मंडी। जिले में चरस तस्करी का सिलसिला जारी है। बालीचौकी पुलिस ने चलोगी में एक किलो 550 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस हत्थे चढ़ा यह तस्कर कुल्लू जिले का रहने वाला है, जो वीरवार को कार में सवार होकर चरस की खेप को अपने साथ ले जा रहा था। नाके पर पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वीरवार को पुलिस चौकी…
Read MoreCategory: Mandi
बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद पर सीधी टक्कर
मंडी। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान और उपप्रधान पद के लिए सोमवार को मतदान होगा, जबकि सहसचिव और कार्यकारिणी सदस्यों के लिए एक-एक प्रत्याशी के चुनाव से हट जाने पर सहसचिव पद पर विक्रांत शर्मा और कार्यकारिणी सदस्य के रूप में विजय भंडारी, डिकन राणा और गीतांजलि शर्मा को निर्विरोध चुना गया है। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव संयोजक रवि सिंह राणा ने बताया कि सोमवार को सुबह 11 से 4 बजे तक बार रूम में प्रधान और उप प्रधान पद के लिए मतदान होगा। प्रधान पद पर भारत भूषण…
Read Moreप्लास्टिक पैकिंग स्टॉक निकालने को मांगी और मोहलत
मंडी। प्रदेश में खाद्य उत्पादों पर प्लास्टिक पैकेजिंग पर तीन सितंबर को अंतिम फैसला आना है, लेकिन अभी से व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। सरकार दो दर्जन से अधिक खाद्य उत्पादाें की प्लास्टिक पैकिंग पर रोक लगाने जा रही है। हाईकोर्ट के निर्णय पर तीन सितंबर को इस पर मुहर लग सकती है। अगर तत्काल प्रभाव से ऐसा होता है तो व्यापारियाें का करोड़ों का नुकसान तय है। रविवार को मंडी जिला डिस्ट्रीब्यूटर्स एलाइंस के बैनर तले इस मुद्दे को लेकर व्यापारियाें की आपातकालीन बैठक हुई। बैठक में कुल्लू-मनाली…
Read Moreपीटीए शिक्षकों ने ठुकराई नई पॉलिसी
मंडी। नियमितीकरण को लेकर प्रदेश सरकार की ओर से बनाई गई नई नीति को पीटीए अध्यापक, प्राध्यापक संघ ने ठुकरा दिया है। संघ का कहना है कि इस नीति में आठ वर्ष ग्रांट इन एड और उसके बाद अनुबंध की बात की गई है, जबकि नीति में नियमितीकरण का कोई भी प्रावधान नहीं है। संघ ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि पीटीए शिक्षकों को सात वर्षों की सेवा के बदले बिना शर्त नियमितीकरण का तोहफा दिया जाए। पीटीए संघ के राज्य उपाध्यक्ष रोशन भारती, जिला अध्यक्ष हरि ओम वर्मा,…
Read Moreथरजूण में मिड डे मील वर्कर को पीटा
गोहर (मंडी)। गोहर पुलिस थाना की थरजूण पंचायत में एक व्यक्ति के साथ दो युवकों ने मारपीट कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया है। पुलिस ने इस संबंध में ब्राहोणी निवासी खेमराज की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर हमलवारों को दबोचने का अभियान तेज कर दिया है। एसपी आरएस नेगी ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने घायल व्यक्ति का मेडिकल करवाकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खेमराज मिड डे मील वर्कर है, जो स्कूल में खाना…
Read Moreआज नहीं चलेंगी निजी बसें
मंडी। बस किराया बढ़ोतरी की मांग को लेकर जिला के निजी बस आपरेटर सोमवार को हड़ताल में शामिल होंगे। निजी आपरेटर यूनियन के इस फैसले से कई रूट प्रभावित होने से आम लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा। आपरेटरों का कहना है कि डीजल के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है, लेकिन आज तक सरकार ने निजी बसों का किराया नहीं बढ़ाया है। इस कारण निजी आपरेटर घाटे में बसें चला कर आर्थिक नुकसान झेल रहे हैं। प्रदेश निजी बस ऑपरेटर यूनियन के आह्वान पर सोमवार को जिला…
Read Moreएटीएम मशीन खराब, बैंक लगाया ताला
पधर (मंडी)। एसबीआई शाखा कटिपरी की ओर से उपमंडल मुख्यालय में लगाई गई एटीएम मशीन खराब पड़ी है। एटीएम में खराबी उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। बैंक प्रबंधन अब तक खराब मशीन को ट्रायल यहां स्थापित करने की दुहाई दे रहा है, इस कारण उपभोक्ताओं का गुस्सा बढ़ने लगा है। स्थानीय बैंक शाखा के प्रबंधक ने भी एटीएम पर ताला जड़ दिया है। उपभोक्ता रोशन महंत, केहर सिंह ठाकुर, कुलदीप कुमार, सेवक राम, दलीप सिंह, ओम प्रकाश ठाकुर, करतार सिंह, लेख राम, मनोज कुमार, संजय कुमार,…
Read Moreमुकाबले आठ बजे से, नाश्ता मिल रहा 10 बजे
बालीचौकी (मंडी)। बालीचौकी जोन के थाची स्कूल में अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिताओं में बदइंतजामी का आलम देखने को मिला है। इस पर डीपीई संघ भड़क गया है। डीपीई संघ ने बदइंतजामी को लेकर आयोजकाें पर ठीकरा फोड़ा है। 23 अगस्त से चली बालीचौकी जोन की खेलकूद प्रतियोगिताओं के शनिवार को दूसरे दिन कच्चे भोजन को लेकर छात्रों ने आयोजकों के खिलाफ नारेबाजी भी की। छात्रों का आरोप है कि उन्हें लगातार कच्चा भोजन परोसा जा रहा है। नाश्ता भी दस बजे के आसपास दिया जा रहा है, जबकि मैच सुबह आठ…
Read Moreग्रांट से होगा बिजली बिल भुगतान
मंडी। मंडी शहर की गलियों का अंधेरा दूर करने के लिए भले ही प्रदेश सरकार आगे आई है। मगर इससे नगर परिषद की जेब पर ही कैंची चलेगी। नौ करोड़ के करीब स्ट्रीट लाइट्स के बकाया बिल को अदा करने के लिए प्रदेश सरकार ने हामी तो भर ली है, लेकिन यह पैसा नप को राज्य वित्तायोग की ओर से दी जाने वाली सालाना ग्रांट से ही अदा किया जाएगा। इस कारण मंडी नगर परिषद को अपने कर्मचारियों की तनख्वाह देने के भी लाले पड़ जाएंगे। मंडी नप को स्ट्रीट…
Read Moreद्रुब्बल में अंडर-19 खेलों का आगाज
पधर (मंडी)। शिक्षा खंड चौंतड़ा प्रथम की अंडर-19 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता राजकीय वमापा द्रुब्बल में शुरू हो गई है। प्रतियोगिता का शुभारंभ सेवानिवृत्त कर्नल जीएस साही ने किया। प्रतियोगिता में बाइस स्कूलों के 303 खिलाड़ी छात्र हिस्सा ले रहे हैं। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कर्नल शाही ने कहा कि खेलें विद्यार्थी जीवन में अभिन्न अंग हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए। सरकार खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हर साल विशेष बजट का प्रावधान कर रही है।…
Read More