुपये और आंशिक रूप से घायलों को पांच-पांच हजार की फौरी राहत दी गई है। बुधवार देर शाम औट ट्रैफिक टनल के पास दो वाहनों की टक्कर से 13 लोग घायल हो गए थे। जिन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगवाईं में प्राथमिक उपचार के बाद जोनल…

Read More

जेल रोड पर नप ने अवैध कब्जे पर चलाया हथौड़ा

मंडी। सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों पर हाईकोर्ट का रुख कड़ा हो गया है। अवैध कब्जाधारकों को न केवल कब्जे हटाने का खर्च नप को देना होगा, बल्कि सरकारी भूमि पर जितने साल कब्जा कर रखा है, उसकी मार्केट वेल्यू के आधार पर हर्जाना भी देना होगा। इधर, नगर परिषद ने सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों के बिजली और पानी के मीटर काटने के बारे में विद्युत बोर्ड और आईपीएच महकमे को पत्र लिख दिया है। दोनों विभागों की ओर से बिजली और पानी के कनेक्शन काटने…

Read More

बीमा कंपनी को देना होगा आठ लाख मुआवजा

मंडी। जिला उपभोक्ता फोरम ने बीमा कंपनी को उपभोक्ता के पक्ष में आठ लाख रुपये की राशि ब्याज सहित अदा करने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा बीमा कंपनी की सेवाओं में कमी के चलते उपभोक्ता के पक्ष में 5000 रुपये हर्जाना और 3000 रुपये शिकायत व्यय भी अदा करने को कहा है। जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष जेएन यादव और सदस्य रमा वर्मा एवं लाल सिंह ने सरकाघाट तहसील के हंडकाली (थौना) निवासी पवन कुमार पुत्र भादर राम की शिकायत को उचित मानते हुए ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी को उक्त…

Read More

कोलंग के प्रभावितों को मांगी आर्थिक मदद

मंडी। हिमाचल किसान सभा के नेतृत्व में कोलंग गांव के आपदा प्रभावितों का प्रतिनिधिमंडल जिला प्रशासनिक अधिकारियों से मिला और सात जुलाई को भारी बारिश से बादल फटने की घटने से हुई तबाही से अवगत करवाया। हिमाचल किसान सभा केराज्य सहसचिव कुशाल भारद्वाज, जिला उपाध्यक्ष परस राम, भूपेंद्र सिंह और महेंद्र राणा के नेतृत्व में कोलंग पंचायत के प्रभावित किसान एडीसी गोपाल चंद और एडीएम पंकज राय से मिले। प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत करवाया कि सात जुलाई की रात को कोलंग पंचायत में बादल फटने से कोलंग,…

Read More

यूजीसी से सरकाघाट कालेज को बी ग्रेड

सरकाघाट (मंडी)। यूजीसी की ग्रेडिंग प्रणाली में इस बार सरकाघाट कालेज को बी ग्रेड का दर्जा मिला है। राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद ने गत अप्रैल माह में सरकाघाट कालेज का निरीक्षण किया था। पहले इस कालेज को यूजीसी से सी ग्रेड का दर्जा प्राप्त था। सरकाघाट कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर आरसी कौशल ने इसकी पुष्टि की है। बताया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के इस स्वायत्त संस्थान ने सरकाघाट महाविद्यालय को भवन के स्वच्छ एवं उचित रखरखाव, पुस्तकालय में उच्च कोटी की पुस्तकों के संग्रह, विज्ञान की आधुनिकतम प्रयोगशालाएं, शैक्षणिक…

Read More