उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। नेता जी कब हमें पीठ के बोझ से मुक्ति दिलवाएंगे? यह कहना है लाहौल-स्पीति जिले की 107 वर्षीय महिला मतदाता कामु देवी के गांववासियों का। पीठ पर नकदी फसलों का बोझा ढोते-ढोते ग्रामीण अब ऊब चुके हैं। भाजपा सरकार ने सलग्रां गांव के लिए नवंबर 2011 में दो करोड़ की लागत से शानदार पुल बनाकर जनता को समर्पित कर दिया है, लेकिन पुल से आगे पांच सौ मीटर तक सड़क निर्माण कार्य भी किया जा चुका है। लेकिन, हैरत है कि इसके आगे सड़क का निर्माण कार्य शुरू…
Read MoreCategory: Lahaul and Spiti
उपायुक्त ने नवाजे विजेता स्कीयर
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग तथा युवा स्की क्लब केलांग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सात दिवसीय स्कीइंग प्रशिक्षण कोर्स का शनिवार को समापन हो गया। मुख्यातिथि उपायुक्त बीर सिंह ठाकुर रहे। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। डीसी ने कहा कि जिले की भौगोलिक परिस्थितियों के मुताबिक बर्फ से घबराने के बजाय उसे अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए उपयोग में लाना चाहिए। स्कीइंग एक साहसिक खेल है। इससे जिले के युवा अपनी प्रतिभा का लोहा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनवा सकते हैं। प्रतिभागी बालिका…
Read Moreप्रचार के लिए खूब बहाना होगा पसीना
केलांग (लाहौल स्पीति)। करीब 33 हजार वर्ग किलोमीटर के दायरे में फैले देश के सबसे दुर्गम संसदीय क्षेत्रों में शुमार मंडी लोकसभा क्षेत्र में बर्फ बारी से चुनाव प्रक्रिया के साथ ही प्रचार अभियान पर भी असर पड़ सकता है। मंडी संसदीय सीट के अंतर्गत आने वाले दोनों विधानसभा क्षेत्रों लाहौल-स्पीति और पांगी-भरमौर में कई दिन से बारिश के साथ ही हिमपात का क्रम भी जारी है। इससे चुनाव के मद्देनजर रोहतांग दर्रा को समय पर बहाल करने के अभियान को झटका लग सकता है। शुक्रवार को भी रोहतांग समेत…
Read Moreलाहौल स्पीति में नहीं हो रहे अल्ट्रासाउंड
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में चरमराई स्वास्थ्य सेवाओं का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। यहां चिकित्सकों सहित अन्य स्टाफ की कमी से मरीजों को उचित उपचार नहीं मिल पा रहा है। वहीं, यहां के अस्पतालों को दी गई अल्ट्रासाउंड मशीनें भी धूल फांक रही हैं। कई वर्ष पहले पूर्व सरकार ने इस क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए अल्ट्रासाउंड मशीनें तो दे रखीं है, लेकिन रेडियोलॉजिस्टों के न होने से ये मशीनें बेकार साबित हो रही हैं। घाटी की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर किसी भी…
Read Moreलोस चुनाव के मद्देनजर छुट्टियां रद्द
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में तैनात बाहरी जिलों के अधिकारियों और कर्मचारियोें को अपनों से मिलने का इंतजार लंबा खिंच गया है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तमाम कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। ऐसे में यहां तैनात अधिकारी और कर्मचारी करीब छह माह बाद अपनों से मिल सकेंगे। प्रदेश में सात मई को लोकसभा चुनाव के चलते यह कदम उठाया गया है। ये कर्मचारी अक्तूबर से लाहौल-स्पीति जिले में ड्यूटी पर डटे हैं। दिसंबर से अब तक बर्फबारी के चलते यह कर्मचारी वर्ग अपने घर की ओर…
Read Moreकब उतरेगा लोगों की पीठ से बोझा
कोकसर (लाहौल-स्पीति)। चंद्रावैली के गौंधला पंचायत के गांव यांगलावासियाें के पच्चीस 25 वर्ष बाद भी सड़क-पुल बनने की सपने पूरे नहीं हो सके हैं। आज भी इस गांव के ग्रामीणों को अपने नकदी उत्पाद अपनी तथा घोड़ों की पीठ पर उठाकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाने पड़ते हैं। हालांकि, यांगला के लिए छह किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण के लिए वर्ष 1989 में धनराशि स्वीकृत होने के बावजूद महज तीन किलोमीटर से आगे सड़क नहीं बन पाई है। जबकि, वर्ष 2001 में पुल निर्माण के लिए 126.50 लाख की धनाराशि स्वीकृत होने…
Read Moreरोहतांग दर्रे की बहाली में जुटे जवान
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। सामरिक महता के मनाली-लेह मार्ग पर रोहतांग दर्रे की बहाली में जुटे बीआरओ के हौसले बुलंद हैं। रास्ते में खड़ी 20 से 25 फुट बर्फ की दीवार का सीना चीरते हुए बीआरओ चुंबक मोड़ के समीप पहुंच गया है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जल्द सड़क बहाली को लेकर वहां कार्य कर रहे जवानों को शून्य से नीचे चल रहे माइनस तापमान की भी परवाह नहीं है। बीआरओ के अधिकारियों की मानें तो चुंबक मोड़ से ब्यास नाला के बीच बर्फ की मोटी दीवारें उनकी परेशानियों को बढ़ा सकती…
Read Moreमयाड़ और तिनन घाटी के कई गांवों में बिजली गुल
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। घाटी में पिछले दो दिन से बर्फबारी का दौर जारी है। रोहतांग के समीप सटे कोकसर गांव में करीब चार फुट हिमपात हुआ है। इसके अलावा रोहतांग दर्रे में आठ फुट हिमपात होने का अनुमान है। लाहौल घाटी में दो दिन से हो रही हिमपात से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। घाटी के तमाम मार्ग यातायात के लिए ठप पड़ गया है। वहीं कई हिस्सों में बिजली गुल है। जिला मुख्यालय केलांग और उपमंडल उदयपुर में दो फुट हिमपात दर्ज किया गया है। कोकसर में चार फुट ताजा…
Read Moreयहां छूटेंगे प्रत्याशियों के पसीने
केलांग (लाहौल स्पीति)। मंडी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को खूबपसीना बहाना होगा। क्षेत्रफल के लिहाज से देश में लद्दाख पहला और मंडी सीट छठा सबसे बड़ा लोकसभा क्षेत्र है। जबकि इसके तहत प्रदेश के तीनों जनजातीय विधानसभा हलके लाहौल स्पीति, किन्नौर और भरमौर शामिल हैं। बर्फ बारी के कारण लाहौल-स्पीति के साथ ही भरमौर के पांगी-किलाड़ का सड़क संपर्क देश के अन्य हिस्सों से कटा हुआ है। बताया जा रहा है कि रोहतांग दर्रा को बहाल होने में अभी एक माह का और समय लग सकता है।…
Read Moreहफ्ते में जम्मू मार्ग से जुड़ जाएगा लाहौल!
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। करीब एक सप्ताह के भीतर लाहौल घाटी वाया जम्मू मार्ग से जुड़ जाएगी। 94 आरसीसी उदयपुर ने तांदी-संसारीनाला सड़क से बर्फ हटाने का काम युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है। तांदी से करीब 91 किलोमीटर दूर श्योर के समीप डेढ़ सौ मीटर सड़क पर आए भूस्खलन के मलबे को हटाने में बीआरओ के जवान जुट गए हैं। बीआरओ के अधिकारियों की मानें तो इस मलबे को हटाने में दो से तीन दिन का समय लगेगा। मार्ग बहाल…
Read More